छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : संस्था संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन उत्साह और उमंग के साथ किया सम्मान और स्वागत…

राजनांदगांव, विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन उत्साह और उमंग के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया। स्पीकर हाउस में कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिवनाथ वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। डॉ. रमन सिंह ने कहा पार्षद से विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, 3 बार मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका में होने के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष है। घोषणा पत्र में जो वादे किए थे आज विष्णु देव साय सरकार ने पालन कर योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का उनका सपना साकार हो रहा है। प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते कहा 35 किलो चावल के साथ किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। उन्होंने दिल्ली में 21 वर्षों की राजनीतिक यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। जीवन का सर्वस्व देश को समर्पित कर दिया ऐसे ऊर्जावान प्रधानमंत्री को वह आदर्श मानते हैं। मेरी कोशिश राज्य के समग्र विकास की रही। 3 हजार मेगावाट जेनरेशन की क्षमता वाला विद्युत मंडल 32 सौ मेगावाट जेनरेशन की क्षमता वाला बना। सभी क्षेत्रों में विकास चरम पर है।

भाजपा नेताओं ने डॉ. रमन सिंह को विकास पुरुष बताया: जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डॉ. रमन सिंह का जीवन परिचय बताया। महापौर मधुसूदन यादव ने उन्हें सहज सरल विकास पुरुष बताया। प्रदेश की राजनीति में व्यक्तित्व के कारण अलग मुकाम हासिल किया। राजनांदगांव को उन्होंने जो दिया उसे जनता नहीं भूल सकती। कार्यक्रम में खूबचंद पारख ने कहा डॉ. रमन सिंह ने स्किल डेवलपमेंट से आत्मनिर्भर बनाया। संचालन सौरभ कोठारी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं जिला भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button