• राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 6399.9 मिमी वर्षा दर्ज

    – जिले में आज 182.4 मिमी बारिश हुई
    राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 6399.9 मिमी बारिश एवं औसत 914.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 1000.6 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 900.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 1221.7 मिमी, घुमका तहसील में 778.5 मिमी, छुरिया तहसील में 712.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 867.5 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 918.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1221.7 मिमी दर्ज की गई है।

    इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 182.4 मिमी एवं औसत 26.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 10.7 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 34 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 25.5 मिमी, घुमका तहसील में 19 मिमी, छुरिया तहसील में 31.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 40 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 21.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा कुमरदा तहसील में 40 मिमी दर्ज की गई है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का सफल आयोजन

  • मोहला : रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का सफल आयोजन

    – दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हुए लाभान्वित

            मोहला । रजत जयंती महोत्सव तथा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय परिसर मोहला में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, श्री कोमल जंघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


            शिविर में राजनांदगांव से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रमाणन किया गया। यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र हितग्राहियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी किया गया। इसके साथ ही शिविर में आधार सेवा केंद्र, आयुष्मान कार्ड तथा परिवहन पास जैसी जनकल्याणकारी सेवाओं के लिए भी आवेदन लिए गए।


           अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा प्राप्त होगी। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

    इसे भी पढ़े : मोहला : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

  • मोहला : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

         
             मोहला । छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025‑26 सत्र के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन मंगाए गए। योजना के तहत प्रतिभाशाली एवं निम्न आय वर्ग के छात्रों को सहयोग देने हेतु हैं। जो राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आई.आई.टी., आई.आई.एम., एम.बी.बी.एस., एन.एल.यू., एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी आदि में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने 50 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी।


           पात्र छात्र 25 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय आदिवासी विकास मोहला में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। प्रारूप उक्त कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगे। योजना की पात्रता में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनुसूचित जाति जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग में होना पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक न होना आदि शर्तें शामिल हैं। शासकीय सेवक के आश्रित छात्र इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे किंतु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बच्चे लाभार्थी हो सकते हैं।

    इसे भी पढ़े : मोहला : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच

  • मोहला : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच

            मोहला । छत्तीसगढ़ की महतारी-हम सबकी जिम्मेदारी थीम के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों  (PHC) 

     एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC)  में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

              मोहला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद वालकर द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें लगभग 48 हितग्राहियों ने भाग लिया। जांच के दौरान महिलाओं को उचित सलाह और आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं।


             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विजय खोब्रागड़े ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत यह विशेष अभियान 24 से 26 सितम्बर तक तीन दिनों तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सभी पीएचसी और सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच की जाएगी।


            उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी गर्भवती महिला में उच्च जोखिम के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रेफर कर उचित उपचार की व्यवस्था की जाएगी। यह अभियान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में सफलतापूर्वक किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास

  • मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में सफलतापूर्वक किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास

    – बाढ़ आपदा के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन टीम ने किया अभ्यास

            मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के शिवनाथ नदी, अं.चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर मरकाम, एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य, डिप्टी कलेक्टर डी आर ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।


            मुख्य तौर पर मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान बाढ़ आपदा की संभावना एवं ग्रामीण के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एनडीआरएफ की टीम के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार कर ग्रामीण को अंबागढ़ चौकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया।

    राहत पहुंचाने जिला प्रशासन द्वारा ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया था ताकि प्रभावितों के साथ ही सभी राहत सामग्रियों को यथा संभव पहुंचाया जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया था, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार प्रदान किया जा सके। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सफल उपचार किया गया। वही अन्य गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए हैलीपैड के माध्यम से रेफर की प्रक्रिया भी की गई।

    मौके पर बाढ़ प्रभावितों के राहत कैंप का निर्माण किया गया था। जहां सभी प्रकार की राहत सामग्रियों के साथ समुचित व्यवस्था भी की गई थी। राहत सेवा केंद्र में एनएसएस, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।


           उल्लेखनीय है कि यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ था। मॉक ड्रिल अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना और आम नागरिकों को जागरूक करना था। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान जिला प्रशासन के अपील अनुसार जनसामान्य में बेहतर सहयोग प्रदान करते हुए मॉक ड्रिल अभ्यास को सफल बनाया गया।

    इसे भी पढ़े : मोहला : सेजेस विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

