• CG : सोने और चांदी की कीमत कम हुई…

    रायपुर/दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। बीते हफ्ते दोनों कीमती धातुओं के दाम एक सीमित दायरे में रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,09,775 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,09,707 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 68 रुपए की मामूली बढ़त को दर्शाता है। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,00,554 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,00,492 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 82,280 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 82,331 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत मामूली रूप से 8 रुपए कम होकर 1,28,000 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,28,008 रुपए प्रति किलो थी।

    सोने और चांदी के एक दायरे में काम करने की वजह फेड की ओर से ब्याज दर में कटौती का ऐलान करना है। जानकारों का कहना है कि फेड के निर्णय के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई थी, लेकिन अब यह इवेंट निकल गया है। इस कारण से कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि निवेशकों की निगाहें अब अमेरिका के जीडीपी, पीएमआई और पीसीई प्राइस इंडेक्स डेटा पर होंगी और आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,07,500 से लेकर 1,11,000 रुपए की रेंज में रह सकती हैं। 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 33,613 रुपए या 44.13 प्रतिशत बढ़कर 1,09,775 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 41,983 रुपए या 48.80 प्रतिशत बढ़कर 1,28,000 रुपए पर पहुंच गया है।

  • CG : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी आरोपी गिफ्तार…

    बलौदाबाजार। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से लगातार रूपये की मांग कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम शुभम वर्मा है। प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह एक मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी हुई थी, जिसमें आरोपी ग्राम पौसरी निवासी शुभम वर्मा द्वारा उसके मोबाइल नंबर को निकाल कर अपने मोबाइल नंबर से कॉल करता था एवं धीरे-धीरे मेलजोल बढ़ाकर शादी करने की बात बोलकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर आरोपी, प्रार्थिया को डराता धमकाता था तथा उसकी वीडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर, उससे रुपए पैसे की मांग करता था, जिससे प्रार्थिया एकदम भयभीत हो गई थी। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 743/2025 धारा 64(1),69,308(2)351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में एसपी भावना गुप्ता के कुशल निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करना तथा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए पैसे की मांग करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को19.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

  • CG : हाथी का शावक नदी में बहा…

    कोरबा. हसदेव नदी के किनारे झाड़ी में हाथी के शावक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि हाथी शावक नदी पार करने के दौरान बह गया था. सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर लिया है.

    जानकारी के अनुसार, कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस झुंड में उनके बच्चे भी हैं. इन्ही में से एक शावक के नदी पार करने के दौरान बहने की जानकारी है. वन टीम ने केंदई रेज के ओड़ार बहरा के पास हाथी शावक के शव को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि नदी में बहकर शव यहां पहुंच गया है. रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हसदेव नदी के बहाव के साथ बहकर शव के आने की संभावना है. उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. शुरुआती जांच में नदी पार करते समय पानी में बहने से होना माना जा रहा है. एक सप्ताह पहले ही सखोदा में हथिनी ने बच्चों को जन्म दिया था. इसके बाद 27 हाथियों का झुंड आगे बढ़ गया था.

  • Rajnandgaon : खार में बिजली गिरने से मावेशियों की मौत…

    नर्मदा, अचानकपुर खार में शनिवार को दोपहर एक बजे अचानक बरसात शुरू हुई। बारिश के दौरान तेज बिजली की गड़गड़ाहट के साथ खार में बिजली गिर गई। खार में ग्राम बगदूर के मवेशियों को चराने नवल यादव जंगल ले गया थे। तभी अचानक बिजली गिरने से चार मवेशियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

    बगदूर निवासी रामकुमार पटेलए दफेदार पटेलए नानक पटेल व आनंद पटेल की मवेशियों की मृत्यु हुई है। घटना के बाद चरवाहा ने मवेशी मालिकों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सक व पुलिस को दी। इसी समय ग्राम झुमरकोना में भी बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मृत्यु हो गई।

