
राजनांदगांव : चेंबर ऑफ कॉमर्स की मीटिंग में संगठन और एकता पर जोर …
राजनांदगांव l ग्राम तुमड़ीबोड़ के स्थानीय जैन स्थानक भवन में 7 अप्रैल को आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक रखी गई। चेंबर के आए हुए पदाधिकारियों ने बारी बारी से अपनी बात रखी, जिसमें छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स में अधिक से अधिक व्यापारी जुड़ने की अपील की गई। यह सबसे बड़ा संगठन है, चेंबर ही व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करता है, व्यापारी एकता से शासन और प्रशासन से काम करवा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शहर में 11 प्याऊ घर, 4 चलित प्याऊ खोले हैं, चेंबर ने ट्रैफिक और अतिक्रमण की बात रखी, बैरिकेट लगाने की मांग, सूर्य घर योजना, जी एस टी कार्यशाला भी लगाई और अन्य कई क्षेत्रों में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आगे आकर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया। चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर व्यापारियों को कोई तकलीफ आएगी तो हम खड़े होंगे और साथ देंगे। कहा कि मानपुर में चेंबर ऑफ कॉमर्स के 54 सदस्य हैं। आगामी 21 जून को चेंबर की जिला स्तरीय सम्मेलन होने की जानकारी भी दी गई। तुमड़ीबोड़ व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि तुमड़ीबोड़ से भी लगभग 50 सदस्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए जोड़ने का प्रयास करेंगे।
व्यापारी संघ के संरक्षक अमरोतन साहू गुरुजी ने भी संगठन के बारे में अपनी बात रखी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद डड्ढा, ज्ञानचंद बाफना, प्रदेश मंत्री अमर लालवानी, तरुण लहरवानी, जिला महामंत्री अरुण डुलानी, उपाध्यक्ष राजकुमार बाफना के अलावा तुमड़ीबोड़ व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष लीलाधर साहू ( लीलू), संरक्षक सुरेश जैन, विक्की सोनी, सचिव धरम जैन सहित सदस्यों में अशोक जैन, विजय पारख, जीवन जैन, नरेंद्र जैन, गिरीश पींचा, शिवम जैन, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा और आकाश जैन, संजय सिंगी, उपसरपंच भूपेन्द्र सोनवानी, नीलकंठ साहू, भुनेश्वर साहू,दुलार पटेल, सुदर्शन साहू, पाराशर साहू, राजा साहू, बबलू सिन्हा, मना साहू, डोमेश्वर पटेल, डी जे ठाकुर, दीनू साहू, शामिल हुए।



