• मोहला : जिले में आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ, आदि कर्मयोगी अभियान को मिलेगी गति

    – योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर प्रजापति कर रही नियमित मॉनिटरिंग

               मोहला । जिले में जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इन केंद्रों के शुभारंभ से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुँच सकेगी।


               कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले के प्रत्येक विकासखंड में चरणबद्ध तरीके से आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। वही विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं लोगों को उसका लाभ सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से समय-सीमा की बैठक में समीक्षा कर रही है। कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि आदि सेवा केंद्र ग्रामीणों के लिए वन-स्टॉप समाधान केंद्र होंगे, जहाँ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन और समस्या समाधान की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा केंद्रों में प्रशिक्षित कर्मियों की नियुक्ति की जाए, ताकि लोग आसानी से लाभ ले सकें।


           विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सेवा केंद्रों के माध्यम से विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार वितरण, बैंकिंग सेवाएँ, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी जानकारी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
             आदि सेवा केंद्रों के शुभारंभ से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। गाँव में ही आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

    योजनाओं के क्रियान्वयन को मिलेगी गति

    आदि सेवा केंद्रों की स्थापना से सरकार द्वारा चलाए जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान को गति मिलेगी। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज में जागरूकता, भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। सेवा केंद्रों से जुड़कर ग्रामीणों को योजनाओं की अद्यतन जानकारी समय पर मिलेगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की गति तेज होगी। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले के जनजातीय अंचलों में शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर को सुधारने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सेवा केंद्रों को सफल बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए होंगे विविध आयोजन

  • मोहला : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए होंगे विविध आयोजन

             मोहला । वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान को बढ़ावा देने तथा समाज में उनके प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने हेतु प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में जिले में जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


            वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से सम्मान समारोह, कार्यशाला, सेमिनार, जागरूकता शिविर तथा स्वास्थ्य परीक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता, भी रखी जाएंगी।


            जिला स्तरीय आयोजन दशहरा मैदान, मोहला में प्रातः: 11 बजे से प्रारंभ होगा। समस्त अधीनस्थ कार्यालयों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं को अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : सेजेस विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

  • मोहला : सेजेस विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    – आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर

            मोहला । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 02 नवीन एवं 03 पूर्व से संचालित सेजेस विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक बैकलॉक के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक एवं योग्य मूल निवासी अभ्यर्थी प्रारूप-10 के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


           ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक प्रकाशित विज्ञापन में उपलब्ध है, तथा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2025, रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।


            अभ्यर्थी अधिक जानकारी, संस्थानवार रिक्त पदों का विवरण, निर्धारित योग्यता, नियम एवं शर्तों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https//mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही, विज्ञापन की छायाप्रति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है, जहां से अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : नशामुक्त भारत थीम पर होगा मैराथन दौड़

  • मोहला : नशामुक्त भारत थीम पर होगा मैराथन दौड़

    – 20 सितंबर को प्रात: 8 बजे, फुव्वारा चौक, मोहला से होगा प्रारंभ

             मोहला  । शासन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत की थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।


             कार्यक्रम 20 सितंबर को प्रात: 8 बजे, फुव्वारा चौक, मोहला से प्रारंभ होगा। मैराथन में प्रथम से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण प्रपत्र प्रदान किए जाएंगे। संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    इसे भी पढ़े :  मोहला: बाढ़ आपदा से निपटने 23 सितम्बर को टेबल टॉप एवं 25 सितम्बर को मॉक एक्सरसाइज

  •  मोहला: बाढ़ आपदा से निपटने 23 सितम्बर को टेबल टॉप एवं 25 सितम्बर को मॉक एक्सरसाइज

            मोहला । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए गत दिवस विडियो कॉन्फ्रेंस माध्यम से विशेष दिशा निर्देश दिए गए थे।


    जिसके अंतर्गत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 23 सितंबर 2025 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 25 सितम्बर 2025 को मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को मॉक ड्रिल की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभ्यास आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का आयोजन

  • मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का आयोजन

    –  जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों में किया गया सामूहिक प्रसारण

        मोहला । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में शासन की एक विशेष पहल के तहत दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन तथा सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


           कार्यक्रम का प्रसारण जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों में सामूहिक रूप से किया गया। जिसे ग्राम पंचायत भवनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचों, सचिवों, स्व-सहायता समूह की दीदियों तथा जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुना। रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। इसमें लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद, जनमन आवास, विशेष परियोजना आवास, आवास सूची निर्धारण, किस्तों की प्रक्रिया तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल थीं।


          सामूहिक प्रसारण के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल योजना की विस्तृत जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से मिली, बल्कि उन्हें अपनी समस्याएँ और सुझाव रखने का भी अवसर मिला। जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल को ग्रामीणों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम न सिर्फ सूचना प्रसार का माध्यम बना, बल्कि जन-संवाद और सहभागिता को भी बढ़ावा देने वाला सशक्त मंच साबित हुआ।

    इसे भी पढ़े : मोहला : कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं–कलेक्टर तुलिका प्रजापति

  • मोहला : कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं–कलेक्टर तुलिका प्रजापति

    – विभागों में कार्यरत महिलाओं के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठन के दिए निर्देश

    – अवैध रेत एवं शराब पर लगातार कार्यवाही के दिए निर्देश

    – कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने ली कानून व्यवस्था की बैठक

              मोहला 19 सितंबर 2025।कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था पर महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
             कलेक्टर प्रजापति ने जिले के कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों विभिन्न त्यौहार एवं नवरात्र आने वाले हैं। जिसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित और गरिमामय वातावरण उपलब्ध कराने पॉश एक्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिबंध और निवारण सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को कार्यक्षेत्र में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आंतरिक शिकायत समिति गठन के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अवैध रेत उत्खनन एवं शराब पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने आवारा पशुओं के प्रबंधन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।


               एसपी यशपाल सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से खेतों में लगाए जाने वाले असुरक्षित तारों के संबंध में थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर कार्यवाही करने के साथ ही लोगों को मुनादी के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों के आसपास लाइट की व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में पेयजल एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था के निर्देश दिए।

    – बाल अपराध जागरूकता हेतु बनाए कार्ययोजना

    कलेक्टर प्रजापति ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में प्राथमिकता से अपराध दर्ज करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि बालिका अपराध एवं रोकथाम के साथ साइबर अपराध की जागरूकता के लिए थानावार कार्ययोजना बनाए। उन्होंने कार्ययोजना अनुसार स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों एवं बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले स्कूली बच्चों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्कूलों के आसपास पान गुटका विक्रय पर प्रतिबंध लगाने कड़ी करवाई के निर्देश दिए।

  • राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विकासखंड के 6 ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के 6 ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम रूवातला में वार्ड क्रमांक 1 में चबूतरा सह स्टील रैलिंग निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम मुसराखुर्द में प्राथमिक शाला भवन छत मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम कलकसा में प्राथमिक शाला स्कूल में शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम चौथना में मुक्तिधाम से शीतला चौक तक पौधरोपण एवं तार फेसिंग कार्य के लिए 1 लाख 50 लाख रूपए, ग्राम छीपा में प्राथमिक शाला किचन के पास शेड निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम बछेराभाठा में स्कूल के पास टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : पोषण माह 2025

  • राजनांदगांव : पोषण माह 2025

    – पोषण पंचायतों को सक्रिय करते हुए विभिन्न गतिविधियों का करें आयोजन : कलेक्टर
    – कलेक्टर की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    – 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक होगा आयोजन


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि पोषण अभियान के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ ही पोषण माह का शुभारंभ किया जाएगा। पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक होगा। इसका उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है। पोषण माह के दौरान ग्राम स्तर पर मोटापे का समाधान-चीनी और तेल की खपत कम करना, स्थानीयता को बढ़ावा देना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) व पोषण भी पढ़ाई भी, कनवरजेंट एक्सन एण्ड डिजिटलाटाइजेशन, शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार की प्रथाएं, मैन-स्ट्रीमिंग थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण माह के प्रभावी, सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्वसहायता समूहों सहित अन्य सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने कहा गया।


    कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पिता के नेतृत्व में पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन, स्वस्थ भोजन का महत्व, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में जागरूकता, स्वच्छता एवं हाथ धुलाई जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

    – ग्राम परसबोड़ में किशोरी बालिकाओं को दी गई राष्ट्रीय पोषण माह  एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा बालिका सुरक्षा के संबंध में जानकारी
    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-2 अंतर्गत ग्राम परसबोड़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह  एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा बालिका सुरक्षा विषय पर किशोरी बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ नीलम साहू ने गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट, चाईल्ड हेल्प लाईन, नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर, महतारी वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    पोषण आहार विशेषज्ञ कोमल प्रसाद लहरे ने स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं मोटे अनाज मिलेट्स की पोषणीय गुणवत्ता सहित पोषण के अभाव में होने वाली बीमारियों एवं शारीरिक समस्याओं के बारे में जानकारी दी एवं उपचार भी बताया। इसके साथ ही रक्ताल्पता की तीनों श्रेणियों गंभीर, माध्यम और सामान्य के विषय में जानकारी प्रदान की गई एवं इसके उपचार के लिए आयरन फोलिक एसिड का नियमित उपयोग करने की सलाह दी गई। शारीरिक कमजोरी, दुर्बलता, चक्कर आना, थकान, जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेने और आयरन सहित अन्य पोषक आहार लेने की सलाह दी गई। इसके दूसरे कारकों में शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह और रूधिर प्रवाह को महत्वपूर्ण बताया गया। इसे उत्तम स्वास्थ्य का परिचायक बताया गया। जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी ने व्यक्तिगत सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशे से दूरी, अनजान व्यक्तियों से कुछ भी नहीं लेने, सुरक्षित यात्रा एवं साईबर सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, नारा लेखन स्पर्धा का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव ग्रामीण-2 की परियोजना अधिकारी विमला शर्मा, पर्यवेक्षक अंजू प्रभा सिंह ठाकुर, दिशा शिंदे, अर्चना ध्रुव, इंदू टंडन, ग्राम सचिव वर्मा, एके बांधे सहित किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा

  • राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा

    दिव्यांगजन सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना


    राजनांदगांव । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिला पंचायत की सदस्य व सभापति महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण शिला सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन सेवा रथ को जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत की सदस्य शिला सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री देश की जनता की सेवा के लिए प्रतिपल तत्पर रहते हैं। उन्होंने दिव्यांगजन सेवा रथ के उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
    उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार ने बताया कि दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखण्ड के ग्रामीण अंचल में दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रथ के माध्यम से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में उल्लेखित दिव्यांगता के प्रकार की पहचान, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें।

    उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में दिव्यांगजन सेवा रथ विकासखण्ड छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव के ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में भ्रमण करेगी। सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन 20 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 26 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगांव, 27 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं 28 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव में किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश के लिए 21 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

  • राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश के लिए 21 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव । संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र अगस्त 2025 से प्रारंभ होने वाले विभिन्न व्यवसायों के रिक्त सीटों पर सातवें एवं आठवें चरण में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन व रजिस्ट्रेशन 21 सितम्बर 2025 तक विभागीय वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://ष्द्दद्बह्लद्ब.ड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठह्य.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर किया जा सकता है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए 21 सितम्बर 2025 के पूर्व प्रविष्टियां आमंत्रित

  • राजनांदगांव : दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए 21 सितम्बर 2025 के पूर्व प्रविष्टियां आमंत्रित

    राजनांदगांव । समाज कल्याण विभाग द्वारा दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए दानशीलता, सौहाद्र्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति व संस्था से 21 सितम्बर 2025 के पूर्व प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति व संस्था निर्धारित तिथि तक जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव में प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते है।

    उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहाद्र्र एवं अनुकरणीय सहायता करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति व संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से अलंकृत किया जाता है। चयनित व्यक्ति व संस्था को सम्मान के रूप में 1 लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025

