Site icon

CG : जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष गठित उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी पर होगी कार्यवाही…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

जशपुरनगर । संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग, जमाखोरी, अधिक किमत पर विक्रय जैसे अवैध कार्यवाही रोकने हेतु संलिप्त व्यक्ति-फर्म के विरूद्ध उर्वरक आदेश 1985 के तहत् कार्यवाही किये जाने हतु निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के परिपालन में कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा अवैध गतिविधियों को प्रभावी नियंत्रण तथा शिकायतों का निराकरण एवं उर्वरकों का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित कराने हेतु जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। जिसमें सहायक संचालक कृषि पंझाबाई पैंकरा को नियंत्रण कक्ष प्रभारी नियुक्त कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित करने कर निराकरण कराने की दायित्व सौंपे गए हैं। इनका संपर्क नम्बर 9669845600 है।

इसी प्रकार सहायक सांख्यिकी अधिकारी लीला प्रधान मोबाईल नम्बर 9009513846 को नियंत्रण कक्ष उप प्रभारी नियुक्त कर नियंत्रण कक्ष प्रभारी के सहयोग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु उचित कार्यवाही करने, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मोबाईल नम्बर 9406660385 को नियंत्रण कक्ष सहायक नियुक्त कर प्राप्त शिकायतों को पंजीबद्ध कर प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने और कंप्यूटर ऑपरेटर हरिशंकर बरेठ मोबाईल नम्बर 7974284032 को सहायक नियुक्त कर रिकार्ड संधारण करने की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version