रायपुर। : पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर आंदोलन को तेज किया जा रहा है। वर्ष 2004 से पुरानी पेंशन बंद है। पुरानी पेंशन योजना को राज्य में पुनः लागू कराने के लिए छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस द्वारा प्रदेश के लगभग तीन लाख कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षकों के लिए विगत तीन वर्षों से लगातार प्रयासरत है।
इसी तारतम्य में आगामी रविवार को सुबह 11:30 से 2:30 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में संभाग स्तरीय एक दिवसीय पेंशन चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के प्रदेश कोषाध्यक्ष डाक्टर रोशन कुमार भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह करेंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एनपीएस दिवंगत कर्मचारियों के परिजन किरण रामटेके, नरेंद्र पटेल रहेंगे। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के प्रदेश मीडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11:30 अतिथियों का स्वागत से शुरू होगा।
दोपहर 12 बजे अतिथियों द्वारा एनपीएस एवं पुरानी पेंशन के संबंध में विचार व्यक्त किया जाएगा। दोपहर एक बजे दिवंगत एनपीएस कर्मचारियों के परिजनों द्वारा प्राप्त एनपीएस राशि एवं समस्याओं का उल्लेख किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा अब तक संघ द्वारा किए गए कार्यों का विवरण, दोपहर दो बजे उपस्थित पेंशन विहीन कर्मचारियों के एनपीएस भ्रांतियों का निवारण, दोपहर 2:30 बजे प्रदेश महामंत्री तारकेश्वर नाथ आभार व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम में विचारक संजय तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष छग राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा, मनीष मिश्रा, टार्जन गुप्ता, आलोक मिश्रा, संजय सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, आरएन ध्रुव, जयपाल ठाकुर, चेतन भारती, पदमेश शर्मा शिरकत करेंगे।