  • Rajnadgaon : चोर गिरोह ने शहर में मचाया उत्पात…

    राजनांदगांव, शहर में चोर गिरोह ने उत्पात मचा रखा है। मानव ​मंदिर चौक में मेडिकल एजेंसी से 7 लाख रुपए की चोरी के बाद आरोपियों ने चौक में ही मौजूद एक घड़ी दुकान को भी निशाना बनाया है। जहां से 2 लाख रुपए कैश व दर्जनभर महंगी घड़ियों की चोरी कर ली है।

    वारदात 17.18 सितंबर की रात हुई है। सीसी कैमरों के फुटेज के ​मुताबिक घड़ी दुकान में भी उन्हीं आरोपियों ने चोरी की है। जिन्होंने चौक के गणेश मेडिकल से 7 लाख रुपए पार किए हैं। पुलिस ने बताया कि नरेश वॉच से यह चोरी की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार नकाबपोश आरोपी दिख रहे हैं। जो वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह 5 बजे तक आसपास ही छिपे हुए थे। कोतवाली पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

  • Rajnadgaon : गांजा की अवैध बिक्री कर रहे युवक को पकड़ा…

    राजनांदगांव, कोतवाली पुलिस की टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। जिनके पास से 8 किग्रा गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है।

    पुलिस ने बताया कि पार्रीकला मोड़ के पास दो युवक बैग लेकर खड़े थे। जो पुलिस को देखकर छिपने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली। जिसमें 80 हजार रुपए का 8 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान भरत पाणिग्रही और राधेश्याम पाणिग्रही के रूप में हुई। जो ओडिशा के रहने वाले हैं। आरोपियों ने गांजा विक्रय के लिए ग्राहक का इंतजार करने की जानकारी दी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

    डोंगरगढ़ में 9 हजार का गांजा जब्तरू इधर डोंगरगढ़ पुलिस ने भी गांजा की अवैध बिक्री कर रहे युवक को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फारुख खान महावीर तालाब के पास गांजे की बिक्री कर रहा था। जिसे सूचना मिलते ही पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।​ जिसकी कीमत 9 हजार रुपए है।

  • Rajnadgaon : समाज की सगाई, वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों में नशीली पदार्थ लेने पर प्रतिबंध लगाया…

    राजनांदगांव, वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों को दृष्टि में रखते हुए पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालानी नगर ने वैवाहिक कार्यों की कुछ अनीतिपूर्ण गतिविधियों और नई परंपराओं पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। सभी सामाजिक बंधुओं से इसका पालन करने का आह्वान किया है। जिसकी जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी को बैठक में दी गई। पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, अर्जुनदास पंजवानी, घनश्यामदास गंगवानी, गुरमुखदास वाधवा एवं अध्यक्ष मन्नुमल मोटलानी के अनुसार समाज में क्षणिक आनंद की खातिर संस्कारों की हत्या की जाती है। इसलिए इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बैठक में पूल पार्टी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

    समाज की सगाई, वैवाहिक स्थल पर शराब, बियर, धूम्रपान, हुक्का आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। बारातियों को बारात मार्ग एवं किसी खुले स्थान पर मदिरापान कराने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। समस्त वैवाहिक कार्यक्रम विवाह पत्रिका में तय समयानुसार किए जाएं। प्री वेडिंग शूट पर पूर्व से जारी प्रतिबंध रहेगा। बारात में रोड साइड महिलाओं का नाचना एवं पटाखा फोड़ना वर्जित किया गया है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के विकृत रूप लेने के कारण बारात पहुंचने पर वधु पक्ष से पैसे की मांग, दूल्हे को कंधे पर उठाने पर प्रतिबंध लगाया है।

    सहर्ष झुक वरमाला को स्वीकार करेंगे समाज के महासचिव हरीश मोटलानी ने कहा कि “वरमाला” एक बहुत ही मर्यादित “संस्कार” है। नवयुगल से सहर्ष झुककर स्वीकार करने का आग्रह किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का मजाक न उड़ाने का निवेदन किया गया है। पूज्य पंचायत के जन संपर्क प्रभारी अमर लालवानी एवं अरुण डूलानी ने बताया कि उक्त समस्त नियम शहर से बाहर होने वाले विवाह समारोह पर भी लागू रहेंगे। पूज्य पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार डुलानी, चंदन रूचंदानी, प्रहलाज चेतवानी आदि मौजूद थे।

