DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG News: नए साल 2026 के पहले दिन मंत्रालय में अफसरों की बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

रायपुर। विष्णु देव साय नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही मंत्रालय में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 1 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में अफसरों की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी।


बैठक में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार शाम को इस संबंध में एक संक्षिप्त सूचना जारी की थी। सूचना में बताया गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस बैठक में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को शासन के कार्यों को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया है।

यह भी पढ़ें : CG : विशेष लेख : केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम : ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को नया बल

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi