छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भव्य महाकाल शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब जमकर झूमे श्रद्धालु : निखिल द्विवेदी

0 भारत माता चौक में भव्य महाकाल शोभायात्रा में जिला साहू संघ राजनांदगांव ने श्रद्धालुओं को पिलाई ठंडा पेयजल

राजनांदगांव।संस्कारधानी मित्र मंडल के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी की अगुवाई में भव्य महाकाल शोभायात्रा संस्कारधानी राजनांदगांव में निकाली गई।

भव्य महाकाल शोभा यात्रा का भारत माता चौक पर जिला साहू संघ राजनांदगांव ने स्टाल लगाकर महाकाल के श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल, चॉकलेट एवं ठंडा पेयजल, पुष्प अर्पित करते हुए स्वागत किया।

महाकाल के परम भक्त निखिल द्विवेदी को जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू एवं समस्त पदाधिकारियों ने उस पर पुष्प अर्पित करते हुए स्वागत सम्मान किया और उन्हें इस भव्य महाकाल यात्रा के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। महाकाल भव्य शोभायात्रा के दौरान पूर्व विधायक खुज्जी भोलाराम साहू , भागवत साहू अध्याय, नीलमणी साहू महामंत्री, कुलेश्वर साहू, नीरा साहू ,तेजेश्वरी साहू ,कमल किशोर साहू,महेश साहू, माधव साहू श्री मति अंजू दिनेश साहू, विभा साहू ,चंद्रशेखर साहू, डॉ महेश साहू, चंदन साहू, तूल दास साहू, महेंद्र कुमार साहू, तुका साहू जगमोहन साहू, तुकाराम साहू, जागेश्वर साहू,रुपेन्द्र साहू सहित सामजिक बन्धु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उक्त जानकारी रुपेंद्र साहू ने दी।

गणेश मंदिर में महाकाल के परम भक्त निखिल द्विवेदी ने पूजा अर्चना कर आरती उतार कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

भव्य महाकाल शोभायात्रा गुरुद्वारा गुरुनानक चौक से प्रारंभ होकर मानव मंदिर चौक होते हुए पूरा शहर भ्रमण किया जहां पर जगह जगह पर विभिन्न स्टाल लगाकर भोलेनाथ बाबा शिव शंकर के श्रद्धालुओं का जगह जगह स्वागत किया गया और महाकाल के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु और भव्य शोभा यात्रा देखने के लिए पूरे जिले भर के लोग लालयित रहे और बाबा महाकाल की शोभा यात्रा को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा ।अलग-अलग टोलियो में नाचते झूमते गाते क्रमश: आगे बढ़ती रही। उक्त जानकारी रुपेंद्र साहू ने दी।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button