• Rajnandgaon: पंजवानी 25 वीं बार बने दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष



    राजनांदगांव। श्रीकृष्ण नव दुर्गा उत्सव समिति चौखडिय़ा पारा वार्ड नं. 41 में सिंधी धर्मशाला के पीछे शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गोत्सव हेतु आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें वार्ड के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता अशोक पंजावनी को 25वीं बार समिति का अध्यक्ष चुना गया।


    श्री पंजवानी हर वर्ष पूरी ईमानदारी से लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्हें सर्वसम्मति से 2५वीं बार अध्यक्ष चुना गया। पंजवानी ने कहा कि जब तक माँ दुर्गा मुझे शक्ति देंगी, तब तक मै सेवा करता रहूंगा। मैं माता दुर्गा से यह प्रार्थना करूंगा कि संस्कारधानी और छत्तीसगढ़वासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। समिति के पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं- अध्यक्ष अशोक पंजवानी, उपाध्यक्ष- रवि सोनी, कोषाध्यक्ष-नरेश कुमार यादव, सचिव- पूरन लाल साहू, सहसचिव- कीर्तन यादव एवं सदस्यगण व समस्त चौखडिय़ा पारावासी।

  • CG- यूथ कांग्रेस और NSUI नेताओं पर FIR, SSP से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    रायपुर 20 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस और NSUI के नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रायपुर पुलिस ने हाल ही में हुए अलग-अलग प्रदर्शनों को लेकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें यूथ कांग्रेस नेता भावेश शुक्ला, NSUI नेता प्रशांत गोस्वामी और अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन प्रदर्शनों के दौरान सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धारा-144 का उल्लंघन करने जैसी घटनाएं हुई थीं।

    यूथ कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले खेल संचालनालय में कथित घोटालों के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग के कामकाज में अनियमितताओं की जांच की मांग की थी। पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती मानते हुए मामला दर्ज कर लिया।

    इसी मुद्दे को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल SSP कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने FIR को वापस लेने और पुलिस कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विपक्ष की भूमिका निभाना लोकतांत्रिक अधिकार है और इस तरह की पुलिस कार्रवाई आंदोलन की आवाज दबाने की कोशिश है।

    प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल रहे। उन्होंने SSP से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया था, ऐसे में नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करना उचित नहीं है। कांग्रेस ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर FIR वापस नहीं ली गई, तो पार्टी राज्यभर में आंदोलन को तेज करेगी।

    यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “खेल संचालनालय में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करना हमारा कर्तव्य था। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर FIR दर्ज करना लोकतंत्र के खिलाफ है। हम इस लड़ाई को सड़कों से विधानसभा तक ले जाएंगे।”

  • राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई : दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8 किलो गांजा जब्त

    राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने ओडिशा से राजनांदगांव गांजा लेकर आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पार्रीकला मोड़ यात्री प्रतिक्षालय के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भरत पाणीग्रही (48) और राधेश्याम पाणीग्रही (20), निवासी जिला बालांगीर, उड़ीसा के रूप में हुई। आरोपियों के पिट्ठू बैग से 4 पैकेट गांजा मिला। पूछताछ में दोनों ने उड़ीसा से गांजा लाकर राजनांदगांव में बेचने की बात कबूल की।

    अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन के निर्देशन तथा थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें : Rajnandgaon: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

  • Rajnandgaon: रामनगर कैलाश नगर में खड़ी कार में तोड़फोड़

    राजनांदगांव। रामनगर कैलाश नगर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों ने सड़क पर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना में कार का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

    मालिक ने जताई नाराजगी, पुलिस में शिकायत

    पीड़ित कार मालिक याकूब अली ने बताया कि उनकी कार को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया है। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: नाती को गुलैल मारने की बात पर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • Rajnandgaon: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

    राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने आदर्श चौक के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की है।

    पुलिस को 19 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक युवक चाकू लहराकर आम जनता को डरा रहा है। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी श्रेयांस तिवारी (19 वर्ष), निवासी बुधवारी पारा रोड डोंगरगढ़ को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट सहित अन्य प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    डोंगरगढ़ पुलिस की सख्ती : बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर डोंगरगढ़ पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी आरोपी पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Rajnandgaon: नाती को गुलैल मारने की बात पर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानभेड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते घनश्याम साहू की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में दर्ज प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    मामला 19 सितंबर का है, जब पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू को फूलबाई साहू, फूलसिंग साहू और राहुल यादव ने इस आरोप में मारपीट की कि वह उनके नाती को गुलैल से मार रहा था। लाठी-डंडे और हाथ-पैर से हुई पिटाई में घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई जांच में साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 434/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस. दर्ज किया गया। 20 सितंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    आरोपियों के नाम