  • मोहला : सेजेस विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    – आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर

            मोहला । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 02 नवीन एवं 03 पूर्व से संचालित सेजेस विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक बैकलॉक के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक एवं योग्य मूल निवासी अभ्यर्थी प्रारूप-10 के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


           ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक प्रकाशित विज्ञापन में उपलब्ध है, तथा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2025, रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।


            अभ्यर्थी अधिक जानकारी, संस्थानवार रिक्त पदों का विवरण, निर्धारित योग्यता, नियम एवं शर्तों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https//mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही, विज्ञापन की छायाप्रति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है, जहां से अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण

    सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी बल्कि भविष्य की ऊर्जा -रमेश

    शासन की योजना से बिजली बिल में मिली राहत

    रायपुर, सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए किफायती और उपयोगी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से डबल अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक उपभोक्ता कोा 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन करना होता है। आवेदन के बाद सत्यापन पश्चात बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

             धमतरी जिले में इस योजना के प्रति आमजन में तेजी से रूचि बढ़ रही है और लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बचत के साथ-साथ ऊर्जा-दाता भी बन रहे हैं। जोधपुर वार्ड निवासी रमेश कुमार लहरे ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 2025 में अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। इस पर करीब 2 लाख रूपए की लागत आयी, जिसमें शासन से उन्हें एक लाख 8 हजार रूपए का अनुदान मिला था। उन्होंने बताया कि पहले हर माह उनका बिजली बिल 5000 से 6000 रूपए आता था। गर्मी के दिनों में यह खर्च और अधिक हो जाता था, लेकिन सौर पैनल लगाने के बाद अप्रैल 2025 से अब तक उनका बिजली बिल 600-700 हीं आया है जो नहीं के बराबर है। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने पर वह ग्रिड में भी जमा हो रही है, जिसका उपयोग जरूरत पडऩे पर भविष्य में किया जा सकता है। लहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बेहद उपयोगी है। उन्होंने बताया कि अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर अनुदान दे रही है, जिससे उपभोक्ताओं को अब दोहरा लाभ मिलेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ लेने आगे आएं। लहरे ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

               उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत एक किलोवाट के संयंत्र, जिसकी लागत लगभग 65 हजार रुपये होती है, जिस पर केंद्र सरकार 30 हजार और राज्य सरकार 15 हजार रुपये की सब्सिडी देती है। इसी प्रकार 2 किलोवाट क्षमता वाले संयंत्र पर 60 हजार रुपये की सहायता एवं 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर केंद्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार रुपये की अनुदान राशि मिलती है।

             प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट https://pmsuryaghar.gov.in/ या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है।

  • CG : एप्प के माध्यम से फसल प्रविष्टी की रैण्डम सत्यापन के लिए दिया गया प्रशिक्षण

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन करने से पूर्व एग्री स्टेक पोर्टल के डिजिटल क्राफ्ट सर्वे एवं भुइंया साफ्टवेयर में किये गये फसल धान की प्रविष्टी में से 5 प्रतिशत प्रविष्टी की रैण्डम सत्यापन के लिए एक मोबाईल एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प के संचालन के संबंध में जिला खाद्य अधिकारी एवं उनके टीम द्वारा कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की उपस्थिति में सभी जिला अधिकरियो को प्रशिक्षण दिया गया। जिला खाद्य अधिकारी स्वेता अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन फसल प्रविष्टी की रैण्डम सत्यापन किया जाना है। एप्प के माध्यम से खसरा का सत्यापन कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा। सत्यापन में प्रविष्टी गलत पाये जाने पर उस प्रविष्टी को भौतिक सत्यापन कर सुधार किया जायेगा। सत्यापन कार्य के लिये जिले में अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गयी है।

  • CG : वित्तीय समावेशन कैंप में लोगों ने अपने खातो में कराया केवाईसी

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिला प्रशासन के सहयोग से मरवाही विकासखंड के ग्राम सिलपहरी में बुधवार को आयोजित वित्तीय समावेशन कैम्प में लोगों ने अपने खातो में के वाई सी कराया। कैंप में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के महाप्रबंधक मनीष पराशर एवं सहायक महाप्रबंधक अमित सावरकर, भारतीय स्टेट बैंक बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश सोनी, जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक आर एस बघेल मुख्य व प्रबंधक विपिन सिंह उपस्थित रहे। महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक ने के वाई सी के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को साइबर धोखाधड़ी से भी अवगत कराया। इस कार्यक्रम में बीसी स्टाफ, सीएफएल एवं आर सेटी स्टाफ शामिल हुए।

  • CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से मिल रही राहत

    घर की छत पर बन रही बिजली से कोनी निवासी सागर चौधरी का बिल हुआ आधा

    रायपुर, केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अब उपभोक्ताओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला रही है। योजना का लाभ उठाकर कृष्णा विहार कोनी निवासी सागर चौधरी ने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। इसके बाद उनका बिजली बिल आधे से भी कम हो गया है।इस अभिनव योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

    कृष्णा विहार कोनी में रहने वाले सागर चौधरी ने बताया कि उनके घर पर बिजली की खपत काफी अधिक थी प्रतिमाह आने वाले बिजली के बिल से उन्हें बड़ा आर्थिक भार झेलना पड़ता था। सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने 6 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया जिसकी लागत करीब तीन लाख 50 हजार रुपए थी। इस प्लांट पर उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी के साथ राज्य सरकार से मिलने वाली 30 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है। जबसे उनके घर पर सोलर पैनल लगा है, परिवार को बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल गई है।

    उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर योजना में एक बार निवेश करने पर 25 वर्षों तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है और इस पर कोई विशेष मेंटेनेंस खर्च भी नहीं है। साथ ही अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में सप्लाई कर आय अर्जित करने का अवसर भी मिलता है। यह योजना  पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा बड़ा कदम है। योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर केन्द्र सरकार से 78 हजार रुपये तक सब्सिडी और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही सरकार 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है।योजना के तहत ऋण का भी प्रावधान है जिसमें एक बार निवेश पर 25 वर्षों तक मुफ्त और सतत बिजली पाई जा सकती है।

  • राजनांदगांव : परिक्षेत्र साहू समाज जोशीललमती  के अध्यक्ष त्रिलोचन साहू बने

    पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू शामिल हुई, नवनिर्वाचितों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

     राजनांदगांव।तहसील साहू संघ कुमरदा के अंतर्गत जोशीलमती परिक्षेत्र साहू समाज का चुनाव आज संपन्न हुआ। जिसमें मिलाप दास साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ कुमरदा, गिरधारी लाल साहू निर्वाचन अधिकारी, फकीर राम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र कुमरदा, देवानंद साहू उपाध्यक्ष परिक्षेत्र, डीलेश्वर साहू सह निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में त्रिलोचन साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुए, उपाध्यक्ष बिपत साहू, संगठन सचिव राजेश साहू, संगठन सचिव महिला किरण साहू,उपाध्यक्ष महिला भगवती साहू।

     सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को तहसील साहू संघ कुमरदा ने प्रमाण पत्र देकर गुलाल तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मिलाप दास साहू अध्यक्ष तहसील कुमरदा, गिरधारी लाल साहू, ज्ञानचंद साहू,देवेंद्र साहू, फकीर राम साहू, देवानंद साहू, त्रिलोचन साहू,घनश्याम साहू, चंद्रकांत साहू,दुलार सिंह साहू, हिरेंद्र साहू एवं समाज के सभी वरिष्ठजन एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे नवनिर्वाचितो को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सिंघोला मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ में 1000 से अधिक ज्योति कलश आज हुई प्रज्वलित

  • राजनांदगांव : सिंघोला मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ में 1000 से अधिक ज्योति कलश आज हुई प्रज्वलित

    राजनांदगांव। शहर से लगे मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ समिति सदस्यगण एवं समस्त ग्रामवासी सिंघोला में प्रातः स्मरण ममतामयी मां भानेश्वरी जिनकी दिव्य शक्ति आत्मा के उद्वार एवं उत्थान के स्नेह पूर्ण छाया भव्य शक्तिपीठ में अद्भुत विराजमान है। जहां भक्तजन मनोरथ की प्राप्ति के लिए शक्तिपीठ में वर्ष के दो पर्व रामनवमी और दुर्गा नवमी में ज्योति प्रज्वलित की जाती है।जिसमें ज्योति प्रज्वलित घी मे 1501 रुपए, तेल 1101 रुपए राशि जमा कर माँ की चरण बिंदु पर मां की प्रेम पुष्प अर्पित करते हैं।


    कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित 24 सितंबर दिन बुधवार को किया गया। पंचमी कलश स्थापना 28 सितंबर को, हवन यज्ञ पूजन एवं पूर्णहूती 1 अक्टूबर को और ज्योति जवारा विसर्जन और शोभायात्रा 2 अक्टूबर को संपन्न होगा।समिति के दिलीप कुमार ठाकुर, नंद नरेंद्र साहू,भोजराम साहू,सुरेश साहू,रोशन साहू, कुबेर साहू, लखन साहू, पुरानिक राम, रामबिलास, अमर सिंह, भूवन सहित ग्रामीण जनो ने नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं किया।

    इसे भी पढ़े : मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल

  • मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल

             मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में आगामी 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे शिवनाथ नदी, अं.चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

               अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना और आम नागरिकों को जागरूक करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें, क्योंकि यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कमला महिला कॉलेज में मनोविज्ञान परिषद का गठन, छात्राओं को सौंपे गए दायित्व

  • राजनांदगांव : कमला महिला कॉलेज में मनोविज्ञान परिषद का गठन, छात्राओं को सौंपे गए दायित्व

    राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 20 सितंबर 2025 को मनोविज्ञान परिषद् का गठन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर की उपस्थिति में विभिन्न पदों के लिए छात्राओं का मनोनयन किया गया।


    एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दिव्या जसवानी को परिषद का अध्यक्ष, आंचल सोनी को सचिव तथा संध्या यादव को कोपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं संतोपी यादव को उपाध्यक्ष तथा प्रियंका मानिकपुरी को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।


    इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव ने सभी नव.निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनोविज्ञान विभाग महाविद्यालय का एक प्रमुख विभाग है। परिषद् के माध्यम से छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर विभाग की पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ानी होगी।


    विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर ने बताया कि दुर्ग विश्व विद्यालय के अंतर्गत संचालित एकमात्र मनोविज्ञान शोध केन्द्र हमारे महाविद्यालय में स्थित है, जो कि गौरव की बात है। अभी तक यहां से तीन छात्राओं को पीएचडी की उपाधि मिल चुकी है और वर्तमान में 10 शोधार्थी अध्ययनरत हैं।


    कार्यक्रम में अतिथि प्राध्यापक डॉ. मोना माखीजा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मनोविज्ञान की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। यह विषय करियर के अनेक रास्ते खोलता है। छात्राएं लगन और समर्पण से अध्ययन करें तो भविष्य में अपार संभावनाएं उनके सामने होंगी।


    कार्यक्रम का संचालन एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सिद्धी मिरानी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डाली कोमा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की समस्त छात्राएं मौजूद रहीं।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : भाजपा के शासन में अधिकारी अब ज्ञापन लेने से कर रहे हैं मना, NSUI ने कार्यालय में किया चस्पा

  • राजनांदगांव : भाजपा के शासन में अधिकारी अब ज्ञापन लेने से कर रहे हैं मना, NSUI ने कार्यालय में किया चस्पा

    राजनांदगांव – विश्वविद्यालय द्वारा नवरात्र और दशहरा अवकाश के दौरान स्नातक की पूरक परीक्षा आयोजित करने के निर्णय का विरोध हो रहा है। युवा छात्र नेताओं ने छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष युवानेता ऋषि शास्त्री में निर्णय के खिलाफ आवाज उठाई है और परीक्षा को हिंदू त्योहारों के बाद आयोजित करने की मांग की है।नवरात्रि के अष्टमी,नवमी और दशहरा हिंदू समुदाय के महत्वपूर्ण त्योहार हैं, और इन दिनों परीक्षा आयोजित करना अनुचित है।


            छात्रों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है, और परीक्षा को त्योहारों के दो दिन बाद आयोजित करने से छात्रों को अपनी पढ़ाई और धार्मिक गतिविधियों में संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।


              ज्ञापन सौंपने का प्रयास: NSUI जिला अध्यक्ष अमर झा ने कुलपति के नाम लीडिंग कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन प्राचार्य ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। इसके बाद महाविद्यालय कार्यालय में ज्ञापन को चस्पा कर दिया गया।।


          एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा कि अब प्रदेश में अधिकारियों को ज्ञापन देना भी गुनाह हो गया है।। अब अधिकारी ज्ञापन देने में भी FIR कि धमकी देने में लगे हैं। हम NSUI के कार्यकर्ता छात्रों के हित के लिए जेल जाने के लिए भी तैयार रहेंगे।।

