• CG : जगदलपुर : अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन …

    जगदलपुर : युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा ने अग्निवीर भर्ती अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि वर्दी का अपना अलग ही क्रेज और सम्मान होता है। युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनते हुए देश सेवा का यह सुनहरा अवसर अवश्य लें।

        कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं और उनके लिए शिक्षा का महत्व क्या है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई केवल नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए होती है। आज का आधुनिक और शिक्षित युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अग्निवीर योजना युवाओं को प्रतिष्ठा, सम्मान और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान करती है।

    कलेक्टर छिकारा ने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफलता के लिए युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी होगी। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और लिखित-फिजिकल प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी बड़ी परीक्षा के लिए अन्य शहरों में परीक्षा केंद्र बनते हैं और जिले से 50 से अधिक परीक्षार्थी जाते हैं, तो प्रशासन द्वारा उनके आवागमन और आवास की व्यवस्था भी की जाएगी।

        कार्यक्रम में सेना भर्ती कार्यालय से कर्नल अरुण कालिया ने अग्निवीर थल सेना भर्ती की प्रक्रिया, पात्रता, शारीरिक और लिखित परीक्षा की जानकारी देते हुए युवाओं को अधिक से अधिक पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र जगदलपुर में ही रहेगा, जिससे जिले के युवाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विंग कमांडर जेपी पात्रो, सूबेदार बीपी द्विवेदी, सूबेदार अरविंद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जीआर सोरी, उप संचालक जय प्रकाश कौशिक, रोजगार अधिकारी श्वेता वर्मा सहित अन्य अधिकारी और पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल, कालेज के छात्र उपस्थित थे।

        ज्ञात हो कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जारी सेना भर्ती अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी किया गया है जिसके अंतर्गत भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर पुरुष जनरल, तकनीकी, लिपिक स्टोरकीपर, ट्रेडमैन 10 वीं पास, ट्रेडमैन 8 वीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है।

    जिसमें सेना भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से आरंभ हो चुकी है। पंजीयन हेतु पोर्टल 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेंगी। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेस एग्जाम 01 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। बस्तर जिले के इच्छुक आवेदक ऑनलाईन आवेदन हेतु वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/  में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर टेलीफोन नंबर 0771-2965212 एवं 2966214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • CG : 40 फेरीवालों पर फिर हुई कार्रवाई, बार-बार समझाईश के बाद भी सड़क पर किया था कब्जा …

    रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देशानुसार , नगर निगम नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन, मौदहापारा पुलिस थाना बल एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़नदस्ता नगर निवेश की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत मौदहापारा सन्डे बाजार मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी फेरी वालों को पुनः जनहित में कड़ी समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी फेरी वाले स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।

    आज पुनः चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत मगर निगम जोन 2 क्षेत्र में मौदहापारा सन्डे बाजार में गुजराती मोहल्ले के लगभग 40 फेरी वालों को एक बार पुनः जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को यातायात जाम की समस्या दूर कर व्यवस्था सुधारने नियमनुकूल कड़ाई के साथ हटाने की कार्यवाही नगर निगम जोन 2 कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे के मार्गनिर्देशन में की गयी.

    गुजराती मोहल्ले के फेरी वालों को नियमानुसार के के रोड में मौदहापारा मस्जिद से लेकर महाबीर गौशाला तक के बीच के मार्ग में सफ़ेद लाईन के अंदर मौदहापारा सन्डे बाजार में व्यवसाय हेतु बैठना है, किन्तु वहाँ इससे पहले से फेरी लगा रहे व्यवसायी पहले ही बैठक जाने के कारण उन्हें वहाँ बैठने स्थान नहीं मिल रहा है, इस कारण वे जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में फेरी व्यवसाय करने अनाधिकृत रूप से बैठ जाते हैँ और बार – बार समझाईश देने के बाद भी सड़क पर सामान रखने वाले लगभग 40 फेरी वालों को व्यवस्था सुधार हेतु कड़ाई के साथ सड़क से हटाकर सड़क को कब्जामुक्त करवाया गया.

    साथ ही सम्बंधित फेरी वालों को तत्काल अपना मान्य फोटो आईडी की जानकारी मौदहापारा पुलिस थाना को देकर नगर निगम जोन 2 अथवा नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग को नियमानुसार अवगत करवाकर मौदहापारा सन्डे बाजार में स्थान देने आकर चर्चा करने की एक बार पुनः कड़ी हिदायत दी गयी. टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत पुनः जनहित में चलाये गए अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के मौदहापारा सन्डे बाजार मार्ग क्षेत्र में मार्ग यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित त्वरित राहत प्राप्त हुई।

  • CG : जनरेशन कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच अनुबंध …

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा का संयुक्त सौगात ले कर आए हैं। जिसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए अलग से अतरिक्त प्रीमियम नहीं देने होगा।

    जनरेशन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध करार किया है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक वित्त जनरेशन संदीप मोदी ने बताया कि प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के सुरक्षा, सुविधा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण कदम लिया है। कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत कर्मचारी बैंकिंग की आधुनिक सुविधाओ का लाभ एक क्लिक से ले सकेंगे।

    व्यक्तिगत दुर्घटना में 10 लाख एवं हवाई यात्रा दुर्घटना में 50 से 100 लाख तक का कवरेज उपलब्ध है। इसके अलावा एड ऑन कवरेज की भी सुविधा प्रदान किया जाएगा । प्लास्टिक सर्जरी इन बर्न, इंपोर्ट ऑफ मेडिसिन, एयर एम्बुलेंस जैसे आधुनिक सुविधा कर्मचारियों को मिलेगी। बैंक द्वारा मेक माई ट्रिप, अमेजन प्राइम, जिम की सदस्यता, लाउंज, बुक माई शो जैसे डिजिटल सुविधाएं भी दिया जाएगा जिससे व्यक्ति घर बैठे एक क्लिक से त्वरित भुक्तान कर सकता है।

    यह सुविधा सैलरी अनुसार चार श्रेणी में विभाजित है। सुविधा का प्रकार और आकार सैलरी अनुरूप होगा। मोदी का कहना है कि बैंकों का चयन पूर्णतः कर्मियों के अधिकार क्षेत्र में है। हम केवल कर्मियों के लिए सर्वाधिक सुविधा युक्त बैंक का विकल्प दे रहे हैं। जिसका लाभ सभी को मिल सके। यह अनुबंध कर्मचारियों के साथ उनका परिवार के लिए भी सुरक्षा कवच साबित होगा।

  • CG : स्वरोजगार से सशक्त हो रही ग्रामीण महिलाएं …

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हो रही हैं। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड की ग्राम दुलदुला निवासी रश्मि तिर्की भी आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई हैं।

    रश्मि तिर्की दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि अपने आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान को भी नई दिशा दी है। आज वे अपने गांव में ‘लखपति दीदी’ के रूप में जानी जाती हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

    तिर्की बताती हैं कि पहले वे घर-गृहस्थी के कामकाज तक ही सीमित थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण घर की जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। इसी दौरान उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत, ऋण सुविधा और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मिली। समूह की अन्य महिलाओं को अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आय अर्जित करते देख उन्हें भी कुछ नया करने की प्रेरणा मिली।

    वर्ष 2025 के जुलाई माह में उन्होंने मुद्रा योजना के तहत 70 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग करते हुए उन्होंने अपने गांव में एक फास्ट फूड सेंटर की शुरुआत की। शुरुआत में छोटे स्तर से शुरू किया गया यह व्यवसाय धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा। वर्तमान में उनके फास्ट फूड सेंटर से प्रतिमाह लगभग 25 से 30 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है।

    इस आय से रश्मि तिर्की अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी बेहतर तरीके से कर पा रही हैं। उनका कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। आज वे स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हैं और अपने परिवार के लिए मजबूत सहारा बनी हुई हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से जिले में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज और परिवार की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्रीमती रश्मि तिर्की की सफलता अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

  • Rajnandgaon: सुरेश डुलानी का निधन, आज शाम 5 बजे लखोली मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

    राजनांदगांव। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक सुरेश डुलानी का निधन हो गया है, जिससे शहर में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों और परिचितों में दुख व्याप्त है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सुरेश डुलानी का अंतिम संस्कार आज 9 मार्च को शाम 5:00 बजे लखोली स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निवास से निकलेगी।

