राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश पटेल की सहमति से जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के द्वारा जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणीयों व मंडल अध्यक्षों की संशोधित सूची की घोषणा की गई। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री का दायित्व संयम शर्मा को दिया गया है। विद्यार्थी परिसद से संयम शर्मा श्री राम कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके है। पार्टी में सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन के द्वारा जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। जिसके लिए संयम शर्मा ने संगठन का आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति के बाद परिवारजनों, मित्रगणों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

0 117 Less than a minute