  • Rajnandgaon :चाकू दिखाकर युवक को धमकाया 4 आरोपी गिरफ्तार…

    राजनांदगांव, बोरतलाव पुलिस ने गांव में चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक गोंदिया का जिलाबदर है। जिस पर कई मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी भी आपराधिक गति​िवधियों में शामिल रहे हैं।

    बोरतलाव पुलिस ने बताया कि आरोपी लीलाराम सोनकरए धीरज फुन्डेए तेजराम उर्फ तेजस और जयराम उर्फ मनीष को इलाके में चाकू लहराते पकड़ा गया है। सभी अलग.अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। आशंका है कि आरोपी किसी वारदात को अंंजाम देने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

  • Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर परिसर में एनएसएस के विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया…

    राजनांदगांव,स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वार्ड क्रमांक 45 रामकृष्ण नगर में पाताल भैरवी मंदिर परिसर में एनएसएस के विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के पार्षद दुरेन्द्र साहूए प्रमोद साहूए सुजीत सिंहए संजय मिश्राए कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेजए कमला कॉलेज के विद्यार्थी बढ़.चढ़कर हिस्सा लिए। शपथ ली कि ना गंदगी करेंगे ना किसी को करने देंगे।

  • Rajnandgaon : चौपाटी और दिग्विजय कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया…

    राजनांदगांव सेवा पखवाड़ा के तहत शहर के चौपाटी और दिग्विजय कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दिग्विजय कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट ने सफाई की। वहीं चौपाटी में महापौर मधुसूदन यादव की मौजूदगी में मार्निंग वॉक ग्रुप और योग के ग्रुप के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

    दोनों ही जगहों पर सफाई के बाद लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। जिसमें सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं फैलाने से लेकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया। इसके अलावा सभी पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरुक रहने की बात कही। सेवा पखवाडा के तहत रोजाना स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें निगम के अलावा नागरिकए सामाजिक संस्था व विद्यार्थी जुड़कर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। शनिवार को मार्निंग वॉक व योगा क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने महापौर मधुसूदन यादवए निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्माए निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा सहित एमआईसी मेंबर व पार्षदों के साथ मिलकर पुष्प वाटिका व चौपाटी परिसर में साफ.सफाई की। एनसीसी कैडेट ने दिग्विजय कॉलेज परिसर और त्रिवेणी परिसर में सफाई की।

    सप्ताह में दो घंटे तक करेंगे श्रमदान स्वच्छता अभियान के बाद मौजूद लोगों ने हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान का निर्णय लिया। इसे लेकर महापौर ने सभी को संकल्प भी दिलाया। महापौर यादव ने कहा कि नागरिकों की सहभागिता के बिना नगर पूर्ण रूप से स्वच्छ नहीं हो सकता। वहीं निगम न ही स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकता है। इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।

  • राजनांदगाँव : गरबा के नाम पर अश्लीलता और फूहड़ता बर्दाश्त नहीं – हिन्दू युवा मंच.

    गरबा में देवी देवताओं पर आधारित थीम का भी होगा कड़ा विरोध.

    सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला हेल्प डेस्क एवं शिकायत केंद्र की स्थापना करने की भी हिदायत.

    नवरात्र की परंपरा को बनाये रखने गरबा स्थल को केवल धार्मिक उद्देश्य के लिए प्रयोग में लाने और माताओं और बहनों से मर्यादित वस्त्र पहनने की भी अपील.

    राजनांदगाँव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने आगामी नवरात्र के पर्व और नवरात्र के अवसर पर संस्कारधानी नगरी में होने वाले गरबा पंडालो के सभी आयोजनकर्ताओं से गरबा की मर्यादा को ध्यान में रखने, किसी भी आयोजन में देवी देवताओं के प्रतीकात्मक स्वरूप वाली थीम का प्रदर्शन न करने, छोटे और अंग प्रदर्शन वाली युवतियों को पंडाल के भीतर प्रवेश न देने और फूहड़ बॉलीवुड गीतों को न बजाने की अपील की है। गरबा उत्सव से जुड़ी तमाम गतिविधियों पर इस बार भी हिन्दू युवा मंच की पैनी नज़र रहेगी। मंच ने सख्त लहजों में हिदायत दी है कि, ऐसे पावन और धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजन में फूहड़ता और अश्लीलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

          हिन्दू युवा मंच के जिला प्रभारी किशोर माहेश्वरी के मार्गदर्शन में और जिला अध्यक्ष सुरेश लोहमार, शहर अध्यक्ष राजा ताम्रकार और जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में हिन्दू युवा मंच ने एक विज्ञप्ति जारी कर, गरबा पंडालों से संस्कारधानी के अनुरूप गरबा उत्सव को पारम्परिक और मर्यादित तरीके से मनाने की अपील की है। इसके अलावा धार्मिक तीर्थ स्थलों और हिन्दू देवी देवताओं के प्रतीकात्मक स्वरूप और उनका स्वांग रचने थीम का भी कड़ा विरोध करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि, पिछले वर्ष भी मंच के द्वारा गरबा पंडालों को सख्त हिदायत दी थी, हिदायत के बाद कुछ गरबा पंडालों ने अपनी थीम बदल दी थी तो वहीं कुछ एक गरबा पंडालों ने इस अनदेखी की थी।

    जब उन्हें हमारे विरोध की खबर मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम पर माफी भी मांगी थी। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की यदि इस बार भी गलती दोहराई गई तो उन्हें हमारे कड़े विरोध और आंदोलन का सामना होगा। मंच ने यह भी हिदायत दी है कि, यदि किसी पंडाल ने भूलवश या जानबूझकर देवी देवताओं के स्वांग रचने वाली थीम रखी है तो समय रहते उसे बदल दे। हमारी चेतावनी के बाद भी यदि किसी गरबा पंडालों ने ऐसा दुस्साहस करने का प्रयास भी किया तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। हमारी इस अपील के बाद भी अगर देवी देवताओं का अनादर करने वाले और धार्मिकता का उपहास उडाने वाले कोई भी आयोजन होने की सूचना हमें प्राप्त होती है तो आयोजन को तत्काल प्रभाव से उसी समय बंद करा दिया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आयोजन समितियों की होंगी।

    संगीत एवं गीतों का चयन केवल देवी भक्ति और पारंपरिक गरबा डांडिया गीत बजाने, अश्लील, फूहड़ और द्विअर्थी गीत पर पाबंदी, महिलाओं की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला हेल्प डेस्क एवं शिकायत केंद्र की स्थापना गरबा पंडालों में करने, गरबा स्थल का प्रयोग केवल धार्मिक उद्देश्य के लिए करने की हिदायत दी है वहीं सभी बहनों एवं माताओं से मर्यादित वस्त्रो को पहनने की भी अपील की गई है। यदि इसके बाद भी ऐसे मामले पाये जाते हैं तो हिन्दू युवा मंच ने आयोजनकर्ताओं पर इसकी जवाबदेही स्वयं तय करने की हिदायत दी है।

  • संशोधित समाचार- राजनांदगांव : पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबर तथ्यों पर आधारित नहीं

    राजनांदगांव 20 सितम्बर 2025। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबर तथ्यों पर आधारित नहीं है। प्राचार्य पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ ने बताया कि विद्यालय परिसर में छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। परिसर पूर्णत: सीसीटीवी निगरानी एवं शिक्षकगण की सतत देखरेख में संचालित है। साथ ही समय-समय पर परामर्श एवं पर्यवेक्षण किया जाता है। विद्यालय में किसी भी तरह की ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है, जैसा समाचार में प्रकाशित किया गया है।
    प्राचार्य पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ ने बताया कि विद्यालय में छात्र अध्ययनरत है। 18 सितम्बर 2025 को सुबह 7 बजे 4-5 अन्य छात्र सदन में उपस्थित थे तथा शेष छात्र विद्यालय के लिए निकल चुके थे। उपस्थित छात्रों की प्रत्यक्ष सूचना के अनुसार छात्र अपने पास रखी रस्सी को लेकर पंखे पर फेंकने लगा, उपस्थित छात्रों ने पूछा कि तुम क्या कर हो ? उसने कहा मैं फॉसी लगाना चाहता हूँ, ऐसा कह कर वह रस्सी अपने गले में स्वयं के हाथों से लपेट कर कसने लगा। उपस्थित छात्रों ने ऐसा करने से रोका इस पर वह उन्हें धक्का देकर भगाने लगा। उनमें से एक छात्र ने तत्काल इस घटना की सूचना हाऊस कैप्टन को देनी चाही, किन्तु कैप्टन को उपलब्ध नहीं पाकर सदन के एक अन्य छात्र ने दौड़कर पास में ही सदन अध्यक्ष को घटना के विषय में सूचना दी। सदन अध्यक्ष ने तत्काल केयर टेकर को साथ में लेकर घटना स्थल पर जाकर छात्र जो अपने गले में रस्सी लपेटे हुए बिस्तर पर बैठे रो रहा था, उसे रस्सी से मुक्त किया एवं घटना की सूचना विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र के पालक को दी।
    विद्यालय में परामर्शदात्री का छात्र के विषय में अभिमत है। छात्र को नेत्र संबंधी गंभीर बीमारी है। उसकी एक आंख नहीं है एवं दूसरी आंख में आंशिक दृष्टि है। छात्र के पालक द्वारा बताया गया है कि छात्र का ईलाज शंकर नेत्रालय चेन्नई में जारी है। छात्र शारीरिक रूप से सामान्य बच्चों की तरह सक्षम नहीं होने के कारण विद्यालय की गतिविधियों में भागीदारी नहीं कर पाता है। थकान व कमजोरी होने के कारण छात्र कक्षा के दौरान एवं विद्यालय के अन्य स्थानों पर सो जाता है। छात्र का स्वास्थ्य विद्यालय की आवासीय परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है। उसे निरन्तर चिकित्सकीय देखभाल और घर परिवार का सहयोग अतिआवश्यक है। विद्यालय प्रशासन सदैव छात्रों के हित एवं उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका निवारण तत्परता और संवेदनशीलता के साथ किया जाता है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : नशामुक्त भारत के थीम पर आयोजित मैराथन दौड़, उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग

  • मोहला : नशामुक्त भारत के थीम पर आयोजित मैराथन दौड़, उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग

    – लोक कलाकारों ने नशामुक्ति पर किया नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

              मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में नशामुक्त जिला और नशामुक्त भारत अभियान के तहत आज 03 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 

           मैराथन दौड़ प्रातः 8 बजे जिला मुख्यालय के फव्वारा चौक से कुंजमटोला तक आयोजित की गई। दौड़ के पूर्व लोक कलाकारों ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह उपस्थित रही। उन्होंने प्रतिभागियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। मैराथन में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, पुलिस, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट/गाइड के स्वयंसेवकों सहित आमजन ने  उत्साहपूर्वक भाग लिया।

               इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जी आर मरकाम,  डिप्टी कलेक्टर डी आर ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी एफआर कोसरिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक और मोहला के शासकीय व निजी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रही। 

    – प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    मैराथन दौड़ में बालक और  बालिका वर्ग में प्रथम पाँच स्थानों पर आए प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।  जिसमें बालक वर्ग में प्रथम- युगल कुमार,द्वितीय – कामता प्रसाद,तृतीय-मानसिंग,चतुर्थ-प्रभात सेवा राम एवं पांचवे स्थान में हेमराज रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम याचना पिस्दा,द्वितीय-रुसालि कश्यप, तृतीय-तरुणा नेताम,चतुर्थ-मंजू उइके तथा पांचवें स्थान पर सोनिका जुरेशिया रही। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की गहन समीक्षा की

  • राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की गहन समीक्षा की

    – बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के निर्देश
    राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की गहन समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने पाक्षिक, तिमाही एवं गत वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी ली तथा बच्चों को गंभीरतापूर्वक गुणत्तायुक्त शिक्षा देने कहा। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विनोबा एप के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों  को बेहतर बनाने के लिए मासिक एवं पाक्षिक परीक्षा आयोजन करने कहा। विनोबा एप में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति तथा परीक्षा परिणामों की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने कहा। सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, सीएसी, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को विनोबा एप की संपूर्ण जानकारी रखने तथा समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को सम्मानित किया जाएगा।

    उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम एवं जिले के शिक्षा सुधार कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने गतवर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम में संतोषजनक परिणाम नहीं आने के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए कोचिंग संचालन, उपचारात्मक शिक्षण एवं अतिरिक्त कक्षा संचालन से परिणाम में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में पिछडऩे वाली संस्थाओं की समीक्षा की और सुधार के लिए कार्ययोजना बनाने कहा।


    जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ बच्चों को मिलना चाहिए। साथ ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा सभी बच्चों को समान रूप से प्राप्त हो। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालयों के बच्चों द्वारा पौधरोपण कराने एवं वृक्षों का महत्व बनाने कहा। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहरे, प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम महराजपुर के खेत पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम महराजपुर के खेत पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने सर्वेयरों को गंभीरता और त्रुटिरहित तरीके से सर्वे कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश
    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया विकासखंड के ग्राम महराजपुर पटवारी हल्का नंबर 15 खसरा नंबर 75/2 के खेत में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का औचक निरीक्षण किया। जिले में फसल सर्वेक्षण को अधिक सटीक, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर ने सर्वेयर द्वारा मोबाइल से खेत और फसल का फोटो खींचकर भू-अभिलेख पोर्टल में अपलोड करने तथा तहसीलदार की आईडी से अप्रूवल की प्रक्रिया की जानकारी ली।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सर्वेयरों को गंभीरता और त्रुटिरहित तरीके से कार्य संपन्न  कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की सतत निगरानी हो तथा आंकलन पूरी तरह गुणवत्ता पूर्ण और वास्तविक तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से मिलेगा। इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की

    – नीट एवं जेईई की तैयारी करने वाले बच्चों की पढ़ाई पर प्राथमिकता से ध्यान देते हुए कार्य करने के दिए निर्देश
    – नि:शुल्क सायकल वितरण, गणवेश तथा पाठ्य पुस्तक वितरण के संबंध में ली जानकारी
    – कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना से अधिक से अधिक छात्राओं को लाभान्वित करने कहा
    – आश्रम एवं छात्रावास के मरम्मत कार्य के संबंध में ली जानकारी
    – आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत हितग्राहियों को चिन्हांकित करे लाभान्वित


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासन की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं को गति प्रदान करने के लिए शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए जिले में विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नीट एवं जेईई की तैयारी करने वाले बच्चों की पढ़ाई पर प्राथमिकता से ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने नि:शुल्क सायकल वितरण, गणवेश तथा पाठ्य पुस्तक वितरण के संबंध में जानकारी ली।

    उन्होंने कहा कि जिले में मध्यान्ह भोजन अच्छी तरह संचालित होते रहना चाहिए। उन्होंने विनोबा एप शिक्षा का अधिकार, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 10 माह प्रतिमाह छात्राओं को 500 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना से अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित करने की आवश्यकता है।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले में सुपोषण की स्थिति, मातृत्व वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट, गर्म भोजन, पालक चौपाल सहित अन्य विषयों के संबंध में चर्चा की। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। उन्होंने जिले में संचालित विभागीय छात्रावास आश्रमों तथा निर्माणाधीन छात्रावासों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे कान्ट्रेक्टर्स जो निर्माण कार्यों में रूचि नहीं ले रहे है, उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अंर्तजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, आश्रम एवं छात्रावास के मरम्मत कार्य के संबंध में जानकारी ली।

    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुरूप्रीत कौर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा

    – एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के  दिए निर्देश
    – रबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने कहा
    – गेंदा एवं अन्य फूलों की खेती के लिए चिन्हांकित कर लखपति दीदी को करें प्रोत्साहित


