• Rajnandgaon : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट…

    अंबागढ़ चौकी, चिल्हाटी रोड पर ग्राम ओटेबांधा के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर स्टे​यरिंग में बुरी तरह फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया है।

    घटना मंगलवार रात करी​ब​ 1ण्30 बजे की है। ट्रक लोहा लेकर रायपुर से हैदराबाद जाने निकला था। ट्रक ओटेबांधा गांव के पास पहुंचा थाए तभी ड्राइवर को झपकी आ गई। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। रात में ही कुछ ग्रामीणों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। जब टीम पहुंची तो ट्रक ड्राइवर का पैर स्टे​यरिंग में बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिस ने गैस कटर की मदद से ट्रक की बॉडी का आधा हिस्सा काटा। जिसके बाद ड्राइवर को निकालकर हॉस्पिटल में दाखिल किया है। ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर है। बता दें टोल टैक्स बचाने के लिए रोजाना भारी वाहन जंगल के रास्तों से होकर महाराष्ट्र की ओर जा रही है।

  • Rajnandgaon : 16 नवंबर को हाफ मैराथन का आयोजन

    राजनांदगांव, रनर्स ग्रुप द्वारा 16 नवंबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत और समापन गौरव पथ स्थित गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ पर होगा। मंगलवार को आयोजन समिति राजनांदगांव रनर्स ग्रुप द्वारा प्रेसवार्ता में सन ग्रुप राजनांदगांव हाफ मैराथन की जानकारी दी गई। इसमें 10 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोग हिस्सा ले सकते है। इसके लिए 3 कैटेगरी बनाई गई है और 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी की कैटेगरी में मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

    हाफ मैराथन में महिला- पुरुष कैटेगरी में पुरस्कार राशि लगभग 7 लाख रुपए दी जाएगी। 21.1 किमी, 10 किमी, 5 किमी कैटेगरी में पुरुष एवं महिला दोनों के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि होगी। ओपन कैटेगरी हाफ मैराथन 21.1 का प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए रखा गया है। द्वितीय 50 हजार, तृतीय 31 हजार रखा गया है। 5 किमी की मैराथन ऑडिटोरियम से निरंकारी चौक और पुनः ऑडिटोरियम होगी। 10 किमी ऑडिटोरियम से पेंड्री से वापसी, 21 किमी में सत्यानंद योग आश्रम से पेंड्री से वापस ऑडिटोरियम में होगी। धावकों को रजिस्ट्रेशन पर रनिंग टी-शर्ट, फिनिश करने पर मेडल, रिफ्रेशमेंट, ई-टाइमिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में मुरली खंडेलवाल, आकाश चोपड़ा, सौरभ जिंदल एवं निकेत जैन, जयेश कोठारी मौजूद रहे।

    फिटनेस के साथ खिलाड़ियों को प्रेरित करना उद्देश्य: राजनांदगांव रनर्स की स्थापना नवीन जैन ने की थी। क्लब में सक्रिय धावकों ने फुल मैराथन (42.2 किमी) हाफ मैराथन (21.1 किमी) और अल्ट्रा मैराथन (50+ किमी) में भाग लिया है। आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है, बल्कि इसे एक सामाजिक अभियान के रूप में देखना है।

  • राजनांदगांव : 10वें आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक चिखली में रन फॉर आयुर्वेद तथा नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर का हुआ आयोजन

    – विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति पर दिया गया व्याख्यान
    राजनांदगांव । 10वें आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में रन फॉर आयुर्वेद तथा नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि विश्व में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा एवं योग के प्रति लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। आयुष चिकित्सा पद्धति में सभी प्रकार की बीमारियों का उपचार किया जाता है।

    आयुर्वेद में स्वस्थ व्यक्ति बीमार नहीं हो इसकी व्यवस्था है। दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन शैली में शामिल कर व्यक्ति स्वस्थ रहता है। शिविर में 401 मरीजों का आयुष पद्धति से इलाज कर नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, पार्षद शैंकी बग्गा, सुनील साहू, सावन वर्मा, शिव वर्मा, बैनाबाई तुरहटे, श्रुति लोकेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


    10वें आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में रन फॉर आयुर्वेद को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रन फॉर आयुर्वेद शहर के विभिन्न मार्ग का भ्रमण कर वापस शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में समाप्त हुई। रन फॉर आयुर्वेद में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि एवं पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव से आयुष रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

