advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में राष्ट्रीय गणित दिवस का हुआ आयोजन

– कक्षा छठवीं को खजाने की खोज का खेल खिलाया गया
– खेल-खेल में बच्चों को गणित के विभिन्न तथ्यों एवं कठिन लगने वाली विभिन्न जानकारियों को बताया गया

राजनांदगांव। भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में राष्ट्रीय गणित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन द्वारा गणित के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रकार के आयोजन से विषय के प्रति बच्चों में समझ विकसित होती है। खेल-खेल में बच्चे कठिन लगने वाले गणित के विभिन्न आयामों को समझ पाते हैं।
विद्यालय के गणित शिक्षक स्नेह अग्रवाल ने कक्षा छठवीं को खजाने की खोज का खेल खिलाया। जिसके माध्यम से खेल-खेल में बच्चे गणित के विभिन्न तथ्यों एवं कठिन लगने वाली विभिन्न जानकारियों को समझ पाए। उन्होंने गणित पार्क की सांप-सीढ़ी में इडली-वडा खेल खिलाया। इस खेल में किसी संख्या के गुणज पर इडली और दूसरी संख्या के गुणज पर वडा कहना होता है। कुछ संख्या ऐसी होती है, जो दोनों संख्याओं की गुणज होती है, इसमें इडली और वडा दोनों बोलना होता है। इस खेल के माध्यम से बच्चे संख्याओं के गुणज को समझ पाए। सभी बच्चों ने उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया। गणित शिक्षक स्नेह अग्रवाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आईसीटी का प्रयोग कर, नवाचार तरीके से गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों अरावली, नीलगिरी, शिवालिक एवं उदयगिरि  से एक छात्र एवं एक छात्रा प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पांच राउंड थे, प्रत्येक राउंड के पश्चात दर्शक दीर्घा में बैठे सभी छात्र-छात्राओं से भी प्रश्न पूछे गए और उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रात: कालीन सभा में प्रत्येक दिन चारों सदन के छात्र गणित की विभिन्न रोचक जानकारियां, तथ्य,कविता, प्रश्नोत्तरी एवं नाटक के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दिए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे उपस्थित रहे।

Advotisment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button