• Rajnandgaon: जिला अस्पताल के पास गंदगी का अंबार- मरीजों पर डेंगू-मलेरिया का खतरा

    राजनांदगांव। जिला अस्पताल के पास में बने स्वास्थ्य लाभ केंद्र और बसंतपुर हॉस्पिटल के पास गंदगी और कचरे का ढेर जमा हो गया है। जगह-जगह पानी भरने से यहां मच्छरों की भरमार हो गई है।

    अस्पताल आने वाले मरीज पहले ही बीमारियों से जूझ रहे हैं, ऊपर से इस गंदगी और मच्छरों के बीच उन्हें और खतरे का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि रोजाना यहां गुजरना मुश्किल हो गया है।

    लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में ही ऐसी स्थिति होना बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत सफाई कराने मांग की है।

    कडुवाघुंट के पाठक ने यह फोटो प्रेषित की।

  • Rajnadgaon : डाकघर की स्थापना ने गांव को दी नई पहचान…

    राजनांदगांव, जंगल और पहाड़ों के बीच बसा ग्राम सुड़ियालण्ण्ण्ण्। किसी समय में यहां पहुंच पाना मुश्किल था। मानपुर से परदोनी से बुकमरका के रास्ते बीच में यह गांव पड़ता है।

    इसकी पहचान अब सिर्फ गांव के नाम से नहीं बल्कि यहां के डाकघर से होगी। यहां डाकघर खुल गया है। इसका संचालन फिलहाल झोपड़ी में किया जा रहा है। विभाग ने दो स्टाफ दिए हैं। यहां बमुश्किल एक दर्जन घर होंगेए जो ज्यादातर झोपड़े ही हैं। गांव में अब डाकघर की स्थापना ने इस गांव को नई पहचान दे दी है। बताया गया कि यहां 17 लोगों की कुल आबादी है।

    अब यहां के ग्रामीण को 15 किमी दूर मानपुर तक नहीं जाना पड़ेगा। पैसे निकालनेए जमा करने से लेकर आधार कार्ड लिंक करवाने किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डिजिटल इंडिया मिशन के तहत यह शुरुआत की गई है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बताया कि डाक विभाग के सहयोग से सुड़ियाल में डाक सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस सेवा के लिए पहले ग्रामीणों को 15 किमी दूर मानपुर तक आना पड़ता था। इससे उनका समय व पैसा दोनों ही बचेगा।

  • Rajnadgaon : देवांगन समाज द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, किया लोगो ने कराई फ्री में इलाज…

    राजनांदगांव| शंकरपुर में देवांगन समाज द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीपी, शुगर, हृदय रोग सहित अन्य रोगों की जांच कर विशेषज्ञों ने परामर्श दिया।

    शिविर में डॉ. एचएल मोती रमानी, डॉ. गौरव जैन ने सेवा दी। शिविर के उद्देश्य को लेकर देवांगन समाज के वार्ड इकाई अध्यक्ष डॉ. चंचल देवांगन ने कहा बीपी, शुगर के मरीज बढ़ रहे हैं। इनमें कई मरीजों को पता नहीं होता कि उन्हें बीपी, शुगर है। समय पर बीमारियों का पता लगाने और इलाज करने शिविर आयोजित किया गया।

  • Rajnandgaon: सहपाठियों की हैवानियत – गले में रस्सी बांधकर पंखे से लटक जाने की धमकी, कॉपियां चोरी और बिस्तर में मिट्टी डालकर किया टॉर्चर

    पिता ने एसडीएम को लिखी चिट्ठी, कहा बेटे को मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताडित

    राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के एक आवासीय विद्यालय में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले स्पेशल चाइल्ड बच्चे के साथ सहपाठियों द्वारा अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने एसडीएम और तहसीलदार को शिकायत देकर बताया कि कुछ सीनियर छात्र उसके बेटे को गले में रस्सी बांधकर पंखे से लटक जाने की धमकी दे रहे थे, अन्यथा गला दबाकर मारने की बात कह रहे थे।

    पिता का आरोप है कि सहपाठियों ने बेटे की कॉपियां चोरी कीं, बिस्तर पर पानी और मिट्टी डाली, थाली और गिलास बाहर फेंके, यहां तक कि उसका गला भी दबाया गया। डराने के लिए कहा गया कि अगर घर या शिक्षक को बताया तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। यह भी बताया कि जब केयरटेकर ने हस्तक्षेप किया तब बच्चे के गले से रस्सी निकाली गई।