    01. फूलबाई पति फूलसिंग साहू उम्र 65 वर्ष,

    02.फूल सिंग साहू स्व कृपा राम साहू उम्र लगभग 70 वर्ष,

    03.राहुल यादव पिता स्व0 मेघनाथ यादव उम्र 25 वर्ष साकिनान दीवानभेडी पुलिस चौकी तुमडीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनादगांव

    यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप आईडी !

  • Rajnandgaon: निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप आईडी !

    राजनांदगांव। शहर में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी व्हाट्सऐप आईडी बना ली है, साथ ही उसमें आयुक्त का फोटो भी लगाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस आईडी से भेजे जा रहे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और न ही उसका कोई रिप्लाई करें।

    *लोगों से सतर्क रहने की अपील*

    अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की फर्जी आईडी बनाकर ठग अक्सर पैसे या अन्य लाभ लेने की कोशिश करते हैं। आमजन से अपील है कि यदि इस प्रकार का कोई संदेश प्राप्त होता है तो तत्काल संबंधित अधिकारियों या साइबर सेल को सूचित करें।

  • CG : तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रही छात्र को मारी टक्कर, छात्र घायल…

    बिलासपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्रा घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा पैदल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पहले छात्रा को चपेट में लिया। फिर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग निकला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। बहतराई रामायण चौक में रहने वाले दीनू साहू किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी वर्षा साहू स्कूल जा रही थी। छात्रा बहतराई अटल चौक के पास पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा के पैर और चेहरे में चोटे आई और वो खून से लथपथ होकर घायल हो गई।

    छात्रा को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे के बाद कार का ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी दीनू को दी। तब वे अपने बड़े भाई दुर्गेश और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। जिस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

  • Rajnandgaon : छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा…

    राजनांदगांव, को छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ स्टेट पवार कंपनी पंजीयन क्रमांक 722 ने क्षेत्रीय कार्यालय कार्यपालक निदेशक राजनांदगांव को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    जिसमें प्रथम चरण में 19/09/2025 को ज्ञापन सौंपा गया।दूसरे चरण में 01अक्टूबर 2025 को एक दिन की सामूहिक अवकाश 02अक्टूबर 2025 गांधी जयंती में अतिरिक्त ड्यूटी का बहिष्कार।तीसरे चरण में 09अक्टूबर 2025 विद्युत सेवा भवन रायपुर में आमसभा व गेट मीटिंग।चतुर्थ चरण 18/10/2025 से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल।

  • CG : महिला के साथ दुष्कर्म के बाद खेत में फेका शव…

    दुर्ग। जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम दामोदा में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 35 से 37 वर्ष बताई जा रही हैए लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    जानकारी के अनुसारए ग्रामीणों ने खेत के पास महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ;थ्ैस्द्ध की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस आस.पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैए ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • CG : होटल में 15 किलो 100 ग्राम गांजा पकडाया…

    रायपुर। होटल के कमरे से गांजा बरामद किया गया है, इस मामले में 2 महिला और 1 पुरुष तस्कर गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नहरपारा स्थित एक होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति रूके है, जो अपने पास गांजा रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल में जाकर मुखबीर द्वारा बताये कमरे को खुलवाया गया, कमरे में 02 पुरूष एवं 03 महिला उपस्थित थे। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम जितेन्द्र कश्यप, अस्मिता विजय ठाकुर एवं अम्बिका विजय परमार होना बताया तथा 01 बालक व 01 बालिका थे, जो विधि के साथ संघर्षरत है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें अलग – अलग बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

    जिस पर आरोपी जितेन्द्र कश्यप, अस्मिता विजय ठाकुर एवं अम्बिका विजय परमार तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक व 01 बालिका सहित कुल 05 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 किलो 100 ग्राम गांजा जुमला किमती 1,50,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 242/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार 01. जितेन्द्र कश्यप पिता ओमपाल कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम सादलपुर राजगढ़ थाना सादलपुर राजगढ़ जिला चुरू (राजस्थान)। 02. अस्मिता विजय ठाकुर पति स्व0 विजय ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी चौरा विस्तार ठाकुर वास चौक कोलौवडा सेक्टर 28 थाना पेथापुर जिला गांधीनगर (गुजरात)। 03. अम्बिका विजय परमार पति विजय परमार उम्र 45 वर्ष निवासी मोड़ासा थाना टिनटोई जिला अरोली अहमदाबाद (गुजरात)। 04. विधि के साथ संघर्षरत.

  • CG : घर घूसकर दुष्कर्म करने की कोशिश पीडिता ने कि रिपोर्ट दर्ज…

    कांकेर। रेप की कोशिश मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 19.09.2025 के शाम 07.00 बजे मैं अपने घर में थी और घर का काम कर रही थी गेट खुला था तब मुझसे मनोज मण्डावी पिता स्व.धरमु राम मण्डावी निवासी संजयनगर जिला कांकेर ने मेरी लज्जा भंग करते हुये छेड़खानी करने लगा।

    जिस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांकः-348/2025 धारा-74, 75, 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया उक्त आरोपी मनोज मण्डावी पिता स्व.धरमु राम मण्डावी निवासी संजयनगर को पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया।

    सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि भूनेश्वरी भगत,आरक्षक श्रवण ठाकुर, पुरन लाल साहू का अहम भूमिका रहा है।

  • Rajnadgaon : 4 दिन में 2 घरो में चोरी…

    राजनांदगांव। जिले में 3.4 दिन के अंदर 5 जगह चोरी हुई है। 19 सितंबर की रात ब्लू डायमंड सिटी कॉलोनी में डॉण् प्रकाश भालेराव के मकान से चोर 30 हजार रुपए नगद और 70 हजार रुपए के जेवरात ले गए। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

    इसी कॉलोनी से चोर बैंक प्रबंधक चंद्रप्रकाश देशमुख और राजेश करडे की बाइक भी ले गए। बताया जा रहा है वारदात के समय मकान में कोई नहीं था। वहींए 2 दिन पहले घड़ी दुकान और मेडिकल शॉप में भी चोरी हुई थी। बसंतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ मानव मंदिर चौक पर मंगलवार ;16 सितंबरद्ध की रात चोरों ने नरेश वॉच और गणेश मेडिकल स्टोर में भी चोरी की थी। नरेश वॉच की दुकान 18 सितंबर को बंद थी। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। इस मामले में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

  • Rajnadgaon : 26 हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया…

    राजनांदगांव, देश के प्रत्येक परिवार के सिर पर पक्की छत हो इस सोच को साकार करने प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
    क्रियान्वयन की इस कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल मोर मकान मोर आस योजना के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया।

    प्राप्त आवेदनों में पात्र हितग्राहियों को महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर 18 सितम्बर को नगर निगम सभागृह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा सहित टोपेन्द्र सिंह, राजेश जैन रानू, शैकी बग्गा, डीलेश्वर साहू, आलोक श्रोत्री, विजय राय, मदन यादव, वसीम खान, राकेश नंदे, हितेश ठाकुर की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से 26 पात्र हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। पूर्व में 191 पात्र ंिहतग्राहियों को आवास आबंटन कर योजना का लाभ दिया गया है।
    इस अवसर पर आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में 19, रेवाडीह में निर्माणाधीन 258 अपूर्ण आवास में 7 इस प्रकार कुुल 26 हितग्राही के स्वयं के आवास का सपना साकार हुआ। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को 15 दिन के कार्य दिवस में आवास आबंटन पत्र दिया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राही जो इस लाटरी में शामिल नहीं हो पाए उन्हें राशि जमा उपरांत पुन: लाटरी कर आवास का आबंटन किया जाएगा। इस अवसर पर योजना के सीएलटीसी ललित मानकर, सोनम पालिया, अभिनव शुक्ला तथा विभागीय लिपिक राजेन्द्र रामटेके एवं देव हाथीबेथ सहित हितग्राही उपस्थित थे।