  • न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना T20 वर्ल्ड चैंपियन, तीसरी बार जीती ट्रॉफी; अहमदाबाद में रचा इतिहास

    भारत ने क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

    फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

    भारतीय बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं अभिषेक शर्मा ने मात्र 21 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली और 18 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। ईशान किशन ने भी तेजी से रन बनाते हुए 25 गेंदों में 54 रनों का योगदान दिया। इन तीनों पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। हालांकि टिम साइफर्ट ने 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। पूरी कीवी टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 96 रनों से अपने नाम कर लिया।

    भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

    इस जीत के साथ भारत ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका था। अब 2026 में तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। साथ ही भारत पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा भी किया है।

    Read Also: IND vs NZ T20 World Cup Final 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल आज मैच कहा और किस समय, पूरी जानकारी

  • राजनांदगांव : महापौर, पूर्व सांसद और कलेक्टर ने शहर के प्रमुख विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    – अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    राजनांदगांव । शहर के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव शहर में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रमुख जलाशयों बूढ़ासागर और रानीसागर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध बजट प्रावधान के अनुरूप इनके सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक जलाशयों के सौंदर्यीकरण से शहर की सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
    महापौर, पूर्व सांसद और कलेक्टर ने गौरव पथ में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजनांदगांव शहर में प्रस्तावित 2000 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए कुंज विहार कॉलोनी स्थित कृष्ण कुंज के पास प्रस्तावित स्थल का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र कार्य योजना तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि शहर को एक आधुनिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त मंच मिल सके। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों और टर्फ की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल का जुनून: आजाद चौक में राष्ट्रगान के साथ मैच का लाइव आनंद

    राजनांदगांव। ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण आजाद चौक में बड़ी स्क्रीन पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद लेने पहुंचे।

    मैच शुरू होने से पहले आजाद चौक में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, वहां मौजूद सभी लोग जहां थे वहीं खड़े हो गए और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
    आजाद चौक में यह आयोजन चौपाल ग्रुप द्वारा कराया गया है, जहां बड़ी स्क्रीन लगाकर दर्शकों के लिए मैच देखने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अशोक शर्मा, भरत वर्मा नरेश बैद पतली बालू भंसाली वरुण भास्कर गुप्ता सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। सभी लोग बड़े उत्साह के साथ बैठकर फाइनल मैच का रोमांचक नजारा देख रहे हैं।

    फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग आजाद चौक पहुंचकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं।

    Read Also: राजनांदगांव: भाजपा नेता कोमल सिंह राजपूत के भाई के घर चोरी, लाखों के जेवर और मोबाइल ले गए चोर

  • राजनांदगांव: भाजपा नेता कोमल सिंह राजपूत के भाई के घर चोरी, लाखों के जेवर और मोबाइल ले गए चोर

    बसंतपुर थाना क्षेत्र के चौखड़िया पारा की घटना, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

    राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कोमल सिंह राजपूत के भाई के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर और मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वतन सिंह राजपूत ने बसंतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 04 मार्च 2026 को घर में ताला लगाकर बाहर गए थे।

    अगले दिन 05 मार्च की सुबह लगभग 10:30 बजे जब वे अपने चाचा टारजन सिंह राजपूत के घर चौखड़िया पारा पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर कमरे में रखी आलमारी का लॉक भी टूटा मिला।

    आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने -चांदी के आभूषण सहित तीन सैमसंग और एक नोकिया मोबाइल फोन गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

    घटना की रिपोर्ट पर बसंतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है।

    Read Also: धार्मिक नगरी ओरछा में पावन आगमन: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने शिष्यों के साथ किया मत्था टेक

  • CG : चार दशक से शिक्षा की अलख जगा रहीं बी.मैथ्यू …

    धमतरी : भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, ज्ञान और करुणा का प्रतीक माना गया है। परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, प्रशासन, खेल और सामाजिक सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान, उनके अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।

      इसी कड़ी में धमतरी जिले की एक प्रेरणादायक शिक्षिका बी. मैथ्यू शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। वर्तमान में वे शासकीय शिव सिंह वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में पदस्थ हैं और लगभग चार दशकों से शिक्षा की अलख जगाकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर समाज में अपनी पहचान बना रहे हैं। कोई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशासनिक सेवाओं की ओर बढ़ रहा है, तो कई विद्यार्थी इंजीनियर, डॉक्टर और शिक्षक बनकर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

