Uncategorizedछत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : महिला और पुरुषों ने शराब दुकान में मचाया उत्पात, खून से लथपथ हुए 2 कर्मचारी घायल …

बलौदाबाजार। लवन थाना क्षेत्र के लाहोद स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 3 बजे करीब दर्जनभर युवक और 5 महिलाएं डंडा लेकर शराब भट्टी पहुंचे और वहां के कर्मचारियों से विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि, कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने भट्टी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट की गई, जिसमें भट्टी के 2 कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों द्वारा समझाने की कोशिश के बावजूद स्थिति बिगड़ती चली गई। हंगामे के दौरान कुछ लोग शराब दुकान के अंदर और काउंटर तक पहुंच गए तथा वहां रखी शराब की बोतलों में तोड़फोड़ कर दी, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने लवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच लवन थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शासकीय दुकान में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और गाली-गलौज सहित आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button