Site icon

CG : शादी नहीं होने का तनाव, युवक ने किया सुसाइड …

CG : शादी नहीं होने का तनाव, युवक ने किया सुसाइड …

CG : शादी नहीं होने का तनाव, युवक ने किया सुसाइड …

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत किलकिला गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां शादी नहीं होने से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामदयाल सिदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, रामदयाल लंबे समय से अपने परिजनों से शादी कराने की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर तनाव में था। इसी बीच उसने अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया, वहीं आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पत्थलगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Exit mobile version