Site icon

CG : भाभी की हरकत से महिला परेशान, मिर्च पाउडर फेंककर किया जुल्म …

CG : भाभी की हरकत से महिला परेशान, मिर्च पाउडर फेंककर किया जुल्म …

CG : भाभी की हरकत से महिला परेशान, मिर्च पाउडर फेंककर किया जुल्म …

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा बजरंग चौक के पास घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिला ने अपनी भाभी पर मारपीट, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। तालापारा निवासी अंजली तेवर (27) ने बताया कि उन्होंने सुंदर तेवर से प्रेम विवाह किया है और उनके दो छोटे बच्चे हैं। अंजली के मुताबिक बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वे काम से लौटकर घर में आराम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी भाभी चिंकी उर्फ आकांक्षा गुप्ता घर पहुंची और बच्चों से विवाद करने लगी। बच्चों को परेशान करने से मना करने पर आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर चिंकी ने उनके बाल पकड़कर थप्पड़ों से मारपीट की। इससे उनकी आंख के नीचे, सीने और हाथ में चोट आई। इसके बाद आरोपित अपने घर गई और कुछ देर बाद बेलन व मिर्च पाउडर लेकर वापस पहुंची। आरोप है कि उसने अंजली, उनकी मां रत्ना गुप्ता और छोटे बेटे विनायक पर मिर्च पाउडर फेंक दिया तथा बेलन से हमला किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित गांजा बेचने में मदद नहीं करने की बात कहते हुए लगातार धमकी दे रही थी। साथ ही घर में गांजा फेंककर झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान अंजली की मां ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version