  • राजनांदगांव : भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025

    – शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण
    राजनांदगांव । जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नि:शुल्क प्रशिक्षण का आयोजन सुबह 7.30 बजे से सुबह 9.30 बजे तक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) राजनांदगांव में किया जा रहा है।

    थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाईल नंबर एवं अग्निवीर थलसेना के पंजीयन क्रमांक की जानकारी कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में दर्ज करा सकते है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

  • राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 एवं 10 अक्टूबर को रायपुर में


    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल 222.द्गह्म्शद्भद्दड्डह्म्.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।


    उप संचालक रोजगार ने बताया कि राजनांदगांव जिले से रोजगार मेला में शामिल होने के लिए 3721 आवेदकों ने ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया है। इन आवेदकों में से 2654 आवेदकों ने अपनी प्रोफाईल पूर्ण नहीं की हैं। जिन आवेदकों ने प्रोफाईल पूर्ण नहीं की है, वे शीघ्र ही ई-रोजगार पोर्टल पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला पंजीयन प्रक्रिया ऑप्शन पर क्लिक कर राज्य स्तरीय रोजगार मेला लॉग इन पर क्लिक कर अपना मोबाईल नंबर डालकर ओटीपी से लॉगिन कर रिक्तियों का चयन कर अपनी प्रोफाईल पूर्ण कर लें। आवेदकों द्वारा प्रोफाईल पूर्ण नहीं करने पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए पात्र नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय का पोर्टल वर्ष 2024 से ई-रोजगार पोर्टल में परिवर्तित हो गया हैं।

    जिन आवेदकों ने 2024 के पूर्व पंजीयन कराया हैं, वह ई-रोजगार पोर्टल पर आधार अपडेट कर सकते हैं। आधार अपडेट नहीं कराने वाले आवेदक राज्य स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव एवं दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा

  • राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा

    – 105 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ


    राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस आदि सेवा पर्व अंतर्गत राजनांदगांव जिले के 105 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 67 गांव, डोंगरगढ़ विकासखंड के 28 गांव, डोंगरगांव विकासखंड के 8 गांव तथा राजनांदगांव विकासखंड के 2 गांव में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराना है।

    आदि सेवा केन्द्र सिंगल विंडो समाधान केन्द्र के रूप में कार्य करेगी। जिससे ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए विकासखंड एवं जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। सेवा केन्द्रों के माध्यम से जनजातीय वर्ग को शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवासीय पट्टा तथा वन अधिकार पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल है। आदि सेवा केन्द्र केवल सुविधा केन्द्र नहीं है, बल्कि जनजातीय सशक्तिकरण का केन्द्र है, जिसका लक्ष्य 2 अक्टूबर तक सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराना है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : गोधाम योजना

  • राजनांदगांव : गोधाम योजना

     निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशों के संरक्षण हेतु इच्छुक संस्थाओं से 24 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित


    राजनांदगांव । निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशों के संरक्षण हेतु गौधाम योजना अंतर्गत इच्छुक संस्थाओं से 24 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। गौधाम संचालन हेतु इच्छुक स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें पशुधन विकास विभाग राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते है।


    प्रभारी जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव डॉ. तरूण रामटेके ने बताया कि राज्य शासन द्वारा निराश्रित, घुमंतु तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत जब्त गौवंशों के संरक्षण, संर्वधन एवं विस्थापन के लिए गौधाम योजना की शुरूआत की गई है। गौधाम योजना अंतर्गत ऐसी शासकीय भूमि जिसमें सुरक्षित बाड़ा, पशु शेड, पर्याप्त पानी की सुविधा, बिजली तथा हरा चारा उत्पादन हेतु चारागाह की भूमि की सुविधा होगी। उसमें जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग की स्वीकृति उपरांत चयनित संस्था को गोधाम की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की जाएगी। योजना के तहत प्रथम चरण में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम की स्थापना की जाएगी।