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की स्थिति, आगामी धान खरीदी की तैयारी, बारदाने की व्यवस्था एवं धान परिवहन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत रबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। 200 हेक्टेयर के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में गति लाने के लिए कहा। उन्होंने पॉली हाऊस एवं मल्चिंग पद्धति के माध्यम से उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

    सपोर्ट सिस्टम के लिए नई योजना अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के लिए बांस एवं तार लगाने से लागत में कमी आएगी। इस योजना से किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने केला व पपीता की फसल, कृषि समृद्धि योजना, राज्य पोषित समेकित योजना के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी फसलों गेंदा एवं अन्य फूलों की खेती के लिए संभावित लखपति दीदी का चिन्हांकन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मत्स्य संपदा योजना, बंद पड़ी खदानों में केच कल्चर, मछली बिक्री की दुकान के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि रबी फसल में टमाटर, प्याज, गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को गेंदा फूल की खेती के लिए प्रेरित करें। ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करें, जहां कम पानी में भी खेती हो सकती है। बैठक में उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक उद्यानिकी लाऊत्रे, सहायक संचालक मत्स्य पालन एसके साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने आधार सेवा केन्द्र पहुंचकर कराया अपना आधार अपडेट

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने आधार सेवा केन्द्र पहुंचकर कराया अपना आधार अपडेट

    – जिले के नागरिकों से भी आधार अपडेट कराने की अपील की
    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थिति आधार सेवा केन्द्र पहुंचकर अपना आधार अपडेट कराया और जिले के नागरिकों से भी अपना आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक कार्य के लिए आधार की आवश्यकता होती है।

    जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी नागरिक आधार सेवा केन्द्रों में पहुंचकर अपना एवं अपने परिवारजनों का अनिवार्य रूप से आधार अपडेट जरूर कराएं।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने खाद्य, जिला विपणन विभाग तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने खाद्य, जिला विपणन विभाग तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की

    – शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य सामग्री के समयबद्ध भंडारण के दिए निर्देश
    – राशन कार्डधारियों का अनिवार्य रूप से आधार ई-केवायसी कराने कहा
    – किसानों को खाद एवं बीज की सतत आपूर्ति करने के दिए निर्देश
    – किसान के्रेडिट कार्ड के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से करने कहा


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य, जिला विपणन विभाग तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य सामग्री के समयबद्ध भंडारण के लिए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारियों को अनिवार्य रूप से आधार ई-केवायसी कराना है। जिले में अब तक 86 प्रतिशत हितग्राहियों ने आधार ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कर लिया है।

    उन्होंने शेष राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी पूर्ण करने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने विगत वर्षों की तरह धान खरीदी के लिए पीडीएस बारदाने एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीन चरणों में धान के खसरों का पीवी एप के माध्यम से सत्यापन कार्य के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। पीवी एप के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारियों को फिल्ड में जाकर खसरा के सत्यापन का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों को खाद एवं बीज की सतत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है। किसानों की मांग के अनुरूप खाद मंगाने के लिए कहा। उन्होंने जिले में नये धान खरीदी केन्द्र के प्रस्ताव, जिला सहकारी समिति, धान उपार्जन केन्द्र एवं बैंक के संबंध में जानकारी ली तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कहा कि किसान के्रेडिट कार्ड के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से करें। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलने से खेती-किसानी के कार्यों में मदद मिलेगी।

    इसी तरह मत्स्य पालन विभाग में भी किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के कार्य में गति लाने कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सुधीर सोनी, जिला विपणन अधिकारी हीना खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव: शराब पीकर तेज आवाज में बुलेट चलाने वाले पर की कार्रवाई

    जनसुरक्षा अभियान के तहत आबकारी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई

    राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी है। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस ने 19 सितंबर 2025 की रात अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

    बुलेट मोटरसाइकिल CG 08 AS 2820 के चालक सागर सोनवानी (28) को शराब पीकर तेज आवाज वाला साइलेंसर बजाते हुए बाइक चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं 182(क)(4) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

    अभियान में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, म.प्र.आर. ज्योति साहू, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर. मनोज जैन, मिर्जा असलम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी और चौकी चिखली स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चलाने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।