राजनांदगांव , शिक्षकों ने सत्र 2026-27 में खेल कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में नवंबर माह में बाल क्रीड़ा स्पर्धा कराने की मांग की है। उन्होंने इसी मांग पर डीईओ और सभी बीईओ को ज्ञापन सौंपा है।
शिक्षकों ने बताया 17 नवंबर को संकुल स्तरीय, 20 नवंबर को जोन स्तरीय, 23 और 24 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय वहीं 28 और 29 नवंबर को जिला स्तरीय स्पर्धा कराने की मांग की गई है। शिक्षक संगठन से शिक्षक नीलेश रामटेके ने बताया कि जिले में नवंबर माह में होने वाली बाल क्रीड़ा स्पर्धा नहीं हो रही है।
संगठन के माध्यम से पहले भी डीईओ सर को अवगत कराया गया है। उन्होंने इसी माह बाल क्रीड़ा स्पर्धा कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक खेल कैलेंडर जारी नहीं किया है। यह स्पर्धा स्कूलों में शिक्षकों एवं ग्रामीणों के सहयोग से कराई जाती रही है लेकिन विगत दो सालों से यह स्पर्धा नहीं हो रही है। शिक्षकों ने अब स्वयं शिक्षा विभाग को दिन और तिथि, त्योहारी के साथ रविवार अवकाश को ध्यान में रख कर शिक्षा विभाग को बाल क्रीड़ा स्पर्धा कराने तिथि सहित मांग पत्र सौंपा है।
डीईओ प्रवास सिंह बघेल का कहना है अब तक दिवाली पर्व का अवकाश रहा। इन तिथियों को ध्यान में रख कैलेंडर जारी करेंगे और खेल स्पर्धा कराई जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है, वहीं पीटीआई की बैठक ली गई। संकुल, जोन और ब्लॉक स्तर की स्पर्धा नवंबर में होगी, जबकि जिला स्तर की स्पर्धा दिसंबर में छमाही परीक्षा के बाद शीतकालीन अवकाश के दौरान कराने की योजना है। इसके लिए कोई बजट नहीं आता।
