कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

कांकेर : मकान का ताला तोड़कर तीन लाख से ज्यादा की चोरी, 2.75 लाख कैश सहित ले गए गहने

छत्तीसगढ़ के कांकेर में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये से ज्यादा की नगदी और गहने चोरी कर लिए। वारदात के दौरान पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। जब शनिवार सुबह करीब 9 बजे लौटे तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने मंदिर में रखे भगवान के चांदी के बर्तन और सिक्के भी ले गए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एकता नगर निवासी महेश्वरी परिवार शादी कार्यक्रम में शामिल होने केशकाल गया हुआ था। वह शनिवार को लौटे तो मकान घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर कमरे में रखा सारा सामान फैला हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे 2 लाख 75 हजार रुपये के साथ ही एक सोने का सिक्का औ चांदी के गहने चोरी किए हैं। भगवान की पूजा में उपयोग होने वाले चांदी के बर्तन और एक हजार रुपये भी ले गए।  चोरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2021 में 65 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इसमें से 15 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। चोरी की 65.57 प्रतिशत राशि चोरी के आरोपियों से बरामद की गई है। इसी तरह 2022 में 64 प्रकरण दर्ज किया गए थे। इसमें 59.07 प्रतिशत राशि चोरी के आरोपियों से बरामद की गई। जबकि 2023 के जनवरी माह में ही चोरी के सात मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 

Related Articles

Back to top button