छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बैंक परिसर में ही मैनेजर की शराब-चिकन पार्टी, सस्पेंड…

राजनांदगांव , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव में अनुशासनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है। शाखा मेढ़ा के प्रबंधक सुखदास केसरी को कार्यालय परिसर के भीतर शराब सेवन करते हुए पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बैंक प्रबंधन को प्राप्त फोटो के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बैंक कर्मचारी सेवा नियमों के तहत कार्यस्थल पर नशीले पदार्थ या शराब का सेवन गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इससे न केवल अनुशासन भंग होता है, बल्कि बैंक की छवि और कार्य संस्कृति पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान केसरी का मुख्यालय प्रधान कार्यालय राजनांदगांव निर्धारित किया गया है। साथ ही शाखा मेढ़ा का संपूर्ण प्रभार सहायक प्रबंधक रविंद्र कुमार साहू को सौंपा गया है। नियमों के अनुसार निलंबन अवधि में संबंधित अधिकारी को निर्वाह भत्ता दिए जाने की पात्रता होगी। इस कार्रवाई को बैंक प्रशासन द्वारा अनुशासन बनाए रखने की सख्त पहल के रूप में देखा जा रहा है। गंभीर बात तो यह है कि यह दिन की तस्वीर है। उनके अलावा अन्य लोग भी ऐसी ही पार्टी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button