छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर के कोल्ड स्टोरेज में हत्या की जघन्य वारदात, खुलासा आज …

रायपुर। राजधानी में रविवार सोमवार की रात कोल्ड स्टोरेज में हत्या कर दी गई। आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध है। उरला पुलिस के अनुसार यह घटना 5 अप्रैल की रात 11 बजे से 6 अप्रैल की सुबह7 बजे के बीच किसी समय की है। उरला के कुम्हारी स्थित गर्ग एग्रो इंडस्ट्रीज एंड कोल्ड स्टोरेज के मशीन रूम में रमाकांत तिवारी 60 वर्ष ने संतोष सोनवानी 40 की लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने कल रात धारा 103-1 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर के पकड़ लिए जाने की सूचना है। पुलिस शाम तक मामले का खुलासा करेगी।

चाकूबाजी सिटी कोतवाली इलाके में गणेश मंदिर के पास एक आठवीं के छात्र पर स्कूल के ही 9वीं के छात्र ने चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सभी नाबालिग होने के कारण उनके नाम गोपनीय रखे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आठवीं के बालक का पूर्व में अपने स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बालकों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद अन्य ने उसे देख लेने की धमकी दी गई थी। सोमवार को वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद बालक अपने घर जा रहा था, तभी गणेश मंदिर के पास पहले से मौजूद दो बालकों ने उसे रोक लिया।

पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने बालक से विवाद करते हुए गाली-गलौज की तथा मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक बालक ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, वहीं दूसरे ने अपने पास रखे चाकू से पेट पर वार करने का प्रयास किया। बालक द्वारा बचाव करने पर उसके पैर में चोट आई। घटना के बाद दोनों बालक मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल अवस्था में एक बालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस में धारा 296, 115(2), 109(1), 351(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने दोनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button