छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी रिमिजियस एक्का को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण यानी SUDA का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं गजेंद्र सिंह ठाकुर को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग बनाया गया है।
प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त बनाया गया है। जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी, एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा और तन्मय खन्ना को जिला पंचायत बस्तर का सीईओ बनाया गया है।
दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजनांदगांव जिले के लिए यह नियुक्ति प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इंद्रजीत बर्मन को स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कुमार पांडेय को उच्च शिक्षा संचालनालय में पदस्थ किया गया है।
भारती चंद्राकर को मार्कफेड, दिनेश कुमार नाग को छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन और नयनतारा सिंह तोमर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा गोकुल राम राबटे को जिला पंचायत मुंगेली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। आशुतोष चतुर्वेदी को जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज और अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का सीईओ नियुक्त किया गया है।



प्रभाकर पांडेय को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं शशांक पांडेय को छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार के इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
