CG : बुजुर्ग ने खेत में लगाई फांसी…
डौंडीलोहारा । वनांचल के मंगचूआ थाना क्षेत्र के ग्राम चिलमगोटा के एक खेत में ग्राम के ही रेवाराम निषाद 56 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. जानकारी अनुसार मृतक मूलतः ग्राम चिलमगोटा का निवासी है जो विगत नौ वर्षों से भिलाई में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके चार लड़की व दो लड़के हैं। जिसमें से दो लड़कियों का विवाह हो चुका है। मृतक पिछले दो वर्षों से ग्राम में नहीं आया था। इसके पूर्व सन 2024 में अपने बेटी के शादी कार्यक्रम में आया था। उसके बाद उसे ग्राम में नहीं देखा गया था। ग्राम में उसका बड़ा भाई अशोक रहता है।
21 मई को वह किसी कार्य के सिलसिले में जाने के लिए भिलाई अपने घर से पारिवारिक जनों को बता कर निकला था। 22 मई को दोपहर बाद ग्राम चिलमगोटा के उसके स्वयं के खेत के परसा के पेड़ में शव को फांसी पर झूलता पाया गया। ग्रामीणों की आवाजाही होने पर किसी ने देखा फिर पुलिस को सूचना दी गई। मंगचुवा पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को उतारा तथा मर्क्युरी भेजा गया। इस दौरान उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगचुवा थाना प्रभारी अजीत महोबिया ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है।