    आयुष रथ के शहर में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा, अंकुरित बीज एवं नींबू शरबत का वितरण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. सृष्टि अग्रवाल, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षा बरैया, डॉ. आलोक कलचुरी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूबिना शाहिन अंसारी, योग चिकित्सा डॉ. भारती यादव एवं लाईफ स्टाईल के अंतर्गत डॉ. आनन्द सिंह भारद्वाज द्वारा चिकित्सा किया गया। नर्सिंग सिस्टर हेमलता बडा, अनुसूईया साहू, व्हीव्ही कीर्तिहरि, फुलेश कुमार निर्मलकर, रोहन पटेल, बिनेश्वरी यादव का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, अधिकारी, कर्मचारी, बच्चे एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक निलंबित

  • राजनांदगांव : तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक निलंबित

    राजनांदगांव । जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने जिले में पदस्थ तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक को पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपारखुर्द में पदस्थ सहायक शिक्षक विश्वनाथ चंद्रवंशी को शराब का सेवन कर शाला आने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    छुरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मातेखेड़ा में पदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती गंगाराम नेताम को अध्यापन कार्य में रूचि नहीं लेने, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई एवं कुछ भी नहीं सिखाने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    इसी तरह छुरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला घोघरे में पदस्थ प्रधान पाठक अरूण कुमार मंडावी को शाला कार्य में अनियमित रहने, कर्तव्य अवधि में शराब सेवन करने व नशे में होने, पूर्व में निलंबित होने के बाद भी व्यवहार में कोई सुधार नहीं लाने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तोतलभर्री में पदस्थ प्रधान पाठक श्री शंकर लाल सलामे को शाला कार्य में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, शाला की कोई भी पंजी को संधारित नहीं करने, संस्था की साफ-सफाई का स्तर एवं छात्रों का शैक्षणिक स्तर संतोषप्रद नहीं होने, कर्तव्य अवधि में शराब का सेवन कर शाला आने, समझाईश के बाद भी अपने व्यवहार में कोई सुधार नहीं लाने, कारण बताओ नोटिस का प्रति उत्तर नहीं देने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : शारदीय नवरात्रि

  • राजनांदगांव : शारदीय नवरात्रि

    – सेवा पंडालों में पदयात्रियों के लिए भोजन और नाश्ते के साथ विश्राम की भी सुविधा
    – पीने के साफ पानी और प्राथमिक उपचार के भी प्रबंध
    – पदयात्री श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था


    राजनांदगांव । शारदीय नवरात्रि के मौके पर डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए आने-जाने वाले पदयात्रियों की सुविधा के लिए पदयात्री मार्ग में अंजोरा से लेकर डोंगरगढ़ तक  सेवा पंडाल लगाए गए है।

    सेवा पंडालों में पदयात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, पेयजल, प्राथमिक उपचार और विश्राम के प्रबंध किए गए हैं।

    इन केन्द्रों में अस्थायी शौचालय भी बनाए गए हैं। पीने के साफ पानी की व्यवस्था की गई है। केन्द्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारी और मितानिनों की ड्यूटी लगायी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डस्टबीन सभी सेवा पंडालों में रखी गई है। सेवा पंडालों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे पदयात्री मार्ग के लिए एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलपूर्वक सुनी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदनों पर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, मुआवजा राशि दिलाने, फसल बीमा, अतिक्रमण हटाने, आधार कार्ड अपडेशन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, आर्थिक सहायता, नजूल भूमि का पट्टा बनाने, राशन कार्ड बनवाने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जनकल्याणकारी विकास कार्यों में स्वयं अभिरूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करें : कलेक्टर

  • राजनांदगांव : जनकल्याणकारी विकास कार्यों में स्वयं अभिरूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करें : कलेक्टर

    – डोंगरगढ़ पदयात्री मार्ग में लगे सेवा पंडालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने किया निर्देशित
    – कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक  


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि क्वांर नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं पदयात्री माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुँच रहे हैं। कलेक्टर ने डोंगरगढ़ पदयात्री मार्ग में लगे सेवा पंडालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे नियमित मॉनिटरिंग करें।

