छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दो ठेका समूहों ने 11 वार्डों में बंद की सफाई, नोटिस…

राजनांदगांव , शहर के दो ठेका समूहों ने सफाई बंद कर दी है। इससे 11 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है। नगर निगम आयुक्त ने नोटिस जारी कर इन ठेका समूहों से 24 घंटे में जवाब मांगा है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने की स्थिति में दोनों स​मूहों का अनुबंध निरस्त किया जाएगा, वहीं ब्लैक लिस्टेड करने की भी कार्रवाई होगी।

बता दें कि शहर के 27 वार्डों में ठेके के माध्यम से सफाई कराई जाती है। इसी के तहत कौरिनभाठा की भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को वार्ड क्रमांक 32, 33, 35, 39, 40, 42 व 44 में सफाई का ठेका दिया गया ​था। लेकिन उक्त समूह ने इन वार्डों में सफाई बंद कर दी है।

इसी तरह लखोली की कृष्णा स्व सहायता समूह को वार्ड क्रमांक 7, 16, 17 व 18 में सफाई ठेका दिया गया है। इस समूह ने भी वार्डों में सफाई बंद कर दी है। इन वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में भी निगम को नुकसान होने की आशंका है। दोनों समूहों को नोटिस दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button