
छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला
CG : हाथी के हमले में एक महिला की मौत…
बिलासपुर। देर रात हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के खपराखोल गांव की है।
जानकारी के अनुसार, किसान लेढ़वाराम यादव ने खेत से धान की मिंजाई कराई थी। जिसे उन्होंने घर के खुले आंगन में रखा था। धान की रखवाली के लिए उनकी पत्नी कुमारी बाई (53) और बेटा दुर्गाप्रसाद (12) टेंटनुमा आश्रय बनाकर वहीं सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे बैमा तालाब की ओर से गांव में दाखिल हुए हाथी ने बाड़ी में रखी सब्जियों और फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर कुमारी बाई इसे मवेशी समझकर हांकने पहुंचीं, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया।