  • Rajnadgaon : शराब तस्करी 5 आरोपी गिरफ्तार 1 वर्ष का कारावास…

    राजनांदगांव, मध्यप्रदेश राज्य से 45 पेटी शराब की तस्करी करने वाले 5 आरोपियों को न्यायालय ने एक वर्ष का कारावास से दंडित किया। आरोपियों से पुलिस ने 45 पेटी शराब, 5 नग मोबाइल और दो वाहन जब्त किया था।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी 2025 को ग्राम कुम्हडाटोला जाने वाले मार्ग से मध्यप्रदेश राज्य से दो वाहनों से भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते आ रहा है कि मुखबिर की सूचना पर विधिवत कार्रवाई करते ग्राम कुम्हडाटोला जाने वाले मार्ग गोविंद्र वर्मा बोर प्लांट के पास आरोपी राजेश तागड़े 25 साल निवासी शारदा पारा तालाब भिलाई, ईश्वर साहू 30 साल निवासी ग्राम अछोली डोंगरगढ़, रौवन ताम्रकर 37 साल निवासी ग्राम शिवपारा दुर्ग, सोहेल मिन्नी 23 साल निवासी ग्राम ठेलाबाड़ी दुर्ग, ऋषिकेश हटिले 24 साल निवासी ग्राम उरला दुर्ग को डीआई वाहन में 35 पेटी गोवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब एवं विसटा कार में 10 पेटी देशी मदिरा शराब मिला। कुल 45 पेटी गोवा/अंग्रेजी शराब परिवहन करते पकड़ा गया।

    आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ में नॉन ड्यूटी पेड शराब का अवैध रूप से मध्यप्रदेश राज्य निर्मित शराब तस्करी करना पाए जाने से आरोपियों से 35 पेटी गोवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब मप्र राज्य निर्मित एवं 10 पेटी देशी प्लेन मदिरा शराब मप्र राज्य निर्मित कुल 45 पेटी कीमती 2 लाख 36 हजार 250 रुपए एवं 2 वाहन व 5 नग मोबाइल सहित कुल कीमती 14 लाख 62 हजार 250 रुपए को जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमाक. 46/2025 धारा-34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर मान. में ज्यु. रिमांड पर भेजा गया है। मा.न्यायालय में धारा-335 बीएनएसएस के तहत फरारी में 27 मार्च 2025 को पेश किया गया है।

  • Rajnadgaon : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास जुर्माना….

    राजनांदगांव, अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) राजनांदगांव पीठासीन न्यायाधीश ओमप्रकाश साहू द्वारा कुकर्म के आरोपी को सश्रम कारावास की सजा दी गई है।

    थाना सोमनी अंतर्गत निवासी 18 वर्षीय अभियुक्त एवन सेन को दोषी पाया गया है। भादसं की धारा 376 (3) अधिनियम की धारा 4 (2) के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 10 हजार अर्थदंड अदा न करने पर 2 माह सश्रम कारावास की सजा दी गई है। विशेष लोक अभियोजक प्रिया कांकरिया ने शासन की ओर से पैरवी करने की। उन्होंने बताया माह अप्रैल 2023 में नाबालिग पीड़िता शाम को मैदान की तरफ गई थी। तभी उसे एवन सेन जबरदस्ती अपने घर ले गया और कुकर्म किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीडि़ता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने थाना सोमनी में शिकायत की। थाना सोमनी के द्वारा प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया गया था। आरोपी एवन सेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा संपूर्ण जांच के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया जहां उसे दोषी पाए जाने पर सजा दी गई।

  • CG: दो स्काॅर्पियो में मिला 6.60 करोड़ कैश, गाड़ी के गुप्त चेंबर के अंदर थी रकम, पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना…

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये रूपयों से भरी दो स्कार्पियों को पकड़ा है। दोनों स्काॅपियो के अंदर बने गुप्त चेंबर में 6 करोड़ 60 लाख रूपये रखा हुआ था। दुर्ग पुलिस ने कार सवार चार व्यक्तियों को भी पकड़ा है। साथ ही रूपये के संबंध में पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है।

    देखे वीडियो

    ये पूरा मामला दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र पासिंग दो स्काॅर्पियों में बड़ी मात्रा में नगदी है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने सूचना को गंभीरता से लिया और कुम्हारी पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

    कुम्हारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुये घेराबंदी कर दोनों स्काॅर्पियो को पकड़ा। गाड़ी के अंदर चार लाग बैठे हुये थे। पुलिस ने जब स्काॅर्पियों की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर बने दो गुप्त चेंबर मिले।

    पुलिस ने दोनों गुप्त चेंबर को खुलवाया तो अंदर करोड़ों रूपये थे। दोनों स्काॅर्पियो के अंदर करीब 6.60 करोड़ मिले। दुर्ग पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है। साथ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम के द्वारा की जा रही है।

    फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि पकड़े गये व्यक्ति हवला कारोबार से हो सकते हैं। आयकर विभाग की जांच के बाद ही यह पता चल पायेगा कि नगदी किस काम के लिए ले जाई जा रही थी। पकड़े गये चारों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढे: Rajnandgaon: रेलवे स्टेशन रोड पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