    उन्होंने डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में पदयात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ रजत जयंती अवसर पर विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड करने के लिए कहा। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास के लिए शासन की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए तथा सेवा पर्व का आयोजन किया जाएगा।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी विकास कार्यों में स्वयं अभिरूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनसामान्य को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनसामान्य को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति, अटल मानिटरिंग पोर्टल, आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मत, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, कौशल विकास, ई-फाईल सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

    जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने आदि कर्मयोगी एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : Rajnandgaon : भाजपा से कैलाश निष्कासित

  • Rajnandgaon : भाजपा से कैलाश निष्कासित

    राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री श्री पवन सायं जी की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने लाल बहादुर नगर मंडल महामंत्री कैलाश उईके द्वारा सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर तत्काल ही पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है।
          मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर सर्व आदिवासी समाज के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है, कैलाश  ऊके   द्वारा समाज पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी को भाजपा ने गंभीरता से लिया और तत्काल मंडल महामंत्री को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

  • मोहला : महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

    – बाल विवाह मुक्त जिला बनाने हुई चर्चा, विगत दो वर्षों में बाल विवाह नहीं होने वाले पंचायत होंगे सम्मानित

    – पोश एक्ट 2013 और बाल विवाह निवारण हेतु विशेष कार्यशाला संपन्न

             मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 एवं  बाल विवाह मुक्त जिला पर कलेक्टरेट सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन  किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


            कलेक्टर प्रजापति ने आयोजित कार्यशाला में कहा कि महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। ताकि महिलाएं पूरी आत्मविश्वास एवं ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए परिवार और समाज में अपना अहम योगदान दे सके। कार्यशाला में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी के साथ जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।


             कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पोश अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि सभी विभागों में आंतरिक शिकायत समिति तथा स्थानीय शिकायत समिति का गठन आवश्यक है। साथ ही, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में प्रत्येक तहसील, विकासखंड, नगरीय निकायों या वार्डों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।   कार्यशाला में श्रीमती संगीता मिश्रा एवं सुश्री पूजा जैन द्वारा शी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दी गई। जिससे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के नाम, मोबाइल नंबर और विभागीय ईमेल आईडी को सार्वजनिक रूप से चस्पा करें।


             इसी क्रम में जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए भी विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में बताया कि आगामी 2 अक्टूबर 2025 को जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों एवं एक नगर पंचायत की ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त पंचायत का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा।


            विगत दो वर्षों में जिन पंचायतों में बाल विवाह नहीं हुआ है, उन्हें सम्मानित करते हुए बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिवों, जो बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, उन्हें भविष्य में बाल विवाह न होने देने हेतु सजग रहने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित सभी विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

    – पदयात्रियों को नहीं होनी चाहिए तकलीफ
    – सेवा पंडालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    – सेवा पंडालों में पेयजल, साफ-सफाई, लाईटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा


    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए आस्था का केन्द्र है और दूर-दराज से यहां श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने के लिए कहा। सेवा पंडालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहे, ताकि पदयात्रियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं चाहिए।

    उन्होंने कहा कि क्वांर नवरात्रि में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत सहित चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य, विश्राम, चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं जाकर श्रद्धालुओं से बात की एवं उनसे व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

    कलेक्टर ने व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक दवाई एवं मेडिकल स्टॉफ के साथ तैनात रहे। उन्होंने आवश्यकता अनुसार मार्ग में बैरिकेटिंग लगाने कहा।

    पदयात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए समुचित कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष 24 एवं 25 सितम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

  • राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष 24 एवं 25 सितम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 24 एवं 25 सितम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 24 सितम्बर को दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा पहुंचेंगे और स्कील डेव्लपमेंट विभाग द्वारा संचालित केन्द्र का निरीक्षण एवं प्रमाण-पत्र का वितरण करेंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे ग्राम सांकरा से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। वे शाम 4.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे एवं वन विभाग के माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.30 बजे डोंगरगढ़ के विश्राम गृह पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

    वे शाम 6.15 बजे विश्राम गृह से प्रस्थान कर शाम 6.20 बजे माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर दर्शन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 7 बजे माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा समय आरक्षित रहेंगा एवं रात्रि विश्राम करेंगे।


