छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में आज भी होगी बारिश…

रायपुर । प्रदेश में राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली. मौसम में बदलाव का सिलसिला आज भी जारी रहेगा. कई जगहों पर अंधड़ से पेड़ गिर गए. वहीं देर रात बिजली गुल होने से कई घंटे अंधेरा छाया रहा. कई इलाकों में रविवार को भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा, जो 40-50 प्रति घंटे रफ्तार से चलने की संभावना है. मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से पूर्वी झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन मौसम प्रणालियों के कारण रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, हालांकि हल्की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं बारिश, गरज- चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button