Site icon

CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

बलौदाबाजार। धान फसल में उर्वरको के संतुलित उपयोग हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा किसानों की सुविधा के लिये उर्वरक समूह तैयार किया गया है। इस समूह के अनुसार समितियो से खाद उठाव के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उर्वरक समूह एक अंतर्गत 0 से 1 एकड़ वाले किसान को यूरिया 2 बोरी, डीएपी 1बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 1 से 2 एकड़ के किसान को यूरिया 4 बोरी, डीएपी 2 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 2 से 3 एकड़ के किसान को यूरिया 6 बोरी, डीएपी 3 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 2 बोरी,3 से 4 एकड़ के किसान को यूरिया 8 बोरी, डीएपी 4 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 2 बोरी,4से 5 एकड़ के किसान को यूरिया 10 बोरी, डीएपी 5 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 3 बोरी वितरण किया जायेगा।

उर्वरक समूह दो अंतर्गत 0 से 1 एकड़ वाले किसान को यूरिया 2 बोरी, एसएसपी 3 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 1से 2 एकड़ के किसान को यूरिया 4 बोरी, एसएसपी 6 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 2 से 3 एकड़ के किसान को यूरिया 6 बोरी, एसएसपी 9 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 2 बोरी,3 से 4 एकड़ के किसान को यूरिया 8 बोरी, एसएसपी 12 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 2 बोरी, 4 से 5 एकड़ के किसान को यूरिया 10 बोरी, एसएसपी 15 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 3 बोरी वितरण किया जायेगा।उर्वरक समूह तीन अंतर्गत 0से 1 एकड़ वाले किसान को यूरिया 2 बोरी, एनपीके 2 बोरी, 1से 2 एकड़ के किसान को यूरिया 4 बोरी, एनपीके 3 बोरी, 2से 3 एकड़ के किसान को यूरिया 6 बोरी, एनपीके 5 बोरी, 3से 4 एकड़ के किसान को यूरिया 8 बोरी, एनपीके 6 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 4से 5 एकड़ के किसान को यूरिया 10 बोरी, एनपीके 8 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी वितरण किया जायेगा।

उर्वरक समूह-चार अंतर्गत 0से 1 एकड़ वाले किसान को यूरिया 2 बोरी, टीएसपी 1 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 1 से 2 एकड़ के किसान को यूरिया 4 बोरी, टीएसपी 2 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 2से 3 एकड़ के किसान को यूरिया 6 बोरी, टीएसपी 3 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 2 बोरी, 3से 4 एकड़ के किसान को यूरिया 8 बोरी, टीएसपी 2 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 4 से 5 एकड़ के किसान को यूरिया 10 बोरी, टीएसपी 5 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 3 बोरी वितरण किया जायेगा।

इसी तरह उर्वरक समूह-पांच अंतर्गत 0 से 1 एकड़ वाले किसान को यूरिया 1 बोरी, एनपीकेएस 3 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 1से 2 एकड़ के किसान को यूरिया 2 बोरी, एनपीकेएस 5 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 2से 3 एकड़ के किसान को यूरिया 3 बोरी, एनपीकेएस 7 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 3से 4 एकड़ के किसान को यूरिया 4 बोरी, एनपीकेएस 10 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1 बोरी, 4से 5 एकड़ के किसान को यूरिया 5 बोरी, एनपीकेएस 12 बोरी, म्यूरेट ऑफ पोटाश 2 बोरी वितरण किया जायेगा।

जिले के समस्त 2.5 एकड़ तक सीमांत कृषक को निर्धारित मात्रा एक मुश्त, लघु कृषक 2.5 से 5 एकड़ तक के किसान को निर्धारित मात्रा में यूरिया 2 किश्त (द्वितीय किश्त प्रथम किश्त के 20 दिवस के बाद) तथा बड़े कृषक 5 एकड़ से अधिक तक के किसान को निर्धारित मात्रा में यूरिया 3 किश्त (द्वितीय किश्त प्रथम किश्त के 20 दिवस एवं तृतीय किश्त द्वितीय किश्त के 20 दिवस के बाद) प्रदाय की जायेगी।खरीफ वर्ष 2026 में कृषक को यूरिया की 80 प्रतिशत मात्रा एवं डीएपी की 60 प्रतिशत मात्रा का वितरण किया जाना है। यूरिया की शेष 20 प्रतिशत मात्रा पारंपरिक यूरिया की आपूर्ति होने पर की जायेगी अन्यथा की स्थिति में नैनो यूरिया के रूप में प्रदाय की जायेगी। डीएपी की शेष 40 प्रतिशत मात्रा अन्य वैकल्पिक एनपीके उर्वरकों अथवा नैनो डीएपी के माध्यम से दी जायेगी। किसी भी परिस्थिति में नैनो उर्वरक लेने के लिए कृषकों का बाध्य नहीं किया जायेगा, पूर्णतः वैकलिपक होगा।

Exit mobile version