    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 25 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.5 बजे गांधी सभागृह म्युनिस्पल स्कूल मैदान राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं सेवा पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.50 बजे कार द्वारा स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेंगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे सिंधु भवन राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर 3.45 बजे सिंधु भवन राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

  • मोहला : एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

             मोहला । राज्य शासन के निर्देशानुसार रजत वर्ष के अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला में एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों को कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।


           कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना था। शिविर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं और औद्योगिक विकास नीति 2025-2030 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रमुख अधिकारियों ने विद्यार्थियों को इन योजनाओं के लाभ और उनके क्रियान्वयन के तरीकों के बारे में बताया। जिससे वे स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें।


           कौशल विकास के इस प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने विभिन्न उद्योगों से जुड़ी आवश्यक तकनीकी और गैर.तकनीकी कौशलों के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से युवाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले छात्रों को इन योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


          कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र विभाग के सहायक प्रबंधक राकेश कुमार मांडवी ने यह बताया कि औद्योगिक विकास नीति 2025-2030 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और स्थानीय उद्योगों का विकास होगा।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल

  •  मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल

    मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में आगामी 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे शिवनाथ नदी, अं.चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।


               अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना और आम नागरिकों को जागरूक करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें, क्योंकि यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान में जनसहभागिता महत्वपूर्ण-कलेक्टर प्रजापति

  • मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान में जनसहभागिता महत्वपूर्ण-कलेक्टर प्रजापति

    – चयनित ग्रामों को विभागीय योजनाओं से करें लाभान्वित

    – आंगनबाड़ी के बच्चों का दस्तावेज संकलन कर बनाए जाति प्रमाण पत्र

    – दिव्यांगजनो के लिए 24 सितंबर को जिला स्तरीय शिविर

             मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के माध्यम से विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।


            कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है, ताकि ट्रांजिट वॉक के माध्यम से एक सशक्त ग्राम विजन बन सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी में चयनित 245 ग्रामों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने विकासखंड वार आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आदि सेवा केंद्रों के स्थापना से विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार वितरण, बैंकिंग सेवाएँ, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी जानकारी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का ग्रामीणों को बेहतर लाभ दिया जा सकेगा।


            कलेक्टर प्रजापति ने आंगनबाड़ी के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूलों के तर्ज पर आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों के दस्तावेज संकलन का कार्य करें, ताकि जिले के आंगनबाड़ी के बच्चों का भी शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने डीईओ को शैक्षणिक भ्रमण के संबंध में आवश्यक  निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने सेवा पर्व अंतर्गत वृक्षारोपण हेतु वृहद कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्सल पीड़ित परिवारों की सूची का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहें।  

    – दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 24 सितंबर को जिला स्तरीय शिविर का आयोजन

    कलेक्टर प्रजापति ने समाज कल्याण अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड, श्रवण जांच, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड नवीनीकरण एवं अपडेशन की सेवाएं भी उपलब्ध होगी।

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने शासकीय महाविद्यालय छुरिया का किया औचक निरीक्षक

    – योजना के तहत पात्र छात्राओं का नि:शुल्क ऑनलाईन आवेदन करने के दिए निर्देश
    – कलेक्टर ने बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्राएं सुमित्रा और संतोषी से बातचीत कर अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना की दी जानकारी
    – योजना से पात्र छात्राओं को मिलेगा 30 हजार रूपए वार्षिक स्कॉलरशिप


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया प्रवास के दौरान शासकीय महाविद्यालय छुरिया का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के लिए महाविद्यालय में अभी तक प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में जानकारी देने कहा। इसके लिए छात्राओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों से शीघ्र आवेदन आमंत्रित कर योजना से लाभान्वित करने कहा।

    उन्होंने महाविद्यालय में पात्रता रखने वाले छात्राओं का नि:शुल्क ऑनलाईन आवेदन करने के लिए नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्राएं सुमित्रा और संतोषी से बातचीत कर अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना की जानकारी दी और शीघ्र आवेदन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन 30 सितम्बर तक कर सकते हैं। इस योजना के तहत छात्राओं को 30 हजार रूपए वार्षिक स्कॉलरशिप मिलेगा। जिससे छात्राओं को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।


