राजनांदगांव । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत जिले में संचालित नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन करने आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान एवं महाराष्ट्र कुल 7 राज्यों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिले के दौरे पर पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत अंजोरा, बरगा एवं फरहद का भ्रमण किया। ग्राम पंचायत अंजोरा में प्लांटेशन कार्य, मिनी परकोलेशन टैंक, डबरी निर्माण कार्य एवं मल्टी एक्टिविटी सेंटर में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत बरगा में मिनी परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल, प्लांटेशन कार्य, सैंड फिल्टर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं सामुदायिक सोख्ता गढ्डा सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत फरहद में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, नलकूप खनन एवं हैंडपंप का निरीक्षण किया गया।
दल के सदस्यों ने इन सभी कार्यों को देखकर सराहना की और इस प्रयास को अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि इनसे न केवल ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन हो रहा है, बल्कि ग्रामीण समुदायों के सतत विकास एवं जीवन स्तर को भी मजबूती मिल रही है। निरीक्षण में एसआईआरडी एवं राज्य कार्यालय के अधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव शामिल हुए। मेला प्रदर्शनी के तहत चारा प्रसंस्करण, यूरिया उपचार, साइलेज निर्माण एवं अजोला उत्पादन के स्टॉल लगाए गए थे। जिसका अतिथियों एवं किसानों ने निरीक्षण किया और इसके संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पशुओं का टीकाकरण किया गया। बीमारी पशुओं का उपचार भी किया गया। पशुओं को गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशु चिकित्सालय लाने की सलाह दी गई।
मेले में उन्नत नस्ल के दुधारू गाय, उन्नत नस्ल के बछड़ा, बछिया, बैल, भैंस, उन्नत नस्ल के बकरे की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पशुपालक किसानों ने भाग लिया। चयन समिति के निर्णायक पदाधिकारियों ने प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता में पशुओं के उन्नत नस्ल व उत्तम स्वास्थ्य के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले पशुपालकों को पुरस्कृत किया। दुधारू गाय वर्ग से गिरधर यादव, संदीप यादव पुरस्कृ़त हुए। बछिया वर्ग से जसवंत साहू, जितेन साहू, झांसी साहू को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह बकरी और भेड़ पालन के लिए अन्य 6 किसानों को प्रशस्ति पत्र के साथ टिकेश कुमार यादव, मुजीब बिलाल, आशीष देशलहरे को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस आयोजन में पशुपालक किसान उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. तरूण रामटेके और डॉ. अशोक जैन द्वारा नवीन तकनीकों, हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी, पशुपालन व्यवसाय से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने, स्वरोजगार हेतु राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना अन्तर्गत बकरी पालन, मुर्गी पालन के लिए फार्म स्थापित करने संबंधी विषयों पर उन्नत एवं प्रगतिशील पशुपालकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रतिभा भोसले, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. अनुप्रिया चंद्राकर, डॉ. प्रियंका साव, डॉ. गजेंद्र यादव, बलराज सिंह चौहान, प्रेमलता कोसरे, शत्रुघ्न यादव, पीयूष कश्यप, इंटर्नशिप के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक व किसान उपस्थित थे।
राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर शिवनाथ वाटिका में आयोजित संस्कारधानी गरबा उत्सव सीजन-9 के पांचवें दिन शुक्रवार को गरबा की धूम रही।
पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका अनुराधा पोद्दार और सोना अग्रवाल ने निभाई।
विजेताओं में बेस्ट गरबा मेल का खिताब आरूष तिवारी को और बेस्ट गरबा फीमेल का खिताब सिमरत टोटवानी को मिला। बेस्ट ड्रेसअप मेल रोशन सेन और बेस्ट ड्रेसअप फीमेल आरती राजपूत रहीं। बच्चों की श्रेणी में बेस्ट गरबा किड कृति टोटवानी बनीं, जबकि बेस्ट गरबा कपल का पुरस्कार संदीप कनक साहेबान को दिया गया। इस दौरान अवंत अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में परंपरा और संस्कृति के प्रति उत्साह बढ़ाना है।
