DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा 09 नवम्बर को 498 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा आगामी 09 नवम्बर दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 498 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक जिला शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर एवं शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button