    उल्लेखनीय है कि जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    साथ हीए क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं को नियमित विद्यार्थी के रूप में शासकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण किया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नियमित विद्यार्थी के रूप में किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष डिग्री व डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो। महाविद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों का परीक्षा पाठ्यक्रम 2 से 5 वर्ष का हो। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात केवल प्रथम डिग्री व डिप्लोमा के पाठ्यक्रम में ही पात्र होंगे। छात्रवृत्ति छात्राओं के लिए 30 हजार रूपए वार्षिक पूरे पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष तक रहेगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई राज्य के सरकार स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो। सत्र 2025-26 में स्नातक व डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो। इस अवसर पर इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : मोहला : जाति प्रमाण-पत्र बनाने जिले में चल रहा विशेष अभियान, 34 हजार से अधिक बच्चों का बना जाति प्रमाण-पत्र

  • मोहला : जाति प्रमाण-पत्र बनाने जिले में चल रहा विशेष अभियान, 34 हजार से अधिक बच्चों का बना जाति प्रमाण-पत्र

    – 37 विद्यालय ने बनाए शत-प्रतिशत जाति प्रमाण-पत्र, 3 अशासकीय विद्यालय भी शामिल

    – कलेक्टर प्रजापति के निर्देशन में जिले के शत-प्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने तक चलेगा अभियान

              मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों का दस्तावेज संकलन कर शिविर आयोजित कर जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। जिसमें 49 हजार 874 लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 34 हजार 271 बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। वहीं जिले के 34 विद्यालयों ने अपने शत प्रतिशत विद्यार्थियों जाति प्रमाण पत्र बनाए हैं।  

                         
            जिले के तीनों विकासखंड मोहला, मानपुर और अंबागढ़ चौकी के स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। जिसमें कक्षा पहली से बारहवीं तक के छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत 15 सितंबर 2025 की स्थिति में 34 हजार 271 जाति प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। जिसमें विकास खंड मोहला में 10 हजार 413 जाति प्रमाण पत्र, इसी तरह विकासखंड मानपुर में 10 हजार 396 एवं विकासखंड अंबागढ़ चौकी में 13 हजार 262 जाति प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति के निर्देशानुसार शिविर जिले के शत-प्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनने तक आयोजित  किए जाएंगे, ताकि पालकों को बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में अनावश्यक परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

    – 37 विद्यालयों ने बनाए शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र

    जिले के कुल 34 विद्यालय ऐसे हैं, जहां शत-प्रतिशत छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। इनमें विकासखंड मोहला के 5, मानपुर के 14 और अंबागढ़ चौकी के 15 विद्यालय शामिल हैं। जिसमें मोहला विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डंडासुर, हर्राटोला, भालापुर, दनगढ़ और शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला कोला टोला शामिल हैं। इसी प्रकार अंबागढ़ चौकी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दूर्रेटोला, संसारगढ़, बालक प्राथमिक शाला दाऊटोला, कन्या प्राथमिक शाला दाऊटोला, बीरूटोला, डूमरघुचा, पूर्व माध्यमिक शाला देवरसुर, हाड़ीटोला, कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी, हाई स्कूल देवरसुर, बूटाकसा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकटेरा, छछनपहरी, भड़सेना और चिखली।

    इसी तरह विकासखंड मानपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेजेश खडगांव, हाई स्कूल डोकला, बोरिया ठेकेदारी, सिवनी, कोराचा, माध्यमिक शाला तेरेगांव कोराचा, संबलपुर, ढाब्बा, बिरजूटोला, प्राथमिक शाला कुंडकल, बोरिया ठेकेदारी, बोरिया पटेलपारा और संबलपुर शामिल है। इसके अतिरिक्त 3 अशासकीय विद्यालयों ने भी शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाए है। जिसमें हाई स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर औंधी, संदीपनी इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर, विद्याश्री विस्डम ठाकुर टोला खडग़ांव शामिल है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : अग्निवीर थल सेना में चयनित अग्नि वीरों को दी जाएगी नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

  • मोहला : अग्निवीर थल सेना में चयनित अग्नि वीरों को दी जाएगी नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

           
           मोहला । भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसमें प्रदेश से कुल 8 हजार 999 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

    उक्त परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनको ग्राम पंचायत,जनपद पंचायत, जिला स्तर पर नि:शुल्क शारीरिक दक्षता विद्यालय, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी, पुलिस बल, भूतपूर्व सैनिकों के माध्यम से दिया जाएगा।

