मोहला | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों और संचालित की जा रही किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को आर्थिक बल मिल रहा है। शासन द्वारा धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था और किसानों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों से किसानों में उत्साह है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम बंजारी निवासी किसान ओमप्रकाश सहारे ने कृषक उन्नति योजना से मिलने वाले लाभ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। ओमप्रकाश ने बताया कि प्रति एकड़ 13,849 रुपए की राशि मिलने की जानकारी दी गई है। तुहर टोकन ऐप से किसान घर बैठे ही अपने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
