छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विकास की नई दिशा : 21 हजार परिवारों का सपना हो गया पूरा…

राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बाद जिले ने कई क्षेत्रों में शानदार विकास की दिशा में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।जिले में पिछले दो वर्षों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सशक्त योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुँच रहा है, और जिले की समग्र प्रगति में यह योजनाएं एक अहम भूमिका निभा रही हैं।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 21,328 ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास मिल चुका है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 9,135 परिवारों का पक्का आवास पूरा हुआ है। जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत 1 लाख 25 हजार 611 किसानों से 7014916 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 61.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिल गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 24 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में अक्षय ऊर्जा से 100 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया गया, जो 5 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। लखपति दीदी योजना के तहत जिले की 39,771 महिलाएं स्वयं के छोटे व्यवसायों में सफलता प्राप्त कर रही हैं, और इनमें से कई महिलाएं सालाना लाखों रुपये का कारोबार कर रही हैं।

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 9 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, और 23,825 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी जारी किए गए हैं। जल संरक्षण के तहत मिशन जल रक्षा के माध्यम से जिले में कई संरचनाओं का निर्माण कर जल सरंक्षण कार्यों को मजबूत किया जा रहा है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। विकास कार्यों ने सामाजिक-आर्थिक बदलाव को गति दी है।

Related Articles

Back to top button