पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में पारा लगातार लुढ़क रहा है। हल्के बादलों के बीच धुंध छाई हुई है। देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में अचानक से सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। वहीं यहां लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सुबह और शाम में लोग ठंडक से बचते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारतीय राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम प्रणाली के प्रभाव में तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 और 21 नवंबर को और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 21 नवंबर को बारिश होने की संभावना है।बढ़ रही है सर्दीदिल्ली-एनसीआर में लगातार पारा गिरता जा रहा है। हल्के बादलों के बीच धुंध छाई हुई है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने के बाद अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी. लोग अब गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों के सर पर टोपी देखी जा रही। खासकर बड़ी उम्र के लोगों के तो लगभग सारे गर्म कपड़े निकल आए हैं।दिल्ली-NCR का एक्यूआई खराब श्रेणी मेंदिल्ली में वायु प्रदूषण में सुधार नहीं होता दिख रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कल दिल्ली का AQI 271, गाजियाबाद का AQI 212, नोएडा का AQI 208, फरीदाबाद का AQI 251 और गुरुग्राम का AQI 250 रहा। आज भी एक्यूआई के खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।

0 2 2 minutes read