छत्तीसगढ़

CG : सोने चांदी की दुकान में चोरी…

खैरागढ़। छुईखदान नगर के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स में बीती रात नकाबपोश चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया देर रात करीब 2 बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और कुछ ही मिनटों में 5 किलो से अधिक चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए.

सुबह जब दुकान खुलीए तो टूटी अलमारियां और बिखरा सामान देखकर दुकान संचालक परमेश्वर सोनी के होश उड़ गएण् घटना की सूचना उसने तत्काल पुलिस को दीण् सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कीण् दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं जो बेहद संगठित और प्रोफेशनल तरीके से चोरी को अंजाम देते नजर आ रहे हैं फुटेज में देखा गया कि चोरों ने पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में पूरी की और मुख्य सड़क से पैदल ही फरार हो गएण् पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की गई है और कई पुराने अपराधियों से पूछताछ की जा रही है

Related Articles

Back to top button