Site icon

CG : जीवनदीप समिति कार्यकारणी सभा की बैठक संपन्न …

CG : जीवनदीप समिति कार्यकारणी सभा की बैठक संपन्न …

CG : जीवनदीप समिति कार्यकारणी सभा की बैठक संपन्न …

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी की उपस्थिति में जीवनदीप समिति कार्यकारणी सभा की बैठक जिला चिकित्सालय में आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल डॉ. आर. के. श्रीमाली के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला चिकित्सालय के प्रगति विवरण के सबंध में जानकारी दी गई।

बैठक में जिला चिकित्सालय में महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करने के साथ ही चिकित्सालय में पानी की समस्या के निदान हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद को संयुक्त रूप निरीक्षण कर समाधान करने हेतु जानकारी मांगी गई है। बैठक में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके, कार्यपालन अभियंता पीडब्लूडी, कार्यपालन अभियंता पीएचई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, ईई सीएसईबी एवं डॉ. कमलकांत हत्गिया, डॉ. एन.के. साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. कल्याण सिंह एवं अन्य चिकित्सक तथा स्टाफ उपस्थिति थे।

Exit mobile version