    पिता ने कहा कि बेटा ब्लॉक का टॉपर रहा है और हाल ही के टेस्ट में 80 बच्चों में चौथा स्थान पाया। गंभीर बीमारी के कारण उसकी एक आंख निकलनी पड़ी और दूसरी आंख से आंशिक दृष्टि प्राप्त है, इसके बावजूद वह पढ़ाई में लगातार अव्वल रहा है।

    एसडीएम एम. भार्गव ने बताया कि पालक की लिखित शिकायत मिलने के बाद विद्यालय प्राचार्य को तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढे: Rajnandgaon: गांव में मारपीट के बाद युवक की मौत, दो नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज

  • Rajnadgaon : सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम में नवरात्र की तैयारी अंतिम चरण में…

    राजनांदगांव, मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम में नवरात्र की तैयारी अंतिम चरण में है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच नवरात्र पर्व मनाया जाएगा। ज्योति प्रज्वलनए हवनए पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर को स्वांसए दमा अस्थमा पीडि़तों को जड़ी.बूटी युक्त खीर प्रसाद का निरूशुल्क वितरण किया जाएगा। संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया रोज देवी.देवताओं की विधि विधान से पूजा.अर्चना होगी। 22 सितंबर को अविभाज्य मुहूर्त 11ण्36 से 12ण्24 के मध्य गौरी गणेश नवग्रह स्थापनाए गुरु पूजन के बाद माई ज्योत व गुरु ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ ही मातारानी और भोलेनाथ की आरती की जाएगी।

    श्रद्धालु ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करेंगे। 26 को ललिता पंचमी पर मां पाताल भैरवी सहित मां राज राजेश्वरीए त्रिपुर सुंदरीए दस महाविद्याए भगवान पातालेश्वर महादेव सहित द्वादश ज्योतिलिंर्गोंए हनुमान जीए गणेश जी व भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। महाअष्टमी हवन 30 को व ज्योति कलश विसर्जन 1 अक्टूबर को होगा। इस बार नवरात्र 10 दिनों की पड़ने के कारण महाअष्टमी हवन 30 सितंबर को व दुर्गा नवमी 1 अक्टूबर को आयोजित है। संस्था द्वारा श्रीयंत्र पर आधारित यज्ञ शाला में महाअष्टमी हवन 30 सितम्बर को शाम 6 बजे से एवं ज्योति कलश विसर्जन 1 अक्टूबर को मंदिर समिति व श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाएगा। दुर्गा नवमी पर 10ण्30 बजे से कुंवारी कन्या भोजनए महाआरतीए ज्योति कलश विसर्जन किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष राजेश मारुए उपाध्यक्ष दीपक जोशीए सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ष्गन्नूष्ए कोषाध्यक्ष नीलम जैनए महंत गोविंद दासए महेन्द्र लुनियाए दामोदर अग्रवालए कमलेश सिमनकरए संतोष खंडेलवालए सूरज जोशीए आलोक जोशीए लीलाधर सिंहए बलविंदर सिंह भाटियाए कुलबीर छाबड़ाए संजय खंडेलवालए योगेन्द्र पांडेए मनीष परमार तैयारी में जुटे है।

  • Rajnandgaon: गांव में मारपीट के बाद युवक की मौत, दो नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज

    राजनांदगांव। थाना लालबाग अंतर्गत पुलिस चौकी तुमडीबोड क्षेत्र के ग्राम दीवानभेड़ी में आपसी विवाद के चलते घनश्याम साहू (34) की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई चंद्रशेखर साहू ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की सुबह उसे गांव वालों से सूचना मिली कि उसके भाई को कुछ लोग मार रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो घनश्याम गंभीर रूप से घायल अवस्था में ग्राम पंचायत के पास पड़ा था।

    चंद्रशेखर ने बताया कि घनश्याम ने होश में आने पर बताया कि गुरैल रखने को लेकर गांव के फूलसिंग साहू, राहुल यादव और अन्य लोगों ने हाथ, मुक्के, लात और डंडों से उसकी पिटाई की। सिर, हाथ, पैरों और पीठ पर गंभीर चोटें आने से घनश्याम की मौत हो गई। पुलिस ने चंद्रशेखर की रिपोर्ट पर फूलसिंग साहू, राहुल यादव व अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

    यह भी पढे: Rajnadgaon :भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन करते समय डुबा युवक…

  • Rajnandgaon: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते युवक पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

    राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने गठुला नाला पुलिया के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर मदहोश पड़े एक युवक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की शाम मुखबिर की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक शत्रुहन टंडन ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। वहां एक युवक शराब के नशे में पाया गया, जिसने अपना नाम शिवकुमार (27 वर्ष), निवासी अढाईकाठा अंबागढ़ चौकी, हाल रामनगर ओपी चिखली बताया।

    गवाहों के सामने आरोपी के मुंह से शराब की गंध आने की पुष्टि होने पर आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। शिवकुमार को विधिवत गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

    सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते युवक पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

    राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने बजरंग नगर मोड़, मोहारा के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर राहगीरों में क्षोभ उत्पन्न करने वाले युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पेट्रोलिंग टीम गवाहों उज्ज्वल रजक और जयप्रकाश रावटे के साथ मौके पर पहुंची। वहां एक युवक शराब पीते मिला जिसने अपना नाम कीर्तन यादव (30 वर्ष), निवासी ग्राम बाकल थाना बसंतपुर बताया। पुलिस को देखते ही उसने शराब की खाली शीशी, डिस्पोजल गिलास और चखना नाली में फेंक दिया। गवाहों ने आरोपी के मुंह से शराब की गंध आने की पुष्टि की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने से मुचलके पर छोड़ दिया गया और प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

  • Rajnadgaon :भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन करते समय डुबा युवक…

    डोंगरगांव, ग्राम अरजकुंड में गुरुवार को शाम 5 बजे ग्राम के तालाब में भगवान विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन करते समय बोधन पटेल 35 वर्ष डूब गया था। शाम होने के कारण तलाशी कार्य नहीं हो पाई थी।

    जिसे शुक्रवार को सुबह गोताखोरों ने एक घंटे में शव को ढूंढ निकाला। मृतक बोधन के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। बोधन के एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक का अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया गया।

  • Rajnandgaoon: कलेक्टोरेट परिसर से दिनदहाड़े बुलेट बाइक चोरी

    राजनांदगांव। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी की बुलेट क्लासिक 350 बाइक अज्ञात चोर ले उड़ा। कर्मचारी ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह लगभग 10 से 10.15 बजे के बीच अपनी सिल्वर कलर की बुलेट (क्रमांक CG 08 AH 6086) को कलेक्टोरेट कार्यालय के पिछले गेट के पास खड़ी कर अंदर अपने शासकीय कार्य हेतु गया था।

    दोपहर करीब 1.30 बजे भोजन अवकाश के समय जब वह वाहन के पास लौटा तो बाइक गायब थी। आसपास खोजबीन और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। जिसकी कीमत लगभग 95 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढे: Rajnandgaon: पेट्रोल पंप के पास शराब पीते युवक पर आबकारी एक्ट के तहत मामला

  • Rajnandgaon: पेट्रोल पंप के पास शराब पीते युवक पर आबकारी एक्ट के तहत मामला

    राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने गठुला नाला पेट्रोल पंप के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर 19 सितंबर की रात लगभग 7.10 बजे मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देख युवक ने शराब की बोतल और डिस्पोजल नाले में फेंक दी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

    आरोपी की पहचान 27 वर्षीय बेदराम साहू, निवासी सृष्टि कॉलोनी बसंतपुर वार्ड नंबर 2, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई। गवाहों के सामने आरोपी के मुंह से शराब की गंध आने की पुष्टि के बाद आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत मामला दर्ज किया गया। जुर्म जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को मुचलके पर रिहा किया गया।

    यह भी पढे: Rajnandgaon: दामाद पर शराब के नशे में मारपीट का मामला दर्ज

  • Rajnandgaon: दामाद पर शराब के नशे में मारपीट का मामला दर्ज

    राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली में ग्राम तिलई निवासी 55 वर्षीय उमा बाई देवांगन ने अपने दामाद तारकेश्वर सिंह राजपूत के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। उमा बाई के अनुसार 18 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे तारकेश्वर शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी नेमा के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उनका गला दबा दिया, जिससे उनके बाएं हाथ और गर्दन में चोटें आईं।

    पड़ोसी गोपाल साहू और शंकर देवांगन ने बीच-बचाव किया। उमा बाई ने बताया कि घटना के बाद परिवार से सलाह लेने में समय लगने के कारण रिपोर्ट देर से दर्ज कराई। पुलिस ने तारकेश्वर सिंह राजपूत के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

  • मोहला : कलेक्टर प्रजापति ने पीएम आवास निर्माण एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

    – राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें युवाओं का किया उत्साहवर्धन

    – विकासखंड मोहला के ग्राम सांगली एवं मडिय़ानवाड़वी पहुंची कलेक्टर, हितग्राहियों से की चर्चा

              मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज विकासखंड मोहला के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे पीएम आवास के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे ग्राम सांगली एवं मडिय़ानवाड़वी पहुचें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


            कलेक्टर प्रजापति ने युवा राजमिस्त्री प्रशिक्षार्थियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री कार्य एक महत्वपूर्ण एवं स्थायी रोजगार का माध्यम है। जिसकी मांग हमेशा छोटे से लेकर बड़े निर्माण कार्यों में बनी रहती है। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को टाइल्स फिटिंग जैसे अन्य कार्यों में कौशल के साथ निपुर्णता लाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होनें कहा निर्माण में स्थानीय के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी काफी रोजगार के अवसर है, जिससे बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।


           कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांगली एवं मडिय़ानवाड़वी में लगे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर कार्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सुवरबोड़ के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती झेलो बाई से निर्माणाधीन आवास के संबंध में चर्चा करते हुए कार्य गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सोसायटी में धान बेचने के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य

  • राजनांदगांव : सोसायटी में धान बेचने के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य

    – किसानों से 30 सितम्बर तक पंजीयन कराकर किसान कार्ड बनवाने की अपील


    राजनांदगांव । राज्य शासन द्वारा धान खरीदी खरीफ 2025-26 के लिए एग्री स्टेक प्रोजेक्ट अंतर्गत एग्री स्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन को सभी किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत जिले के सभी किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किया जाएगा, जिससे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय पारदर्शिता के साथ आसानी से कर पायेंगे। एग्री स्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। फसल बीमा कराने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त प्राप्त करने के लिए पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है।

    कृषकों को निर्धारित समय-सीमा 30 सितम्बर 2025 तक एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। अन्यथा फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि एवं धान विक्रय का लाभ किसानों को प्राप्त नहीं होगा। एग्री स्टेक पोर्टल पर किसान स्वयं पंजीयन कर सकते हैं अथवा अपने क्षेत्र के सहकारी समिति अथवा निकटतम लोक सेवा केन्द्र में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान को अपने सभी कृषि भूमि का बी-1 पुस्तिका आधार कार्ड और आधार में लिंक मोबाईल नम्बर (जिसमें आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त होगा) की आवश्यकता होगी।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का किया आकस्मिक निरीक्षण

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में 30 सितम्बर तक पंजीयन कराना अनिवार्य
    – गिरदावरी कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शेष किसानों संपर्क कर शीघ्र एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा।

    उन्होंने कहा कि सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए 30 सितम्बर 2025 तक समय-सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही गिरदावरी कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से किसानों को फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि एवं धान विक्रय का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके लिए अनिवार्य रूप से किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

  • राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके तहत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 3 मकान आंशिक क्षति होने पर 12 हजार रूपए, अतिवृष्टि से मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, नदी के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा अतिवृष्टि से 41 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 64 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 6 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 7 लााख 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 9 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 6 मकान आंशिक क्षति होने पर 39 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 30 कपड़ा व बर्तन आंशिक क्षति होने पर 75 हजार रूपए, आग से जलने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : बाढ़ आपदा पर रानी सागर में मॉकड्रिल का आयोजन 25 सितम्बर को

  • राजनांदगांव : बाढ़ आपदा पर रानी सागर में मॉकड्रिल का आयोजन 25 सितम्बर को

    राजनांदगांव 19 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में बाढ़ आपदा पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉकड्रिल का आयोजन आपदा प्रबंधन की तैयारी को परखने तथा नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही यह आयोजन केवल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है।

    नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखने तथा घबराने से बचने, अफवाहों से बचने तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करने एवं मॉकड्रिल में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही नागरिकों से मॉकड्रिल को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा

  • राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा

    – दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखंड के 110 ग्रामों के दिव्यांगजनों के घर पहुंचकर दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी
    – जनपद पंचायतों में 20 से 28 सितम्बर तक दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन


    राजनांदगांव । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए दिव्यांगजन सेवा रथ को कलेक्टोरेट परिसर से रवाना किया गया। दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखंड के 110 ग्रामों के दिव्यांगजनों के घर पहुंचकर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय टीम द्वारा दिव्यांगजनों के संबंध में 21 तरह के दिव्यांगता के पहचान हेतु 21 बिन्दुओं पर जानकारी एकत्रित की जा रही है।


    समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत 20 से 28 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायतों में दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 20 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 26 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगांव, 27 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं 28 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव में दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नवीन आधार कार्ड, आधार कार्ड सुधार, आयुष्मान कार्ड, परिवहन पास, अतिरिक्त राशन हेतु नाम जुड़वाना, दिव्यांगजन पेंशन हेतु नवीन आवेदन, दिव्यांग पेंशन सुधार कार्य, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन आवेदन, सहायक उपकरण आंकलन एवं चिन्हांकन, कृत्रिम अंग आंकलन एवं मापन सहित अन्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दिव्यांगजन सेवा शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : कलेक्टर

  • राजनांदगांव : शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : कलेक्टर

    – जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और आईबी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
    – शासन द्वारा श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए संचालित की जा रही बेहतरीन योजनाएं


    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और आईबी गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में आईबी ग्रुप के कार्पोरेट ऑफिस इंदामारा में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर में जिले के औद्योगिक क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 800 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने श्रमिकों का रूटीन हेल्थ चेकअप, रक्तचाप और शुगर जांच और एएसजी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा आंखों की जांच करके श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां वितरित कर सुविधा भी प्रदान की।


    अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जंयती के अवसर पर जिला प्रशासन और एबीस ग्रुप द्वारा बहुत अच्छी पहल करते हुए श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के साथ दवाईयां भी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एबीस गु्रप द्वारा रोजगार का साधन उपलब्ध कराया गया है। एबीस ग्रुप ने रोजगार के साथ सोशल वेलफेयर से लेकर मजदूरों के सुख-सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर कार्य किया है।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव और सेवा पखवाड़ा के तहत आज श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतरीन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने श्रमिक स्वास्थ्य शिविर में सभी श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने कहा। इसके साथ ही नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रायपुर के नामांकित अस्पतालों के डॉक्टर के माध्यम से श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों को कार्य करते समय आवश्यक सेफ्टी केयर का पालन करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच के बाद फालोअप करना बहुत जरूरी है। किसी मजदूर के स्वास्थ्य जांच के बाद स्वास्थ्य समस्या की पहचान होने पर उसके पूर्ण स्वस्थ होने तक फालोअप करने कहा। कलेक्टर ने श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की मेडिकल रिपोर्ट को ऑनलाईन रखने कहा, ताकि भविष्य में किसी श्रमिक को आवश्यकता पडऩे पर पुरानी जांच के अनुसार उन्हें त्वरित उपचार मिल सके।


    एमडी आईबी ग्रुप बहादुर अली ने कहा कि 40 वर्ष पहले से लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन प्रोड्क्ट बनाना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि राज्य शासन और जिला प्रशासन स्वास्थ्य के प्रति चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में जांच के साथ उसका पालन करना बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई और हाईजिन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसका पालन करने से आयु लंबी होगी। कार्यक्रम में उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा डीपी मर्सकोले, श्रम पदाधिकारी संजय सिंह और ईएसआई औषधालय राजनांदगांव से प्रभारी डॉ. पीके ठाकुर उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों को ई-केवायसी एक्स  कार्य निर्धारित समय-सीमा तक पूरा करने के दिए निर्देश

  • रायपुर : प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेगें विकास की राह: मुख्यमंत्री

    बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम के आयोजन से लोगों में बढ़ा सरकार के प्रति विश्वास

    प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के संकल्प को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है काम 

    रायपुर, 19 सितंबर 2025

    बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम के आयोजन से लोगों में बढ़ा सरकार के प्रति विश्वास

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरूवार को सुदर्शन चौनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त कर लोगों का विश्वास जीतना और विकास की दिशा में आगे बढ़ना हमारी सरकारी की प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस उद्देश्य को धरातल पर लाने के लिए नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का कार्य कर रही है। अब तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 327 गांव आबाद हो चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। नक्सलियों की गतिविधियों से निर्दाेष लोगों की मौत हो रहीं थी, आम लोगों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है। हमारी सरकार ने नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। सरकार बनने के बाद ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन कर नक्सलवाद को समाप्त करने प्रयास जारी है। 

    विकसित भारत के संकल्प के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा पूरा  

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित भारत के रुप में खड़ा करना है। यह संकल्प सबकी सहभागी से पूरा हो और इस संकल्प को पूरा करनेे केन्द्र और राज्य सरकार का निंरतर कार्य कर रही है। एक नया भारत का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ ही विकसित अंजोर विजन (छत्तीगढ़ विजन) डॉक्यूमेंट 2047  तैयार कर राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सभी को विकसित छत्तीसगढ बनाने में सहयोग करना चाहिए। 

    बस्तर के आदिवासियों को देश-दुनिया से जोड़कर दिखाया जा रहा है विकास की राह 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जा रहा है, ताकि शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। वनांचल में तेंदूपत्ता खरीदने का कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ ही बस्तर के लोगों में नक्सलवादी विचारधारा को जागरूक करने एवं विकास की धारा में जोड़ने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक व बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार लोग शामिल होकर यह साबित किए हैं कि वे विकास की मार्ग पर आगे बढना चाहते हैं। 

    जापान और कोरिया के लगभग 150 उद्यमी से हुआ संपर्क 
    आगामी में 6-7 माह में छत्तीसगढ़ में 7 लाख करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव 

    मुख्यमंत्री ने अपने विदेश यात्रा को लेकर बताया कि हमारी यात्रा सफल रही जापान और कोरिया में देश का पवेलियन लगा था, हमें 24 से 31 अगस्त तक का समय मिला था जहां सभी क्षेत्र की कला को प्रदर्शित किया गया। उन्होेंने बताया कि प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए विदेश उद्योगपतियों को आमंत्रित किए हैं। नई उद्योग नीति के संबंध में भी जानकारी दिए गए हैं।  नई उद्योग नीति में रोजगार को शामिल किया गया है।

     जापान और कोरिया के लगभग 150 उद्यमी से संपर्क हुआ

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। यहां नैसर्गिक संपदा है, आयुर्वेदिक के लिए हर्बल प्लांट के हिसाब से देखा जाए तो यहां 44 प्रतिशत वन है। उन्होंने दूरस्थ वनांचलों में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में कफी विकास हुआ है। प्रदेश में वर्तमान में 15 मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, एन आई टी, आई आई एम, नेशनल ला यूनिवर्सिटी सहित उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना की गई है स

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के योगदान से यहां एम्स की भी स्थापना हुई है। अब स्वास्थ्य के लिहाज से यहां के लोगों को प्रदेश से बाहर जाना नहीं पड़ेगा। वहीं यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 18 स्थानीय बोली भाषा में पाठ्य पुस्तक बनाकर छात्रों को उपलब्ध करा रहे हैं।

    गायों को लावारिस ना छोड़ें, गौवंश की रक्षा करना हम सब का दायित्व गोचर भूमि में अवैध कब्जा को हटाने सख्ती से कार्यवाही 

    मुख्यमंत्री श्री साय ने लोगों को आग्रह करते हुए कहा कि आज गाय सड़क पर विचरण कर रहीं हैं, हमें गायों को लावारिस नहीं छोड़ना चाहिए। लावारिस जानवरों के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। गौवंश की रक्षा का दायित्व हम सभी का है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में गोचर भूमि में अवैध कब्जा को हटाने का कार्य सरकार करती है। कहीं भी अवैध कब्जा की शिकायत प्राप्त हुआ होगा तो सरकार उसे खाली कराएगी।

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों को ई-केवायसी एक्स  कार्य निर्धारित समय-सीमा तक पूरा करने के दिए निर्देश

    – शासकीय कर्मचारियों को 30 सितम्बर तक करना होगा ई-केवायसी
    – ई-केवायसी नहीं करने पर वेतन भुगतान में होगी दिक्कत


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों को ई-केवायसी एक्स कार्य निर्धारित समय-सीमा 30 सितम्बर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए है।


    उल्लेखनीय है कि ई-केवायसी नहीं होने पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में दिक्कत आयेगी। इस संबंध में कोषालय शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार सभी शासकीय सेवकों को एम्पलाई कॉर्नर एप अथवा एम्पलाई कॉर्नर पोर्टल के माध्यम से अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए विभाग द्वारा मानक प्रक्रिया भी जारी की गई है। निर्देश में कहा गया है कि जिन शासकीय सेवकों का ई-केवायसी पहले किया जा चुका है, उनका विवरण आधार एवं समग्र पोर्टल से चेक कर लॉगिन द्वारा सत्यापित किया जायेगा। वहीं जिनका केवायसी लंबित है, उन्हें तत्काल यह प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : जिले में आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ, आदि कर्मयोगी अभियान को मिलेगी गति