        बी. मैथ्यू बताती हैं कि उन्होंने वर्ष 1989 में माध्यमिक शाला धमतरी में व्याख्याता (गणित) के रूप में अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने शासकीय एटीआईएस रिसर्च सेंटर में जूनियर साइंटिस्ट के रूप में भी कार्य किया था। हालांकि उनके भीतर समाज के लिए कुछ सार्थक करने की तीव्र इच्छा थी। यही कारण रहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। मिनी पीएससी की तैयारी कर उन्होंने व्याख्याता के पद पर चयन प्राप्त किया और तभी से वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षित करने में लगी हुई हैं।

    मैथ्यू का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों को विकसित करने का माध्यम भी है। वे विद्यार्थियों को गणित जैसे विषय को सरल और रोचक तरीके से समझाने के साथ-साथ अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का महत्व भी सिखाती हैं। उनके पढ़ाने का तरीका इतना प्रेरणादायी है कि विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति स्वाभाविक रूप से रुचि लेने लगते हैं।

     वे कहती हैं कि बच्चों को पढ़ाना उनके लिए केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की जिज्ञासा, उनकी मेहनत और सफलता उन्हें लगातार बेहतर करने की प्रेरणा देती है। जब उनके पढ़ाए विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ते हैं और समाज में अच्छा कार्य करते हैं, तो वही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और संतोष का कारण बनता है।

      अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बी. मैथ्यू का संदेश है कि यदि महिलाओं को शिक्षा, अवसर और परिवार का सहयोग मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। वे मानती हैं कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, देश उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा।

     बी. मैथ्यू का चार दशकों का शिक्षण अनुभव, उनका समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेह आज धमतरी जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे न केवल एक आदर्श शिक्षिका हैं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बनकर शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव की ज्योति प्रज्ज्वलित कर रही हैं।

  • CG : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष लेख : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहीं धमतरी जिले की महिलाएं …

    स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहीं धमतरी जिले की महिलाएं

    धमतरी : प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस समाज में महिलाओं के योगदान, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव तक दिखाई देने लगा है।

    धमतरी जिले में भी शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की महिलाएं आज स्व-सहायता समूहों से जुड़कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार और समाज में अपनी सशक्त पहचान भी बना रही हैं।

    जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत बड़ी संख्या में महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया है। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं बचत और आंतरिक ऋण की व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आय अर्जित कर रही हैं। कई महिला समूह खेती-किसानी के साथ सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, कुक्कुट पालन, बकरी पालन, डेयरी व्यवसाय, मछली पालन तथा लघु उद्यमों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

    ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों द्वारा जैविक खेती, सब्जी उत्पादन और पोषण वाटिका जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि परिवार के पोषण स्तर में भी सुधार हो रहा है। शासन द्वारा प्रशिक्षण, बैंक ऋण सुविधा, विपणन सहयोग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

    धमतरी जिले के कई गांवों में महिला समूहों ने सामूहिक उत्पादन और विपणन की सफल पहल की है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक निर्णयों में भी सक्रिय भूमिका निभाने लगी हैं। अनेक महिला समूह स्थानीय हाट-बाजारों के साथ-साथ विभिन्न मेलों और प्रदर्शनियों में अपने उत्पादों का विक्रय कर रही हैं।

    इसके अलावा शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों और कौशल विकास प्रशिक्षणों के माध्यम से महिलाओं के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    आज धमतरी जिले की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेती, उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों और अन्य आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। शासन की योजनाओं और सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर यह स्पष्ट है कि जब महिलाओं को अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। धमतरी जिले की महिलाएं भी इसी आत्मविश्वास और संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता की राह पर निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

    इस वर्ष महिला दिवस की थीम “दान करके लाभ प्राप्त करें” है। इसका संदेश है कि जब हम समाज में सहयोग, समर्थन और अवसर प्रदान करते हैं, तो उसका सकारात्मक लाभ पूरे समाज को मिलता है। आइए, हम सभी मिलकर सहयोग और सहभागिता की भावना के साथ लैंगिक समानता को बढ़ावा दें और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ें।

