Site icon

CG : दो लंगूरों को एयरगन से गोली मारकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीण गिरफ्तार …

CG : दो लंगूरों को एयरगन से गोली मारकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीण गिरफ्तार …

CG : दो लंगूरों को एयरगन से गोली मारकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीण गिरफ्तार …

दुर्ग: दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र स्थित ग्राम दनिया (बोरी) में दो लंगूरों की एयरगन से गोली मारकर हत्या की गई। चना फसल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में ग्रामीण ने बंदरों पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्राम दनिया में कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गांव निवासी अजय पटेल ने एयरगन से दो लंगूरों को गोली मारी। गोली लगने से दोनों बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि लंगूर उसकी चना फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसी वजह से उसने एयरगन से उन पर गोली चला दी। घटना के बाद एक बंदर के शव को जमीन में दफना दिया गया, जबकि दूसरे बंदर का शव खुले में छोड़ दिया गया, जिसे बाद में कुत्तों ने नोच डाला। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने गांव में पूछताछ कर आरोपी को पकड़ लिया। मौके से एयरगन और बंदर का शव बरामद किया गया। वन विभाग ने बताया कि मृत बंदर हनुमान लंगूर प्रजाति के थे, जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 में शामिल हैं। इस प्रजाति का शिकार करना कानूनन अपराध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बंदर की मौत एयरगन के छर्रे लगने से हुई। वन विभाग ने आरोपी अजय पटेल के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 6983/17 दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर 21 अप्रैल तक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version