    – तहसीलदार का हस्तक्षेप: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा और हर्ष खोबरागड़े ने बताया कि नायब तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद मामला शान्त हुआ और तहसीलदार ने ज्ञापन की द्वितीय प्रति युवा छात्रनेताओं से ग्रहण कर शासन प्रशासन को उक्त मामले को संज्ञान में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

    प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति और राहुल साहू ने कहा कि प्रशासन को छात्रों की मांगों पर विचार करना चाहिए और परीक्षा को त्योहारों के बाद आयोजित करने का निर्णय लेना चाहिए।
    उक्त कार्यक्रम में NSUI जिला अध्यक्ष अमर झा, प्रदेश महासचिव राजा यादव, पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, अभिमन्यु मिश्रा, हर्ष खोबरागड़े, शुभम प्रजापति, राहुल साहू, वेदांश शर्मा, मिथलेश चंदेल, संदीप सोनी, प्रदीप साहू एवं अन्य मौजूद थे।

    इसे भी पढ़े : मोहला : माडिंग पीडिंग में बनेंगे विभिन्न श्रेणियों के स्वतंत्र भवन

  • मोहला : माडिंग पीडिंग में बनेंगे विभिन्न श्रेणियों के स्वतंत्र भवन

    – अटल विहार योजना के तहत शीघ्र शुरू होगी आवासीय परियोजना

          मोहला ।  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा ग्राम माडिंग पीडिंग (धेनु) जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अटल विहार योजना अंतर्गत स्वतंत्र भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के आवास आम नागरिकों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

           गृह निर्माण मंडल से मिली जानकारी के अनुसार आवासीय परियोजना में एमआईजी, एलआईजी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकान तथा दुकानें बनाई जाएंगी। जिसमें एमआईजी 2 बीएचके भवन का क्षेत्रफल 1452.60 वर्गफीट होगा, जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख रूपए निर्धारित की गई है। इसी प्रकार एल.आई.जी 2 बीएचके मकान 968.40 वर्गफीट क्षेत्रफल में उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 18.60 लाख रूपए  होगी। ईडब्ल्यूएस 1 बीएचके भवन का क्षेत्रफल 532.62 वर्गफीट होगा, जिसका मूल्य 10.35 लाख रूपए तय किया गया है। वहीं शॉप का क्षेत्रफल 258.24 वर्गफीट होगा और इसकी कीमत 9.50 लाख रूपए   रखी गई है।


         योजना का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी और आवेदन के लिए टोल फ्री नंबर 1800 121 6313 एवं मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in 

     तथा उक्त नंबर  07744-469714, 7647835037, 9669961057, 8319335305 में भी संपर्क कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़े : मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान, सबकी सहभागिता से बनेगी ग्राम विकास की कार्ययोजना-कलेक्टर प्रजापति

  • मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान, सबकी सहभागिता से बनेगी ग्राम विकास की कार्ययोजना-कलेक्टर प्रजापति

    – ट्रांजिट वॉक के माध्यम से बनाए एक सशक्त ग्राम विजन

    – कलेक्टर प्रजापति ने पालकों से कहा आंगनबाड़ी के बच्चों का बनाए जाति प्रमाण-पत्र

    – गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने चलाए स्वच्छता अभियान

            मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति आज ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के निरीक्षण हेतु ग्राम रेंगाकठेरा पहुंची। यहां उन्होंने ग्रामीणों से आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य एवं ग्राम विकास की कार्ययोजना पर चर्चा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर, एसडीएम हेमेन्द्र भुआर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।  

       
            कलेक्टर प्रजापति ने ग्रामीणों से कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम विजन  तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत सरकार अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामीण विकास एवं आजीविका मूलक गतिविधियों के माध्यम से विकास की कार्ययोजना बना रही है। जिसमें आप सब की सहभागिता महत्वपूर्ण है, क्योंकि गांव की समस्या एवं आवश्यकता की जानकारी आपको बेहतर है। गांव के विकास में सभी का योगदान आवश्यक है।


            कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि गांव में कुपोषण, एनीमिया, नशा मुक्ति अभियान चलाए साथ ही सबके पास आधार, आयुष्मान, राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज हो सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि स्कूलों की तरह अब आंगनबाड़ी में भी 6 वर्ष तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा हैं। उन्होंने सभी पालकों को इसका लाभ लेते हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने को कहा। उन्होंने सरपंच एवं ग्रामीणों से कहा कि स्वस्थ शिशु के लिए मां का स्वस्थ होना आवश्यक है, उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों को खून जांच हेतु प्रोत्साहित किया। इसी प्रकार कुपोषण से सुपोषण की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है, इसमें ग्रामीण सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाए। इसी प्रकार पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को पुन: स्कूल भेजें साथ ही बेरोजगार युवाओं के रुचि अनुसार ट्रेनिंग हेतु कार्ययोजना बनाए ताकि गांव के युवाओं को रोजगार मिल सके।


           कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत डोर-टू-डोर ट्रांजिट वॉक के माध्यम से एक सशक्त ग्राम विजन बनाए। सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने कहा कि ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों सहित मनरेगा अंतर्गत कार्यों को भी शामिल करें। साथ ही आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले ग्राम सभा में अनुमोदन करें, ताकि अन्य विकास कार्य ग्राम में हो सके, और उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके।

  • Rajnandgaon : अवैध नशीली पदार्थ का किया नष्टीकरण…

    राजनांदगांव| जिले में एनडीपीएस अपराधों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण भिलाई के बीएसपी में किया गया। समस्त थाना व चौकी में जब्त मादक पदार्थ जो न्यायालय के निराकरण पश्चात थानों के मालखानों में रखे हुए थे।

    उन्हें एकत्रित करवा कर विधिवत नष्टीकरण कराया गया। जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, कैप्शूल, ब्राउन शुगर, अफीम एवं चरस को एकत्र कर थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 भस्मीकरण यंत्र में नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। जिले के कुल 59 प्रकरणों के जब्त अवैध मादक पदार्थ का नष्टीकरण किया गया। इसमें गांजा 562.511 किलो ग्राम, नशीली टेबलेट 5974 नग, नशीली कैप्सूल 30 नग, प्रतिबंधित सीरप 114 नग, ब्राउन शुगर 55 ग्राम, अफीम/चरस 158.05 ग्राम कुल कीमती 53,12,100 रुपए को विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस दौरान एसपी मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा आदि मौजूद थे।

  • Rajnandgaon : शासकीय माध्यमिक शाला में पौध रोपण कार्य का शुभारंभ…

    कोकपुर, ग्राम पंचायत बेलरगोंदी के शासकीय माध्यमिक शाला में शनिवार को मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम कार्य किया गया।

    इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर प्रकृति और मातृत्व दोनों का आदर करना है। पौध रोपण कार्य का शुभारंभ प्रधान पाठक सरपंच सोनम मरावी उपसरपंच नागेश्वर ने किया। इस अवसर पर नीमए आम पीपल और अन्य पौधे लगाए गए। ग्रामवासी विमल वर्माए सुमेरी पाल ने न केवल पौधे लगाने का संकल्प लिया बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाई।

  • Rajnandgaon : मां ने बेटो को जिंदा जला कर मारा….

    राजनांदगांव शहर के पेंड्री अटल आवास में 62 साल की मां ने अपने 40 साल के दिव्यांग बेटे को जिंदा जलाकर मार डाला। मां बेटे की शराब पीने और घर में गाली गलौज करने की आदत से तंग आ गई थी। लालबाग पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना सोमवार शाम की है। लालबाग पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय वीरेंद्र साहू शराब पीने का आदी था। वह पैर से दिव्यांग था और चल फिर नहीं सकता था। घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। सोमवार शाम उसकी पत्नी अपने बच्चों को स्कूल से लाने गई थी। इसी दौरान वीरेंद्र का अपनी मां सोहागा बाई साहू (62) से विवाद हो गया। सोहागा बाई ने पहले ही वीरेंद्र की हत्या की योजना बना ली थी, इसके लिए वह घर में पेट्रोल लेकर आई थी। सोहागा बाई ने पहले वीरेंद्र पर पेट्रोल पर डाला फिर उस पर आग लगाकर घर का गेट बाहर से बंद कर दिया। चीखते चिल्लाते वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना को पड़ोसियों ने भी देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लालबाग टीआई राजेश साहू ने बताया कि आरोपी सोहागा बाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।