इसी तरह गरबा राजकुमार का खिताब अमन रायजादा और गरबा राजकुमारी गुंजन अवचट बनीं। परवती गरबा स्टार मेल अभिषेक राजेंद्र जैन और परवती गरबा स्टार फीमेल भावना राठी रहीं। शाइन फेस ऑफ द डे का पुरस्कार राहुल शर्मा और हर्षा तजवानी को मिला।
वहीं एसकेआर डेंटल स्माइल ऑफ द डे का खिताब पूजा अग्रवाल को प्रदान किया गया। साथ ही प्रगती शुक्ला, भावेश रूचंदानी, निधी सोनी, वेनू कन्नौजे, कविता नेताम, भूमिका सिन्हा, एवा अग्रवाल, श्रीतीजा वर्मा को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतिभागियों के उत्साह और गरबा के प्रति लगाव से ही यह आयोजन हर साल और भव्य बनता जा रहा है। विजेताओं के नाम घोषित होते ही पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
राजनांदगांव। ग्राम तिलई के पास शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। कबाड़ी सामान से भरी एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गई। ट्रक से धुआं और लपटें उठती देख राहगीरों के साथ ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पानी डालकर और स्थानीय संसाधनों की मदद से उन्होंने आग को फैलने से रोक दिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर देर हो जाती तो आसपास तक आग फैल सकती थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
राजनांदगांव/डोंगरगढ़। शनिवार सुबह करीब 10 बजे मुंदगांव के पास एक टाटा योद्धा पिकअप मालवाहक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन करने के बाद मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे।
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) के है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
डोंगरगढ़। शासकीय नवीन महाविद्यालय मगंचूवा (जिला बालोद) में सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत भिलाई-03 निवासी एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी का सोने का मंगलसूत्र भीड़भाड़ के बीच चोरी हो गया।
पीड़ित ने बताया कि 26 सितम्बर 2025 को वह अपनी पत्नी श्रीमती निशा धार्मिक के साथ डोंगरगढ़ मेले में घूमने आए थे। सुबह लगभग 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच छोटी बंबलेश्वरी माता मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दर्शन कर वे मीना बाजार की ओर गए।
इसी दौरान उनकी पत्नी के गले से करीब 2 तोला वजनी, लगभग 50 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र किसी अज्ञात चोर ने उड़ा लिया। घटना का पता चलते ही उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार रात को टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सली यहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। नक्सलियों के रायपुर में होने की भनक पुलिस को नहीं लगी जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठ रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान कमला और जग्गू के रूप में हुई है।
स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने डीडी नगर इलाके से यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दोनों नक्सली जंगल से भागकर आए थे और रायपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक से भी टीम पूछताछ कर रही है कि बिना आधारकार्ड और परिचय पत्र लिए मकान किराये से क्यों दिया था। दोनों से गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है कि किस मकसद से वह रायपुर में रह रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, कमला और जग्गू ने शादी कर ली थी। यह दोनों बीजापुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने कई बड़े अफसर के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। रायपुर पुलिस को इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला पुरुष नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल है। वे लगातार नक्सल संगठन को कई प्रकार की सूचना दे रहे हैं। जिसके बाद आरोपियों को ट्रेस किया गया जिसकी लोकेशन डीडी नगर थाना के चंगोराभाठा में पता चली। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नक्सली हैं। टीम को आरोपियों के घर से पुलिस को कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। इस दस्तावेजों को देखकर पुलिस भी शॉक्ड रह गई।