  • Rajnadgaon : मोटर साइकिल को मॉडिफाईड कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों युवक पर कि कार्यवाही…

    राजनांदगांव मोटर साइकिल को मॉडिफाईड कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की।

    मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को रात्रि में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा डोंगरगढ़ में अपनी पुलिस टीम को वाहनों के चेकिंग करने हेतु एमसीपी ड्यूटी लगाई गई थी। एमसीपी ड्यूटी के दौरान एक बुलेट वाहन के सोमनाथ मंडावी 25 साल निवासी राजकट्टा द्वारा अपने बुलेट वाहन का साइलेंसर मॉडिफाईट कराकर रात्रि में शहर में ध्वनि प्रदूषण फैला रहा थाए जिसे पकडक़र मोटरयान अधिनियम की धारा.182ण्क;4द्ध के तहत कार्रवाई कर अनावेदक चालक से 5000 रुपए समन शुल्क लिया गया।

  • Rajnandgaon: रेलवे स्टेशन रोड पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


    आर्म्स एक्ट के तहत चाकू व मोटरसाइकिल जब्त, दोनों पर केस दर्ज

    राजनांदगांव। थाना बोरतलाव पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड, ग्राम बोरतलाव में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। मुखबिर की सूचना पर 19 सितंबर को पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची तो एक युवक चाकू लहराते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिल से भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान लीलाराम सोनकर (35), निवासी रायपुर भाठागांव वार्ड 63, और धीरज फुन्डे (35), निवासी कालामाटी वार्ड 3, जिला गोदिया (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। तलाशी में लीलाराम के पास लकड़ी के मुठ वाला 30 सेंटीमीटर लंबा लोहे का चाकू मिला, जबकि धीरज के पास बिना कागजात की पुरानी सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MH 35 AB 8759) मिली।

    दोनों आरोपी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया। मामला गैर-जमानती होने से परिजनों को सूचना देकर दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

    रानी अवंतीबाई प्रवेश द्वार के पास चाकू लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    आर्म्स एक्ट के तहत चाकू और बाइक जब्त, दोनों पर केस दर्ज

    राजनांदगांव। थाना बोरतलाव पुलिस ने 19 सितंबर की दोपहर रानी अवंतीबाई प्रवेश द्वार, गांधीनगर (बोरतलाव) के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल खड़ी कर लोगों को धमका रहे हैं। सूचना पर पेट्रोलिंग दल मौके पर पहुंचा। गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान तेजराम उर्फ तेजस (30) पिता जगदीश आडे, निवासी कोण्डा कोसरा वार्ड 03, थाना अडयाल, जिला भंडारा (महाराष्ट्र) और जयराम उर्फ मनीष (46) पिता स्व. धर्मराज सेवईवार, निवासी बलमाटोला रायपुर रतनारा, थाना दवनेवाडा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) के रूप में हुई।

    तलाशी के दौरान तेजराम के पास से 28 सेंटीमीटर लंबा लोहे का चाकू मिला, जबकि जयराम के पास बिना कागजात की डिस्कवर मोटरसाइकिल (MH 35 T 3065) मिली, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है।

    दोनों आरोपी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढे: Rajnandgaon: जिला अस्पताल के पास गंदगी का अंबार- मरीजों पर डेंगू-मलेरिया का खतरा

  • Rajnadgaon : गांजा और नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले लोगो के घर छापा

    राजनांदगांव, नशे के अवैध कारोबार में लगाम लगाने पुलिस की कार्रवाई जारी है। बीते दिनों जिलेभर में अभियान चलाकर शराब की अवैध ​ि​बक्री करने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके बाद गांजा और नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले पुलिस के राडार में हैं।

    शुक्रवार को पुलिस की अलग.अलग टीम ने आदतन गांजा व गोली के तस्करों के घरों में छापेमारी की। जहां उनके घरों में गांजा व नशीली गोलियों की मौजूदगी की आशंका पर चे​िकंग किया गया। हालांकि पुलिस को कोई बड़ी खेप हाथ नहीं लगी। लेकिन ऐसे बदमाशों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्हें नशे के अवैध कारोबार से दूर होने कहा गया है। बता दें कि बीते दिनों शहर में चाकूबाजी और हत्या की घटना सामने आई है। जिसकी मूल वजह नशे का अवैध कारोबार सामने आया थाए जिसके बाद से पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों के आदतन तस्करों के घरों की तलाशी ली गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।