  • CG : धमतरी : सायरा बानो बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल : दिव्यांगता के बावजूद ई-रिक्शा चलाकर कमा रहीं सम्मानजनक आजीविका

    धमतरी : धमतरी जिले की सायरा बानो ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का जज़्बा हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। शारीरिक दिव्यांगता और अत्यंत गरीब पारिवारिक स्थिति के बावजूद सायरा बानो आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभरी हैं। कल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है । 

       सायरा बानो पहले बेहद आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रही थीं। रोजगार के अभाव के कारण उनके लिए दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया था। ऐसे समय में उन्होंने हार मानने के बजाय आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया और रोजगार के लिए जिला प्रशासन से मदद की अपील की।

      सायरा बानो की परिस्थितियों और उनके आत्मनिर्भर बनने के जज़्बे को देखते हुए कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और उन्हें बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में ई-रिक्शा संचालन का प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की। प्रशिक्षण के दौरान सायरा बानो ने पूरी लगन और मेहनत से ई-रिक्शा चलाने की तकनीक सीखी। इसके साथ ही उन्हें स्वरोज़गार से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से सक्षम प्रोजेक्ट के अंतर्गत सायरा बानो को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया।

    आज सायरा बानो धमतरी शहर में आत्मविश्वास के साथ ई-रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका कमा रही हैं। इस कार्य से उन्हें प्रतिदिन लगभग 300 से 500 रुपये तक की आय हो रही है, जिससे वे अपने जीवन की आवश्यकताओं को सम्मानपूर्वक पूरा कर पा रही हैं।

    कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि लाभार्थी दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, तो वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

      सायरा बानो की यह सफलता की कहानी न केवल दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणादायी है, बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति के लिए एक संदेश है कि कठिन परिस्थितियाँ कभी भी आगे बढ़ने की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि व्यक्ति के भीतर आगे बढ़ने का साहस और संकल्प हो।

  • CG : कुत्ते के साथ होली खेलना महंगा पड़ा, 2 युवक गिरफ्तार …

    लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां ग्राम धनियाडोली में कुछ युवकों द्वारा एक पालतू कुत्ते को बेरहमी से रंग लगाने और उसे प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और जीव दया प्रेमियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

    मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। जांच के बाद दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपियों ने होली के दौरान कुत्ते को रंग लगाने के नाम पर उसके साथ मारपीट की और उसे परेशान किया, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

  • CG : भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार, अफीम की खेती मामले में NCB की भी एंट्री …

    दुर्ग। अफीम की खेती मामले में NCB की एंट्री हो गए है, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान वहां भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी खेत में पहुंच गए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो झूमाझटकी हो गई।

    इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बता दें कि पुलिस को अफीम की सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को खेत में रेड की गई, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे मिले हैं। मामला समोदा गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी। इस पर भाजपा नेता विनायक का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी।

    विनायक ताम्रकार के निलंबनको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी हो, गैरकानूनी काम करने वाले पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि ‘अपराध और अपराधियों को संरक्षण कांग्रेस पार्टी देती है, कांग्रेस का अपराध के साथ संलिप्तता जग ज़ाहिर है। कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपा का पोस्टर पर अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BJP ने कांग्रेस की वास्तव स्थिति को देख पोस्ट किया है। कई कांग्रेस नेताओं के अरमान पूरे नहीं हुए हैं, फूलो देवी नेताम कांग्रेस नेताओं पर भारी पड़ीं हैं। कांग्रेस में परिवार की चलती है यह भी साबित हुआ है।

  • CG : UPSC परीक्षा पास करने वाले डायमंड सिंह ध्रुव का धमतरी एसपी ने किया सम्मान …

    धमतरी। हाल में UPSC परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित हुए l सभी जिले के लिए यह गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है कि थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसवानी निवासी डायमंड सिंह ध्रुव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा के अंतिम परिणाम में 623वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अपने पांचवे प्रयास में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है l उल्लेखनीय है कि यूपीएससी के सिविल सेवा परीक्षा को ना केवल भारत बल्कि विश्व की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है l

    स्थानीय युवक की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा डायमंड सिंह ध्रुव को SP कार्यालय में शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि धमतरी जिले से एक आदिवासी युवा अभ्यर्थी ने संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने डायमंड सिंह ध्रुव से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव और संघर्ष की कहानी से आसपास के युवाओं को प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवा UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर उच्च पदों पर चयनित हों और समाज एवं देश की सेवा करें।

