राजनांदगांव| पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा तालाब गंदगी से पटता जा रही है। यहां आसपास का कचरा डंप किया जा रहा है। इससे तालाब के किनारे हिस्से में गंदगी फैल रही है।
वहीं तालाब के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। निगम प्रशासन को तालाब में सफाई कार्य कराने की जरूरत है। वहीं आसपास से कचरा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
