छत्तीसगढ़

अमित शाह थोड़ी देर में जारी करेंगे भजपा का मेनिफेस्टो, ये बड़े वादे हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। इससे दो दिन पहले भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में पार्टी कार्यालय में संकल्प पत्र जारी करेंगे। पहले यह कार्यक्रम रविवार को होना था, लेकिन लता मंगेशकर के निधन के बाद इसे टाल दिया गया था। भाजपा ने इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया है। यूपी में दो दिन बाद वोटिंग है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषण-पत्र जारी नहीं किया है। खबर है कि अखिलेश यादव भाजपा के घोषणा-पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि भाजपा के मेनिफेस्टो में किसान-महिलाओं और युवाओं पर फोकस हो सकता है। किसान आंदोलन भाजपा के खिलाफ रहा है। इसका असर कम करने के लिए खेती-किसानी से जुड़े बड़े ऐलान हो सकते हैं। वहीं प्रियंका वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेस महिलाओं पर फोकस कर रही है। ऐसे में भाजपा भी महिलाओं से जुड़े बडे़ ऐलान कर सकती है। इसी तरह विकास भाजपा का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है। कई बड़ी विकास परियोजनाओं को शामिल किया जा सकता है। अयोध्या के बाद काशी के कायाकल्प का वादा भी भाजपा कर सकती है।

Related Articles

Back to top button