  • राजनांदगांव: होली में शांति भंग, थाना सोमनी पुलिस ने 10 आरोपी गिरफ्तार


    राजनांदगांव। होली त्यौहार के अवसर पर ग्राम बघेरा में शराब पीकर वाद‑विवाद कर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ थाना सोमनी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत ग्राम बघेरा में सक्रिय असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।
    गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:
    जग्गु निषाद (पिता: जोहर निषाद, उम्र 23)
    अजीत निषाद (पिता: मन्नु निषाद, उम्र 24)
    भोजराम साहू (पिता: भारतलाल साहू, उम्र 23)
    भूपेन्द्र निषाद (पिता: निर्मल निषाद, उम्र 24)
    मुकेश साहू (पिता: कन्हैया साहू, उम्र 27)
    जितेन्द्र निषाद (पिता: मन्नु, उम्र 22)
    रितेश निषाद (पिता: नानक राम, उम्र 20)
    दुर्योधन यादव (पिता: स्व0 विष्णु यादव, उम्र 26)
    यादराम (पिता: नानक राम, उम्र 23)
    ललित साहू (पिता: भरत साहू, उम्र 20)
    सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस विभाग ने बताया कि होली के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।

  • Happy Birthday Abhishek Singh: पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर दिनभर शुभकामनाओं की बौछार…

    राजनांदगांव। राजनांदगांव के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंह का आज जन्मदिन पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

    Happy Birthday Abhishek Singh
    Happy Birthday Abhishek Singh

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि मां बम्लेश्वरी से प्रार्थना है कि अभिषेक सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे समाज और प्रदेश की सेवा में इसी तरह सक्रिय बने रहें।

    अभिषेक सिंह के जन्मदिन के अवसर पर दिनभर सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और आम नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को भी याद किया।

    गौरतलब है कि अभिषेक सिंह वर्ष 2014 से 2019 तक राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनहित से जुड़े कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय रहे हैं।

    Happy Birthday Abhishek Singh
    Happy Birthday Abhishek Singh
    Happy Birthday Abhishek Singh
    Happy Birthday Abhishek Singh
    Happy Birthday Abhishek Singh
    Happy Birthday Abhishek Singh
    Happy Birthday Abhishek Singh
    Happy Birthday Abhishek Singh
  • छत्तीसगढ़ में चढ़ेगा पारा, अगले चार दिन बढ़ेगी गर्मी; फिलहाल बारिश के आसार नहीं

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास अधिक होगा।

    न्यूनतम तापमान की बात करें तो आगामी सात दिनों तक इसमें भी किसी बड़े परिवर्तन के संकेत नहीं हैं। यानी दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि रात का तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा। प्रदेश में पूरे दिन मौसम साफ और शुष्क बना रहा। कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात के तापमान में यह अंतर आने वाले दिनों में भी बना रह सकता है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक और दोपहर में गर्मी महसूस होगी।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी भी प्रकार की मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके कारण बारिश की संभावना नहीं बन रही है। आसमान सामान्यतः साफ रहने की संभावना है और धूप तेज रहने के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

    CG.मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    मौसम विभाग ने प्रदेश में किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। आने वाले दो दिनों तक मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं। दिन में धूप तेज रहेगी और दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ेगा।

    रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर महसूस हो सकता है, इसलिए विशेषज्ञों ने दोपहर में अनावश्यक धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश के संकेत नहीं हैं। तापमान में लगातार वृद्धि के चलते गर्मी का असर धीरे-धीरे और तेज हो सकता है।

  • CG.मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मकता की भावना को सुदृढ़ करता है तथा जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी से आत्मीय भेंट कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, साथियों और प्रदेशवासियों के साथ स्नेह, विश्वास और अपनत्व के रंग साझा करना इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे तथा हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करता रहे। 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार, रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

    राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम ग्वालिनडीह नाला के किनारे अज्ञात 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इस प्रकरण पर आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

    कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन, मुख्य आरक्षक श्री मिलाप मण्डावी, आबकारी आरक्षक श्री प्रदीप यादव, श्री किशोरी कोमरे, श्री दीपक सिन्हा शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।