महिला समेत दो नक्सलियों की गिरफ्तारी ने पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर बात यह है कि किरायेदारों की जानकारी पुलिस थाने में जमा करने का आदेश लंबे समय से लागू है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस को संदिग्ध नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई। नक्सली लंबे समय से शहर में रह रहे थे और स्थानीय थाना पुलिस इसके बारे में जानकारी जमा नहीं कर पाई।
गिरफ्तारी की सूचना पर थाना पुलिस और आलाधिकारी भी चौंक गए, क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि नक्सली शहर में कितने समय से सक्रिय थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा कि पिता की मृत्यु के बाद उसके नाबालिग बच्चों का भरण-पोषण दादा की जिम्मेदारी है। कोर्ट ने बलौदा-भाटापारा जिले के पलारी तहसील के बालौदी गांव की महिला के तीनों बच्चों को हर माह छह हजार रुपये (प्रति बच्चा दो हजार रुपये) देने का निर्देश ससुर को दिया है। वहीं, कोर्ट ने बहू की भरण-पोषण की मांग खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि विवाह कानूनी रूप से प्रमाणित नहीं हो सका, इसलिए बहू को आश्रित की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
महिला का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2008 में रेशम लाल साहू से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। कुछ वर्षों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार, सास-ससुर भी उसके और बच्चों के साथ क्रूरता करते थे। 12 जून 2018 को रेशम लाल ने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद महिला बच्चों के साथ ससुराल में रही, लेकिन वहां भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल की अनदेखी हुई।
महिला ने बताया कि समाज की पंचायत में ससुर को बच्चों की जिम्मेदारी लेने और एक एकड़ जमीन देने का आदेश दिया गया था, पर उन्होंने मानने से इनकार कर दिया। आखिरकार महिला बच्चों के साथ मायके चली गई और सिलाई-कढ़ाई कर उनका गुजारा करने लगी। इसके बाद उसने फैमिली कोर्ट में आवेदन देकर खुद के लिए पांच हजार और प्रत्येक बच्चे के लिए तीन-तीन हजार रुपये भरण-पोषण की मांग की।
फैमिली कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में दी चुनौती फैमिली कोर्ट ने फरवरी 2023 में फैसला देते हुए महिला की याचिका आंशिक रूप से स्वीकार की। कोर्ट ने कहा कि बहू को भरण-पोषण का हक नहीं है, परंतु बच्चों के लिए दादा जिम्मेदार होंगे। इसके तहत हर बच्चे को दो-दो हजार रुपये मासिक भरण-पोषण का आदेश दिया गया। इस आदेश के खिलाफ ससुर ने हाई कोर्ट में अपील की। उनका तर्क था कि विवाह ही कानूनी रूप से प्रमाणित नहीं है, इसलिए वे भरण-पोषण देने के लिए बाध्य नहीं हो सकते।
हाई कोर्ट ने यह दिया आदेश जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने अपील खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट का आदेश बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण अधिनियम के अनुसार बच्चे आश्रित की श्रेणी में आते हैं। दादा को यह जिम्मेदारी निभानी होगी क्योंकि ससुर ने स्वयं स्वीकार किया है कि बच्चे उनके घर में पैदा हुए और उनके बेटे की संतान हैं। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पी.के. पलानीसामी मामले का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि आवेदन में गलत धारा का उल्लेख होने से यह अमान्य नहीं हो जाता।
इसलिए बच्चों के लिए भरण-पोषण का आदेश सही और न्यायोचित है। हालांकि, बहू के मामले में कोर्ट ने कहा कि विवाह का कानूनी प्रमाण न होने के कारण उसे भरण-पोषण का लाभ नहीं मिल सकता।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।
सीएम साय ने शोक व्यक्त किया इस हादसे को लेकर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। सीएम ने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
रायपुर: राजधानी के सिलतरा पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित इस्पात संयंत्र में शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। संयंत्र में काम कर रहे मजदूरों के सिर पर छत जैसा बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अफरा-तफरी के बीच करीब आधा दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कुछ अन्य लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है।
रायपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार धरसींवा थानाक्षेत्र के सिलतरा में मौजूद हीरा ग्रुप के गोदावरी इस्पात संयंत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट मेंटेनेंस कार्य के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली जैसा ढांचा सिर पर गिर गया। इसे पुरानी बिल्डिंग की छत का हिस्सा बताया जा रहा है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं करीब आधा दर्जन मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेस्क्यू का काम जारी, कई के दबे होने की आशंका
गोदावरी प्लांट में हादसा होने के बाद संयंत्र प्रबंधन और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। मौके पर रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। राहत, बचाव और मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना है।
गेट के बाहर मजदूर और परिजन मौजूद
हादसे की जानकारी लगने के बाद हीरा ग्रुप के गोदावरी पॉवर व इस्पात प्लांट के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसमें मजदूर, उनके परिजन और प्लांट के अंदर मौजूद कर्मचारियों के परिजन शामिल थे। हालांकि कंपनी के मुख्यद्वार को बंद कर दिया गया था और केवल राहत व बचाव दल और प्रशासन के लोगो को ही अंदर जाने दिया गया।
हमारे लिये ये दुख की घड़ी’ मामले में प्लांट प्रबंधन का कहना है कि हमारे लिये ये दुख की घड़ी है। हमारे साथ काम करने वाले सभी साथी एक परिवार की तरह है, हमारे सहयोगी हैं। प्लांट प्रबंधन दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं। बाकी लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है। सिलतरा स्टील प्लांट हादसा, छह की मौत, छह घायल
इनकी हुई मौत निर्मलकर मलिक नारायण घनश्याम मनोहर घोरमारे तुलसीराम धुत्त कलीगोटला प्रसन्न कुमार जीएल प्रसन्न कुमार
ये हुए घायल मौतु यादव दिप्तेंद्र जयप्रकाश वर्मा पवन कुमार चंद्र प्रकाश चकेधार राव
सांगीतिक बैठकी आयोजित कर लोक कलाकारों व कला साहित्य सुधियो ने दी श्रद्धांजलि
राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक रंग शैली “नाचा” के पितामह दाऊ मंदराजी को उनकी 41 वी पुण्य तिथि पर लोक कलाकारो व कला साहित्य सुधियो द्वारा कृतज्ञता पूर्वक याद किया गया और सांगीतिक बैठकी आयोजित कर गायन- वादन के साथ उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी गई।
नाचा के गम्मतिहा कलाकार प्रेमलाल साव के संयोजना में कला- ग्राम कन्हारपुरी में आयोजित उक्त सांगीतिक बैठकी में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक व वरिष्ठ लोक संगीतकार, कला/ साहित्य सुधि आत्माराम कोशा “अमात्य” जी थे वहीं कार्यक्रम की आभासी माध्यम से अध्यक्षता कवि / साहित्यकार व फिल्म निर्माता अखिलेश प्रसाद मिश्रा ने की ।
इस अवसर पर कला/ साहित्य सुधि राकेश इंदूभूषण ठाकुर, कवि/ कथाकार मानसिंह “मौलिक” कवि पवन यादव “पहुना” आनंद राम सार्वा “अनंत” नाचा के वरिष्ठ कलाकार दाऊ चतुर सिंह, मोहरी वादक नत्थन दास जी,नाचा परी कलाकार छन्नु लाल साहू, विसराम साहू, तबला वादक एवं गायक महादेव हिरवानी व मनहरन साहु “मनु”, मोहन लाल, महावीर आदि लोक कलाकारों ने मंदराजी गौठान में स्थापित दाऊ मंदराजी की आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही संगीत कार खुमान लाल साव की प्रतिमा पर हार- फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया। सांगीतिक बैठकी में कला पुष्प का अर्पण दाऊ मंदराजी की पुण्यांजलि अवसर पर सुप्रसिद्ध रंग-कर्मी हबीब तनवीर के नाट्य ग्रूप-नया थियेटर के संगीतकार रहे स्व० देवीलाल नाग के निवास स्थान कन्हारपुरी में कलाकारों द्वारा सांगीतिक बैठकी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री कोशा जी द्वारा मंदराजी दाऊ जी के साथ बिताए क्षणो व कलाकारी जीवन में दाऊ जी के साथ घटी घटनाओं और उनकी सांगीतिक बैठकी आयोजन व नाचा के प्रति दाऊ जी की जीवटता जिसमे खून से लथपथ हालत में रात भर हारमोनियम बजाने को शिद्दत के साथ याद किया। कला/ साहित्य सुधि राकेश इंदूभूषण ठाकुर ने दाऊ मंदराजी को महान कलाकार बताया और कहा कि उन्होंने नाचा कला के लिए दो- दो गांवों की जमींदारी फूंक दी । कवि /कथाकार मानसिंह मौलिक ने दाऊ जी को छत्तीसगढ़ी लोक कला के सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि कन्हारपुरी की धरती निश्चित ही धन्य है जहां के स्कूल में दाऊ जी पढ़ें, मोहन कारीगीर के यहां चिंकारा वादन व हारमोनियम सीखा और नाचा कला को नए अंदाज व नया आयाम दिया और उन्होंने यहां कला बीजों का रोपण करते हुए नाचा रंग शैली को दुनिया भर में अमर कर दिया । पवन यादव “पहुना” ने भी वरिष्ठ कला धर्मी श्री कोशा सहित यहां के नाचा कलाकारो