    गौधाम के संचालन हेतु चिन्हांकित भूमि के समीप पंजीकृत गौशाला समिति द्वारा सहमति व्यक्त करने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग की क्रियान्वयन समिति द्वारा प्राथमिकता पर लिया जाएगा। इच्छुक स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सहकारी समिति द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में गौधाम संचालन हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करेंगे। परीक्षण उपरांत जिला प्रशासन द्वारा चयनित संस्था का नाम छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग को गोधाम स्थापना अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करेंगी। गोधाम के संचालन हेतु गौसेवा, पशु नस्ल सुधार एवं संचालन के क्षेत्र में संलग्न संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। गौधाम योजना के नियमावली एवं अन्य जानकारी कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

  • राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

    पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर तथा विश्व रैबिज दिवस पर नि:शुल्क मेगा कैम्प का आयोजन 26, 27 एवं 28 सितम्बर को
    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा 26 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर तथा 27 एवं 28 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विश्व रैबिज दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क मेगा कैम्प का आयोजन जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में किया गया है। पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर में उन्नत नस्ल के  बछड़ा-बछिया, गाय, बकरा-बकरी, मुर्गा-मुर्गी का पशु प्रदर्शनी किया जाएगा। साथ ही पशुओं का सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, फीकल एवं यूरिन टेस्ट नि:शुल्क किया जाएगा।

    नि:शुल्क मेगा कैम्प में पालतू श्वान में एंटी रेबीज का टीकाकरण नि:शुल्क कृमिक नाशक दवा, डॉग एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम के तहत नसबंदी ऑपरेशन के साथ ही गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं के लिए भी शिविर में कृमिनाशक औषधि का वितरण होगा। मादा पशुओं में नि:शुल्क गर्भ परीक्षण एवं कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जाएगा। पशु चिकित्सकों द्वारा मादा पशुओं मे बांझ निवारण हेतु नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु पालकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते है। शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. तरूण रामटेके के मोबाइल नंबर 8839367911 पर संपर्क किया जा सकता है।

    इसे भी पढ़े :  राजनांदगांव : पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने विभागीय कार्यों की प्रगति पर मैदानी अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

  • राजनांदगांव : पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने विभागीय कार्यों की प्रगति पर मैदानी अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    – विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर प्लांट स्थापित करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


    राजनांदगांव । सचिव ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डॉ. रोहित यादव ने राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों, जनकल्याणकारी संचालित योजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, प्रबंध निदेशक (वितरण) भीम सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, ईडी ओएण्डएम जेएस नेताम, ईडी राजनांदगांव शिरीष सेलट, सीई (प्रोजेक्ट) एम जामुलकर, एडिशनल सीई मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत शंंकेश्वर कंवर सहित तीनों जिलों के समस्त कार्यपालन एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।


    सचिव ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डॉ. रोहित यादव ने सतत विद्युत व्यवस्था आपूर्ति एवं विद्युत विकास के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने घरों में सोलर संयंत्रों को स्थापित कर प्रत्येक नागरिकों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाने की नितांत आवश्यकता है। साथ ही सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस योजना के तहत सभी परिवारों को केंद्र एवं राज्य से मिलने वाली सब्सिडी एवं जीरो बिजली बिल के बारे में जानकारी देकर उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लेना है। घर-घर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर लोगों को प्रदूषण मुक्त, मुफ्त और निरंतर बिजली देने एवं प्रत्येक उपभोक्ता को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर उनके मासिक खर्चों में भी उल्लेखनीय कमी ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमलों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। इससे उनके कार्यों में गति आएगी एवं समय पर कार्य पूर्ण होंगे। इसके अलावा विद्युत संधारण के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना भी नहीं होगी।


