छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG : सुरक्षा व्यवस्था ने गुंडे.बदमाशों के ऊपर निगरानी रखने के निर्देश दिये…

राजनांदगांव, दिवाली त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एएसपी ने सभी थानेदारों की बैठक ली। उन्होंने गुंडे.बदमाशों की कड़ी निगरानी करनेए शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई सहित संदिग्धों की चे​िकंग के निर्देश दिए।

एएसपी राहुल देव शर्मा ने अफसरों को पर्व के दौरान शराब व दूसरे नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश ​दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने कड़ी कार्रवाई करें। सभी थाना क्षेत्र के हॉटलए ढाबा लॉज में चेकिंग अभियान चलाए। हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिंग करते रहे। एएसपी शर्मा ने पर्व के दौरान शाम और रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए जागरुक करने कहा। एएसपी शर्मा ने गुण्डा बदमाश निगरानी बदमाश चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button