छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG : श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह को आयोजन किया…

राजनांदगांव, शिव शक्ति महिला मंडली अटल आवास पेंड्री ब्लॉक 40 के द्वारा श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह को आयोजन किया गया। इसमें कथा वाचक अरजकुंड वाले आचार्य अनिल कृष्ण तिवारी होंगे। इनके साथ परायणकर्ता (पोथी में) पं. अंचल तिवारी, परायणकर्ता (माला में) पं. कान्हा तिवारी होंगे।

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगी। बताया कि आयोजन के पहले दिन गुरुवार को कलश यात्रा, वेदी पूजन, कथामहात्म, शुक्रवार को शिवलिंग उत्पत्ति, नारद मोह, नंदी जन्म, शनिवार को सृष्टि वर्णन, शमी मंदार, रूद्राक्ष महोत्सव, रविवार को सती चरित्र, ताडकासुर कथा, शिव-पार्वती विवाह, सोमवार को संतान वर्णन, गणेश-कार्तिक जन्म ​कथा, मंगलवार को अंधक जन्म, जालंधर, गंगावतरण कथा होगी।

Related Articles

Back to top button