छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: फर्जी फाइनेंस का खेल: एक बाइक के नाम पर तीन और गाड़ियां चढ़ाई, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस ….

राजनांदगांव :राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से वाहन फाइनेंस कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में एक व्यक्ति द्वारा आवेदक के नाम पर बिना जानकारी के कई गाड़ियां फाइनेंस कर बेचने का खुलासा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनसायटोला निवासी सुरेन्द्र साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिषेक राजपूत (निवासी शक्ति नगर, राजनांदगांव) ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके नाम पर फर्जी तरीके से वाहन फाइनेंस कराया।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2024 में सुरेन्द्र साहू ने एक मोटरसाइकिल (CG 08 BC 1790) नगद खरीदी थी। इस दौरान आरोपी ने उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए और मोबाइल पर आए ओटीपी भी प्राप्त कर लिया।

कुछ समय बाद आवेदक को पोस्ट के माध्यम से तीन और वाहनों की आरसी बुक प्राप्त हुई, जिनके नंबर –

  • CG 08 BB 7729 (IDFC बैंक)
  • CG 08 BC 4456 (IndusInd बैंक)
  • CG 08 BC 4459 (Axis बैंक)

बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आवेदक के नाम पर तीन अतिरिक्त गाड़ियां फाइनेंस कराई थीं। साथ ही, जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने आवेदक की अनुमति के बिना वाहन बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया, जबकि उन गाड़ियों की किस्त अब भी आवेदक के खाते से कट रही है।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव द्वारा जांच उपरांत मामला थाना डोंगरगांव को अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा गया, जहां जांच में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध पाया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Read Also: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 RTO अधिकारियों का तबादला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button