छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : सेवा सेतु योजना से आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया हुई आसान …

By kadwaghut|27 Jul 2026, 1:06 PM
f X W

सूरजपुर/। छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement
      ग्राम कमलपुर निवासी सुशील सिंह ने अपनी पुत्री अनीता सिंह के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया। पूर्व में इस प्रकार के कार्यों के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की आवश्यकता होती थी। सेवा सेतु योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया सरल एवं त्वरित होने से उनका आवेदन समयबद्ध रूप से निराकृत किया गया तथा आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

       सुशील सिंह ने बताया कि सेवा सेतु योजना के कारण अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली और आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त हो गया। इससे उनकी पुत्री के शैक्षणिक एवं अन्य शासकीय कार्यों में सुविधा होगी।

       उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु योजना ग्रामीण नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की सहज एवं प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और अपनापन का उत्सव: ललित चंद्राकर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins