राज्‍य

इस शख्स के कमर के नीचे का हिस्सा है गायब , पत्नी के साथ

नई दिल्ली : हादसे किसी इंसान की लाइफ को काफी बदल देते हैं। एक घटना किसी की जिंदगी को तहस नहस करके रख देती है। इंसान समझ भी नहीं पाता और पलक झपकते ही दुर्घटना का शिकार हो जाता है। सितंबर 2019 तक लॉरेन स्कॉएरस की लाइफ भी बेहद नॉर्मल चल रही थी। वो किसी आम इंसान की ही तरह जिंदगी जी रहा था, लेकिन तभी उसके साथ एक दुर्घटना घटी। उसकी बॉडी एक बुलडोजर की चपेट में आ गई। इसके बाद उसकी आधी बॉडी कुचल गई।

21 साल के लॉरेन के साथ ये दुर्घटना कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई। पेशे से लेबर लॉरेन साइट पर 50 फीट की ऊंचाई से गिरा और बुलडोजर की चपेट में आ गया। इस हादसे में लॉरेन की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। उसके बचने के चान्सेस ना के बराबर थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उसकी लाइफ बचाने के लिए उसकी बॉडी को आधा काट दिया। कमर के नीचे लॉरेन की बॉडी को काटने की नौबत आ गई। लॉरेन ने खुद डॉक्टर्स को अपनी लाइफ बचाने के लिए शरीर को काट देने की रिक्वेस्ट की।

कामयाब हुई सर्जरी
मोंटाना के रहने वाले लॉरेन को जब डॉक्टर्स के पास लाया गया, तो उसे बचाने के लिए डॉक्टर्स के पास एक ही उपाय था। लॉरेन के ऊपर hemicorperectomy surgery करनी थी। इसमें उसकी कमर के नीचे के सारे पार्ट को काटकर हटाना पड़ता। लॉरेन इसके लिए तैयार हो गया। सर्जरी कामयाब हुई और तब से लेकर अब तक लॉरेन हर दिन एक नार्मल लाइफ बिताने की कोशिश कर रहा है। अपनी पत्नी के साथ वो हर काम दुबारा करना सीख रहा है। इसमें तैराकी भी शामिल है।

ऐसी है नयी लाइफ
लॉरेन सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ की झलक लोगों को दिखाई। यूट्यूब पर लॉरेन अपनी लाइफ दिखाकर लोगों को इंस्पायर करते हैं। हाल ही में लॉरेन ने स्विमिंग करते हुए वीडियो अपलोड किया। इसमें लॉरेन के साथ उनकी पत्नी साबिया भी नजर आई। वीडियो में अचानक ही लॉरेन का बैलेंस पानी में बिगड़ गया तो उसकी पत्नी को परेशान होते हुए देखा गया, लेकिन तुरंत ही लॉरेन ने अपना बैलेंस वापस बना लिया।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button