छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : गोलबाजार पुलिस ने लापता बच्चें को चंद घण्टों में खोजकर परिवार को सौपा …

रायपुर । राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में लापता हुए 2 वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में तलाश कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, बाँसताल निवासी धन्वित छेदया (2 वर्ष), पिता श्याम छेदया, अपने पड़ोस में रहने वाली सैन परवीन के साथ ऑटो में बैठकर बिना बताए कहीं चला गया था। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार ने गोलबाजार थाने पहुंचकर बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्टाफ तुरंत सक्रिय हुआ और बच्चे की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि बच्चा मेकाहारा क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गुढ़ियारी पार्वती नगर निवासी रिंकी केसरी नामक महिला बच्चे को अपने साथ रखे हुए थी। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके माता-पिता को थाने बुलाया और मासूम को उनके सुपुर्द कर दिया।

इस पूरी कार्रवाई में आरक्षक संजय शुक्ला, दीपक ध्रुव, संदीप तिवारी और अभिलाष नायर की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button