छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : संग्रहण केंद्रों में रखा साढ़े पांच लाख क्विंटल धान होगा नीलाम…

राजनांदगांव , जिले के सिंगोला, बीजाभांठा, सेवताटोला और कलकसा कुल चार संग्रहण केंद्रों में करीब साढ़े पांच लाख क्विंटल धान रखा है। अब नीलामी के माध्यम से इस धान को बेचा जाएगा। मार्कफेड ने इसकी प्रक्रिया शुरू की है। निविदा जारी करने तैयारी चल रही है। खरीफ सीजन में खरीदे गए इस धान का उठाव समय पर नहीं हो सका, जिसके चलते अब सरकार को नुकसान उठाकर नीलामी के माध्यम से इस धान की बिक्री करनी पड़ सकती है। जिलेभर के किसानों से समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की गई थी।

जिले में खरीफ सीजन के दौरान 62 लाख 54 हजार 810 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। इसमें से लगभग 57 लाख क्विंटल धान का उठाव किया गया। लेकिन अब भी करीब साढ़े पांच लाख क्विंटल धान संग्रहण केंद्रों में पड़ा हुआ है। हाल ही में 40 मिलर्स को नोटिस जारी कर उठाव में तेजी लाने कहा गया है। नॉन से अनुबंध करने वाले परिवहन कर्ताओं की बैठक लेकर वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button