    इसे भी पढ़े : मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व का हुआ शुभारंभ

  • मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व का हुआ शुभारंभ

         
            मोहला । आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत  जिले में आदि सेवा पर्व का शुभारंभ किया गया। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के तीनों विकासखण्डों में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया जा रहा है।


            अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 02 अक्टूबर 2025 तक आदि सेवा पर्व के दौरान धरती आबा कार्यक्रम के तहत चयनित 245 ग्रामो में ग्राम विजऩ प्लान 2030 तैयार की जाना है। प्रत्येक ग्रामो में आदि सेवा केंद्रों का चयन किया गया है। जिसके लिए कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर एवं विलेज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के आयोजन होने से ग्रामीणों को अभियान से जुड़ने में मदद मिलेगी। प्रत्येक  गांवो में कम से कम 20 आदि साथियों की सहायता से चर्चा कर ग्रामवासियो के द्वारा ग्राम विजन प्लान 2030 का प्रपत्र तैयार किया जाना है। ग्राम विजन प्लान 2030 को अंतिम रूप देकर 02 अक्टूबर 2025 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में इनका अनुमोदन भी किया जाना है।


           आदि कर्मयोगी अभियान के लिए जिले स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जिला नोडल अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी एवं ब्लॉक नोडल ऑफिसर सम्बंधित जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बनाया गया है। यह अभियान संकल्प सेवा और समर्पण के ध्येय पर आधारित है, जो सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार करेंगी।

  • Rajnandgaon: राज्य स्तरीय एक्वाथलन चयन प्रतियोगिता में छवि शर्मा ने दिखाया दमखम- भोपाल में नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ ट्रायथलान एसोसिएशन के सौजन्य से रविवार 21 सितम्बर को राज्य स्तरीय एक्वाथलन सब जूनियर और जूनियर चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    सब जूनियर वर्ग में 350 मीटर स्विमिंग और 3 किलोमीटर रनिंग का आयोजन किया गया, वहीं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने 750 मीटर स्विमिंग और 5 किलोमीटर रनिंग पूरी की।

    सब जूनियर बालिका वर्ग में राजनांदगांव की छवि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। छवि शर्मा नीरज स्कूल पेंड्री की कक्षा 8वीं ‘B’ की छात्रा हैं। छवि शर्मा अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा की पुत्री है और उन्हें राजनांदगांव के प्रशिक्षक यशवंत सिन्हा ट्रेनिंग देते हैं।

    प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में खिरोसिंध नायक ने प्रथम और अंश चंद्राकर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में सिद्धिक्षा बागड़वाल प्रथम और छवि शर्मा द्वितीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में तुषार साहू (राजनांदगांव) ने प्रथम और अक्ष चंद्राकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    आज के मुख्य अतिथि श्री खिलेश्वर चंद्राकर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल और महासचिव डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी नेशनल एक्वाथलन चैंपियनशिप, जो 10 से 12 अक्टूबर 2025 को भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी, में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • CG : सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान गई…

    दुर्ग। भिलाई में सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। तीन दोस्त कार पर सवार होकर कवर्धा घूमने गए थे। उसी रात लौट रहे थे। तभी 9 बजे ग्राम बड़े पूरदा के पास लिटिया-बोरी मार्ग पर उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और गड्ढे में जा गिरी। मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। हादसे में मौके पर ही 2 युवकों की जान चली गई। जो दोस्त गाड़ी चला रहा था, वह भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, ड्राइवर कार लहरा कर चला रहा था। जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा। वहीं पुलिस ने घायल दीपक सिंह को इस घटना का दोषी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आशीष चौधरी और ए. रविश कुमार के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के रहने वाले थे। हादसे के वक्त कार को दीपक सिंह चला रहा था, जो घायल है।

    बताया गया कि तीनों दोस्त 19 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे भिलाई से स्विफ्ट कार (सीजी 08 एएन 3214) में सवार होकर घूमने के लिए कवर्धा गए थे। वहां से लौटते समय देर रात हादसा हुआ। बोरी पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार और लहराकर गाड़ी चलाने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया था और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे आशीष चौधरी और रविश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ड्राइवर दीपक सिंह को भी चोटें आईं, लेकिन वह बच गया।