    बैठक में जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि विद्युत विभाग के मैदानी अमलों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए है और इसके लिए कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा भी की जा रही है। सोलर संयंत्र स्थापना में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने पाए, इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल कर लिया जाएगा। प्रबंध निदेशक (वितरण) भीम सिंह कंवर ने विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी लेते हुए आरडीडीएस योजना के तहत कृषि पंप कनेक्शन के लिए फीडर सेफ रोशन के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। तीनों जिलों में स्मार्ट मीटर स्थापित करने हेतु दिए गए लक्ष्य पर बिन्दुवार जानकारी लेते हुए शासकीय विभाग, घरेलु, एवं गैर घरेलू उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर स्थापना को अति शीघ्र पूर्ण करने को कहा। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना, मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना, सुशासन तिहार, कृषि पंप विद्युतीकरण, आरडीएसएस के तहत स्मार्ट मीटर के कार्य, एलटी एचटी लाईन विस्तार की जानकारी वितरण ट्रांसफार्मरों की जानकारी, 33 एवं 11 केव्ही मेंटेनेंस, विद्युत दुर्घटना की जानकारी, डिस्ट्रीब्यूशन एवं एटीएंडसी लॉस, एसेसमेन्ट केस, ट्रांसफार्मर एवं सबस्टेशन मेंटेनेंस, 33 केव्ही लाइन स्तर पर वितरण हानि, एलटी यूनिट में वृद्धि एवं मांग, एचटी एवं एलटी कनेक्शन, बकाया राजस्व राशि वसूली सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने कहा कि बकाया राजस्व वसूली, लाइन लॉस को कम करने एवं कार्यालयीन कार्यों में कोताही नहीं बरती जाए। उपभोक्ता सेवा के दृष्टिगत सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाये रखने हेतु हर संभव प्रयास किए जाए। तीनों जिलो में सतत विद्युत व्यवस्था बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के निदान हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता अभियान में हम सभी को सहभागी बन कर अपने-अपने घर के छतों में सौर संयंत्र स्थापित कर  यह संदेश देना है।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : महिलाओं के स्वास्थ्य व सशक्तिकरण हेतु ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत

  •  मोहला : महिलाओं के स्वास्थ्य व सशक्तिकरण हेतु ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत

    – कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

             मोहला । भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

             जिले में अभियान की शुरुआत कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागढ़े, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राकेश वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा ठाकुर, टीकाकरण अधिकारी डॉ. देवेश ठाकुर एवं सहायक नोडल विष्णु गुप्ता उपस्थित रहे।

            अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत 18 सितम्बर को अंबागढ़ चौकी में वृहत रक्तदान शिविर, 23 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौडीकसा, 24 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर तथा 01 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सास-बहू सम्मेलन, माहवारी पर चर्चा, नारा लेखन, वय वंदन कार्ड निर्माण तथा योगा कार्यक्रम जैसी गतिविधियाँ भी होंगी। 24 से 26 सितम्बर तक पीएमएसएमए के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की जाएगी तथा उच्च जोखिम वाली महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में उपचार किया जाएगा।

           अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, कुपोषण एवं एनीमिया को समाप्त करना तथा समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं नगरीय प्रशासन, ग्राम पंचायतें एवं जनप्रतिनिधि सक्रिय सहयोग होगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने परिवार को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में सहयोग करें।

    – अभियान के तहत होगी विभिन्न गतिविधियां

    अभियान के दौरान महिलाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया एवं अन्य प्रमुख रोगों की जाँच। गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क प्रसवपूर्व जाँच, टीकाकरण एवं परामर्श, बच्चों एवं किशोर किशोरियों का टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों का उपचार शामिल हैं। इसी प्रकार किशोर-किशोरियों हेतु विद्यालयों, आश्रमशालाओं में स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श। माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता एवं नि:शुल्क पैड वितरण। क्षय एवं सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग एवं दवा वितरण। रक्तदान शिविरों का आयोजन। वरिष्ठ नागरिकों एवं विशेष आवश्यकता वाली महिलाओं हेतु आयुष्मान कार्ड/आभा कार्ड का निर्माण। मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार। पोषण हेतु भोजन में तेल, नमक एवं चीनी के संतुलित प्रयोग हेतु लोगों को जागरूक किया जाएगा ।

    इसे भी पढ़े : मोहला : कुपोषण उन्मूलन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल–कलेक्टर तुलिका प्रजापति