से प्राप्त कला ज्ञान को अपना धरोहर बताया वहीं कवि आनंदराम सार्वा “अनंत” ने मंदराजी दाऊ पर सुंदर कविता पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मरने के बाद कोई, होता नहीं किसी का,, इस मौके पर दाऊ मंदराजी और उनके शिष्य रहे लोक संगीतकार स्व० देवी लाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सांगीतिक बैठकी की शुरुआत की गई जिसमें नाचा कलाकार नत्थन दास व प्रेम लाल ने 70 के दशक के सुप्रसिद्ध नाचा गीत गुरु के बाना,, बांध लिए बाना जी,, गाकर रंग जमाया वहीं चतुर दाऊ ने मंदराजी दाऊ द्वारा प्रायः गाए जाने वाले ग़ज़ल , दुनिया में क्या भरोसा,, नाचीज, जिंदगी का,, मरने के बाद कोई होता नहीं किसी का, गाकर दाऊ जी को श्रद्धांजलि दी। इसी तरह नाचा कलाकार विसराम साहू, छन्नूलाल साहू ने जनाना परी गीत में जगज्जननी माता दुर्गा के सुमरनी गीत गाए वहीं गायक मनहरन साहु मनु ने दाऊ जी के जमाने के गीत, सास गारी देये,,को शिद्दत से याद करते हुए ढोलक पर संगत की। देर तक चले इस सांगीतिक बैठकी में हारमोनियम पर संगत दाऊ चतुरसिंग बजरंग , तबले पर संगत क्रमशः मोहनलाल साहू (मोखला )व महावीर साहू (सुंदरा) ने की। मंजीरे में सुर संतराम निर्मलकर ने मिलाए। इस दौरान कन्हारपुरी के वरिष्ठ नागरिक श्यामलाल बजरंग,स्व० देवी लाल की धर्म पत्नी श्रीमती श्याम बाई, सुपुत्र राजू नाग खेमचंद हिरवानी,बिरजु निषाद,टोपी हिरवानी,धनराज बैगा, नेमचंद् हिरवानी,लीलाराम, रवेल हिरवानी,भोला निर्मलकर आदि सहित बड़ी संख्या में कलाप्रेमी व संगीत अनुरागी जन उपस्थित थे।
राजनांदगांव :- अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी एवं कार्यकारिणी समिति की सहमति से वैष्णव परम्परा एवं मंदिर सेवा से जुड़े व्यक्तित्व लाल जे.के. वैष्णव छोटे राजा बाड़ा छुईखदान को राष्ट्रीय सचिव के दायित्व के साथ ही राजस्थान एवं गुजरात के प्रभारी का दायित्व भी सौपा गया है। वर्तमान में लाल जे.के. वैष्णव संरक्षक रानी मंदिर, रियासत कालिन राममंदिर, जमात जगन्नाथ मंदिर, बाईसाहब राधाकृष्ण मंदिर में वर्षो से धर्म, परम्परा और मंदिर सेवा के कार्यो में निरंतर अग्रणी भूमिका निभााते रहे है। छ.ग. श्री वैष्णव महासभा के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर सामाजिक संगठन को सक्रिय रखने के साथ ही वर्तमान में लाल जे.के. वैष्णव सेवासंघ मुुम्बई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। राजस्थान एवं गुजरात के प्रभारी बनाने पर राष्ट्रीय सचिव लाल जे.के. वैष्णव को बधाई देने में महंत सुरेन्द्र दास राम जानकी मंदिर निर्वाणी अखाड़ा, महंत हेमंत दास डोंगरगढ़ बजरंगबली मंदिर, चंदन दास , डोमन दास महराज हनुमान मंदिर मानव मंदिर के पास, डॉ. सौरभ निर्वाणी प्रदेश संयोजक , किल्ला मंदिर के पुरोहित दिलीप दास, पांडादाह बड़े जमात मंदिर पुजारी रिकूं दास, मध्यप्रदेश बालाघाट लांजी राममंदिर पुजारी लक्ष्मीनारायण दास, कृष्ण मंदिर पुजारी मनीष दास, महावीर मंदिर पुजारी हलधर दास तथा सामाजिक बंधु एल.डी. निर्मोही राकेश दास वैष्णव, संजय वैष्णव, अनुप दास वैष्णव, शिव वैष्णव, कृष्ण कुमार वैष्णव, जितेन्द्र वैष्णव, सतीश वैष्णव, मनोज निर्वाणी, बाबा वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, राम वैष्णव, निधि वैष्णव शिव मंदिर , ज्ञानेश्वर दास वैष्णव पार्रीखुर्द शिव मंदिर शर्मा महराज जगन्नाथ मंदिर, जितेन्द्र झा दिग्विजय कॉलेज गणेश मंदिर, वैभव निर्वाणी बाला बाबा मंदिर , महेन्द्र वैष्णव राजा जमात मंदिर, संतोष वैष्णव, डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, महंत नंद किशोर दास निर्मोही अखाड़ा, गणेश वैष्णव बाईसाहब मंदिर, महंत राधेमोहन वैष्णव सहित समस्त संत समाज एवं अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ ने बधाई शुभकामनाएँ देते हुए हर्ष वक्त किया है। संत समाज का मानना है कि लाल जे.के. वैष्णव की नियुक्ति से पुजारी पुरोहित संगठन को नई दिशा गति और शक्ति प्राप्त होगी तथा राजस्थान गुजरात सहित सम्पूर्ण भारत में मंदिर के पुजारी पुरोहित की आवाज और अधिक सशक्त होगी।
राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर विश्वविद्यालय द्वारा तय की गई परीक्षा तिथियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध जताया है। परिषद की राजनांदगांव इकाई ने महाअष्टमी और महानवमी के दिन होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन स्थानीय कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से कुलपति तक पहुँचाया गया। एबीवीपी का कहना है कि महाअष्टमी और महानवमी जैसे पावन अवसर पर परीक्षा आयोजित करना छात्रों की धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानसिक संतुलन पर भी असर डालता है। परिषद ने मांग की है कि परीक्षा तिथियों में बदलाव कर नई तारीख घोषित की जाए। नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा, नवरात्रि हमारे धर्म और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। इन विशेष तिथियों पर परीक्षा आयोजित करना विद्यार्थियों की पूजा-अर्चना और पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा बनता है। यह केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक सम्मान का भी मामला है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए महाअष्टमी और महानवमी की तिथियों पर परीक्षा न रखी जाए। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जा सकते हैं।
शासकीय दिग्विजय स्वशासी पी.जी महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में दिनांक 25 सितंबर 2025 को वाणिज्य परिषद का गठन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.एस.के.उके के मार्गदर्शन में किया गया| कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम डॉ.एस.के.उके द्वारा विद्यार्थियों को वाणिज्य परिषद के महत्व से अवगत कराते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया एवं विद्यार्थियों को विभाग की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा विभाग के कार्यों को एकजुट होकर संपादित करने को कहा गया। उन्होंने परिषद के गठन की प्रकिया से अवगत कराते हुए कहा कि वाणिज्य परिषद का गठन गुणानुक्रम के आधार पर किया जाता है| उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापक प्रो. स्वयंसिद्धा झा के द्वारा किया गया। वाणिज्य परिषद में मनोनीत अध्यक्ष- चित्रकला (एम.कॉम.अंतिम), उपाध्यक्ष -महक जैन (एम.कॉम.प्रीवियस), सचिव- साधना वर्मा (एम.कॉम.अंतिम),सहसचिव- पटेल वृत्ति(एम.कॉम. प्रीवियस), एवं कोषाध्यक्ष- कुमारी ट्विंकल (एम.कॉम.अंतिम) को आमंत्रित कर डॉ.एस.के.उके द्वारा शपथ ग्रहण करवायी गयी तथा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में एम.कॉम.अंतिम से वैशाली यादव, अंजलि बघेल, शिशिर मिश्रा, रोशन जहांआरा, चांदनी सोनकर, शुभ्रा शर्मा, श्रुति वाघमारे, खिलेश्वरी, एम.कॉम. प्रीवियस से प्रशांत चौरे, हर्षिता देशमुख, कविता सिन्हा, कुमकुम साहू, गोयल साहू, किरण साहू एवं बी.कॉम.सातवें सेमेस्टर से बालकृष्ण कोमरे, साहिल जंघेल, अंकिता ओटी, रेशमा तारम, बरखा महोबिया, गोपेंद्र देवांगन, जितेश देवांगन, अभिज्ञान झा को शपथ ग्रहण प्रोफेसर सुमन कोचर के द्वारा कराया गया| यह परिषद विद्यार्थियों में संगठनात्मक कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता को विकसित करने का सशक्त मंच प्रदान करती है। सभी मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक प्रो.एच. सी. जैन द्वारा किया गया। उन्होंने मनोनीत सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए वाणिज्य विभाग की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया| उक्त वाणिज्य परिषद गठन में वाणिज्य विभाग के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे |
संध्या 7 से रात्रि 10 बजे तक चलता है झांकी. एक अक्टूबर तक भक्तजन ले सकते है दर्शनलाभ
राजनांदगांव – नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ज्ञान मानसरोवर में आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी का भव्य उद्घाटन महापौर भ्राता मधुसूदन यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सर्व प्रथम चैतन्य देवियों की झांकी का अवलोकन किया तथा इसकी भव्यता एवं सजीवता की भूरी भूरी प्रशंसा की । उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारीज द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन नगर के भक्तजनों के दर्शनार्थ किया गया है । इस झांकी में विशेष रूप नौ देवियां विराजमान हैं ब्रह्माकुमारी, मां दुर्गा , मां सरस्वती, मां उमा , मां जगदम्बा, मां लक्ष्मी, मां काली , मां संतोषी एवं मां गायत्री । इस अवसर पर सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ,पार्षद राजा माखीजा, पार्षद डू रेंद्र साहू, पार्षद शैंकी बग्गा ,पार्षद वीणा ध्रुव ,पूर्व पार्षद गुरुमुखदास वाधवा,महाकाल भक्त राजू डागा,संजय तेजवानी ,पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
