छत्तीसगढ़गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : शिविर में 14.05 लाख रुपये की राशि वाले 66 बधिर खातों किए गए सक्रिय…

गौरेला पेंड्रा मरवाही, सरकार की पहल “आपकी पूंजी आपका अधिकार” के तहत 10 वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को सक्रिय करने के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में आयोजित शिविर में 14 लाख 05 हजार रुपये की राशि वाले 66 बधिर खातों  सफलता पूर्वक सक्रिय किए गए।

इसके साथ ही 5 लाख 50 हजार रुपए की राशि वाले 11 खातों के फॉर्म एकत्रित किए गए। लीड बैंक एसबीआई शाखा पेंड्रारोड के मुख्य प्रबंधक श्री राघवेंद्र बघेल ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है तथा जिला अधिकारियों से सरकारी खातों को सुचारू रुप से और समय पर सक्रिय करने उन्हें सहयोग प्रदान करने आग्रह किया गया है। शिविर में प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अमित बेक, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा, जिला कोषालय अधिकारी श्री धर्मेंद्र सोनी, एसबीआई बिलासपुर के सहायक महा प्रबंधक श्री अविनाश सोनी, जनपद सीईओ गौरेला श्रीमती शुभा मिश्रा, जनपद सीईओ पेंड्रा श्रीमती नम्रता शर्मा एवं एसबीआई सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button