गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

गरियाबंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर गदगद हुए वृद्धजन

गरियाबंद-वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों का मुख्यमंत्री ने हाल जानागरियाबंद 09 जुलाई 2020मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आत्मीय चर्चा कर मीराबाई और दुलाई बाई गदगद हुए। जब उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री बघेल उनसे बात कर उनका हाल जानने वाले है, तब से वे उत्साहित थे। आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश में वृद्धाश्रमों में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस कड़ी में गरियाबंद विकासखण्ड स्थित ग्राम भिलाई में सियान सेवा सदन में रह रहे वृद्धजनों से भी बात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सर्वप्रथम मीराबाई साहू से आत्मीय चर्चा किया। उन्होंने उनका स्वास्थ्य, खान-पान, साफ-सफाई और समस्या से संबंधित सवाल पुछे। इस पर श्रीमती मीराबाई ने कहा कि वे यहां पारिवारिक माहौल में अच्छे से रह रही है। उन्हें सुबह नास्ता, दोपहर भोजन, चाय और रात में भी भोजन मिलता है।

हर सप्ताह डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। सीएम बघेल ने दुलारी बाई नायक से भी हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करते है। नर्स द्वारा प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधी देखरेख किया जाता है। उन्होंने भी यहां की व्यवस्था को सराहा। मुख्यमंत्री ने सभी वृद्धजनों को सेनिटाइजर का उपयोग करने, मास्क लगाने और सफाई की अच्छी व्यवस्था करने का आग्रह किया। वृद्धजनों ने बताया कि वे प्रतिदिन भोजन से पहले साबुन से हाथ धोते है तथा सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई है। 

  समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त इस संस्था को प्रेरक स्वयं सेवी संगठन द्वारा संचालित किया जाता है। संस्था के संचालक रामगुलाम सिन्हा ने बताया कि यहां कुल 23 वृद्धजन रहते हैं। इन्हें शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप नियमित तौर पर स्वास्थ्य चेकअप और दवाई भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री नरेन्द्र देवांगन, आदित्य लाम्बे एवं संस्था के कर्मचारी मौजूद थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button