मोहला। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक आबकारी विभाग द्वारा सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशानुसार “Seva Suvidha” मोबाइल एप लॉन्च किया गया है।
इस एप के माध्यम से मोहला-मानपुर-अं.चौकी जिले में संचालित मदिरा दुकानों के मुख्य विक्रयकर्ता, विक्रयकर्ता एवं एम.पी.डब्ल्यू. अब अपने वेतन संबंधी समस्त जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं। जिसमे वेतन में किसी भी त्रुटि की स्थिति में शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की गई है।
– ग्रामीण युवाओं के राजमिस्त्री बनने से ग्रामीणों की चिंता हुई दूर, पीएम आवास कार्य में आयी तेजी
– कलेक्टर प्रजापति के नेतृत्व में जिला प्रशासन की विशेष पहल, युवाओं को मिला स्थानीय स्तर पर रोजगार
मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की नवाचारपूर्ण पहल की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत युवाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बनाए जा रहे आवास निर्माण कार्यों में राजमिस्त्री की प्रशिक्षण दी जा रही हैं। इससे न केवल युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए दरवाजे खुल रहे है, वही ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे पीएम आवास के कार्यों में भी तेजी आयी हैं।
इस विशेष पहल के तहत जिले के कुल 200 युवाओं को 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड मोहला एवं मानपुर को 100-100 प्रशिक्षुओं का लक्ष्य आवंटित किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर 25-25 के बैच बनाकर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण स्तर तक अधिकतम युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में तेजी लाना हैं। जिसका प्रत्यक्ष लाभ युवाओं को मिलता नजर आ रहा है। प्रशिक्षण के फलस्वरूप युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त हो रहे वही राजमिस्त्री की कमी से जूझ रहे पीएम आवास के हितग्राहियों की चिंता भी दूर हुई है।
कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि राजमिस्त्री के प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे युवाओं को अच्छी आय प्राप्त होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के पीएम आवास निर्माण में कार्यों में भी तेजी आएगी।
– जल्द पूर्ण होगा सपनों का घर, ग्रामीणों ने जाहिर की खुशी
प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही श्रीमती सुकारू बाई बताती हैं कि उन्होंने शासन द्वारा आवास निर्माण हेतु प्राप्त राशि से अपना घर बनाना शुरू किया था, प्रारंभिक दौर में घर निर्माण कार्य अच्छे से चल रहा था। फिर धीरे-धीरे आवास निर्माण कार्यों में राजमिस्त्री एवं लेबर कार्यों के लिए मजदूर नहीं मिल पाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा और निर्माण कार्य धीमी हो गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब से जिला प्रशासन द्वारा राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तब से कुशल राजमिस्त्री के साथ राजमिस्त्री प्रशिक्षुओं के द्वारा कार्य किए जाने से निर्माणाधीन आवास कार्य को बड़ी ही कुशलता और तेजी के साथ पूर्ण किया जा रहा है।
मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले में रजत जयंती महोत्सव व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय पेंशन निराकरण शिविर का आयोजन मानपुर व अंबागढ़ चौकी में किया गया।
इस अवसर पर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के साथ ही शिविर के माध्यम से वरिष्ठजन व दिव्यांगजनों को विभागीय योजना अंतर्गत सहायक उपकरण से लाभान्वित किया गया। वहीं सूदुर अंचल एवं शिविर में उपस्थित नही हो पाये उन वरिष्ठजन व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण घर जाकर प्रदान किया गया।
उक्त शिविरों में बड़ी संख्या में वृद्धजनो, दिव्यांगजनों व अन्य पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और पेंशन संबंधी लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया।
राजनांदगांव। विजयादशमी पर्व के मौके पर इस वर्ष भी म्युनिस्पिल स्कूल मैदान में भव्य आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ जनमहोत्सव समिति के द्वारा आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में इस बार मुंबई की असीम कौर अपनी शानदार प्रस्तुति देने राजनांदगांव पहुंच रही है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ जनमहोत्सव समिति के सभी प्रमुख सदस्यों ने पिछले अनुभवों के आधार पर विजयादशमी महोत्सव को और बेहतर बनाने अपने सुझाव दिए।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति के द्वारा इस बार व्यापक तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोजन का यह शानदार 18वां वर्ष है। श्री कोठारी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए मुंबई से असीस कौर आ रही है। असीम कौर पहली बार कपूर एंड संस के रोमांटिक हिट गाने श्बोलनाश् से सुर्खियों में आईं थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी भाषा में कई सुपरहीट गाने दिए। बताया गया कि असीम कौर ने पांच साल की उम्र से ही संगीत की दुनिया मंे कदम रख दिया था। वह गुरबानी और सूफी परंपराओं में निहित एक संगीतमय रूप से समृद्ध परिवार से तालुकात रखती है। संगीत की दुनिया में अपना कदम बढ़ाते हुए उन्हाने खुद को लाइव कलाकार के रूप में प्रतिष्ठित किया, और धीरे धीरे विश्व विख्यात हो गई। असीस कौर लंदन में प्रतिष्ठित व्2 एरिना, दुबई एक्सपो और दुबई में कोका कोला एरिना में अपनी आवाज की जादू का जलवा बिखेर चुकी है और अपनी स्वर की कला का लोहा मनवा चुकी है। उनके कुछ फेमस ट्रैक जैसे वे माही (केसरी), आँख लड़ जावे (लवयात्री), तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (टाइटल ट्रैक), मखना (ड्राइव), और उनका हालिया हिट इश्क में (नादानियाँ) शामिल हैं। इन गानांे का युवाओं के बीच अलग ही क्रेेज है। असीस ने अपनी आवाज़ से धार्मिक और भक्ति संगीत को भी धार दी है, जिसमें सतनाम वाहेगुरु, कृष्णा तेरी हो गई जैसे गाने और शबद (पंजाबी आध्यात्मिक मंत्र) शामिल हैं।
सौरभ कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई के आतिशबाजो की टीम इस वर्ष भी बेहतरीन नयनाभिराम, रोमांचक आकाशीय आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगें। खास बात यह है कि आतिशबाजी में इस बार एआई तकनिक का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं विजयादशमी महोत्सव का विशेष आकर्षण लगभग 61 फिट का आकर्षक रावण होगा। समिति के मिडिया प्रभारी विनय बिंदल, अजय सोनी, रघु शर्मा एवं मुकेश शर्मा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्शको की सुविधा के लिए प्रतिवर्षानुसार आमंत्रण पत्र व निःशुल्क पास वितरित किए जाएगें। इस वर्ष कुर्सीयों की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पास में गेट नंबर अंकित किये जायेंगे। इसके अलावा दर्शकांे को फैमिली पास में परिवार के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। दर्शकांे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरें भी लगाए जा रहे हैं।
डोंगरगढ़ 25 सितंबर। नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर के पास चंद्रगिरि चौक पर एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में पुलिस जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक पहले गुरुद्वारा पार्किंग में विवाद कर रहा था। पार्किंग कर्मियों ने समझाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन उसने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। इसके बाद पार्किंग कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को सूचना दी।
पुलिस ने युवक को पेट्रोलिंग गाड़ी से थाने भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर वहां पहुंचा और अचानक डंडे से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल पुलिस जवान का इलाज करवा लिया गया है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
राजनांदगांव । थाना कोतवाली के प्र0आर0 ने 25/09/2025 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त की कि रेल्वे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
मौके पर पुलिस ने देखा कि रोहित कुमार देशमुख (28 वर्ष) निवासी ग्राम तिरगा, थाना अंडा, जिला दुर्ग, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने अपने पास रखी शराब की डिस्पोजल शीशी और खाली बोतल नाली में फेंक दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गवाहों की उपस्थिति में शराब सेवन का पंचनामा तैयार किया गया।
रोहित कुमार के कृत्य को धारा 36(च) आबकारी एक्ट का उल्लंघन पाया गया। आरोपी को दिनांक 25/09/2025 को 20:50 बजे गिरफ्तार किया गया और सक्षम जमानतदार प्रस्तुत होने पर जमानत मुचलका पर छोड़ दिया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।