छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर के पेट्रोल पंप में लंबी लाइन, कई जगह बंद …

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंप खाली हो गए है। बुधवार को राजधानी में एचपी और इंडियन ऑयल के करीब एक दर्जन पेट्रोल पंपों पर समय पर सप्लाई नहीं पहुंचने और दाम बढ़ने की आशंका के चलते कुछ पंपों द्वारा बिक्री रोक दिए जाने से हालात बिगड़ गए। शाम होते-होते कई पेट्रोल पंप बंद हो गए, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई और चालू पंपों पर देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सरोना, भाठागांव, विधानसभा रोड, देवेन्द्र नगर और जयस्तंभ चौक जैसे इलाकों में लोगों को भारी परेशानी हुई। कुछ जगहों पर पंप बंद रहने की सूचना से लोग परेशान दिखे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ पंपों ने मनमाने तरीके से सप्लाई रोक दी है और कलेक्टर से जांच की मांग की है। वहीं पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि सप्लाई में दिक्कत का कारण भुगतान में देरी भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button