छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : महिलाओं के मोबाइल पर फिर आया खुशियों का नोटिफिकेशन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। प्रदेश सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 26वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की इस पहल से राज्य की लगभग 68.48 लाख विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹641.62 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की गई है। इस बार की किस्त की सबसे खास बात बस्तर संभाग का डेटा रहा। सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत आने वाले सुदूर और नक्सल प्रभावित इलाकों की 7,773 महिलाओं के खातों में भी सफलता पूर्वक राशि भेजी गई है। यह दर्शाता है कि योजना का लाभ अब प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठी महिला तक भी सुलभता से पहुंच रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button