छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: खेत में रखे 1.86 लाख के धान जलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव | 30 दिसंबर 2025
थाना बसंतपुर पुलिस ने खेत में रखे धान को आग लगाकर नष्ट करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपियों द्वारा 150 कट्टा (लगभग 60 क्विंटल) धान, जिसकी अनुमानित कीमत 1,86,000 रुपये है, को जला दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 8 बजे, दिलीप साहू निवासी लखोली बैगापारा अपने साथियों के साथ खेत में रखे धान को आग लगाकर नष्ट कर दिया। इस रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 609/2025, धारा 326(च), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन तथा श्री पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी दिलीप साहू (38 वर्ष) निवासी लखोली बैगापारा को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपने साथी महादेव कौशिक (34 वर्ष) निवासी मोहरा एवं संतोष कुमार उर्फ राजू (34 वर्ष) निवासी मोहरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक इब्राहिम खान, प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक प्रवीण मेश्राम एवं कुश बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: बदमाशो के विरूद्व कार्यवाही दो आरोपी गिरफ्तार…

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi